⚡ RajRevision
NotesGeneral Hindiवाक्यांश के लिए एक शब्द
General Hindi

वाक्यांश के लिए एक शब्द

Fast Revision Notes

🕐 16 min read

भाषा में कई शब्दों(वाक्यांश) के स्थान पर एक शब्द बोल कर हम भाषा को प्रभावशाली एवं आकर्षक बनाते है। जैसे- राम कविता लिखता है, अनेक शब्दों के स्थान पर हम एक ही शब्द 'कवि' का प्रयोग कर सकते है। दूसरा उदाहरण- 'जिस स्त्री का पति मर चुका हो' शब्द-समूह के स्थान पर 'विधवा' शब्द अच्छा लगेगा। इसी प्रकार, अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग कर सकते है।

यहाँ पर अनेक शब्दों के लिए एक शब्द के कुछ उदाहरण दिए जा रहे है:-

वाक्यांशशब्द
जंगल में फैलनेवाली आगदावाग्नि
समुद्र में लगने वाली आगबड़वानल
जो सपना दिन में देखा जाएदिवास्वप्न
जिसे कठिनाई से जाना जा सकेदुर्ज्ञेय
जो कठिनाई से समझ में आता होदुर्बोध
अर्द्धरात्रि का समयनिशीथ
रंगमंच पर पर्दे के पीछे का स्थाननेपथ्य
आजीवन ब्रह्मचर्य का व्रत लेने वालानैष्ठिक
नाटक का पर्दा गिरनापटाक्षेप
रंगमंच का पर्दायवनिका
जो उत्तर न दे सकेनिरुत्तर
केवल दूध पर जीवित रहने वालापयोहारी
शरणागत की रक्षा करने वालाप्रणतपाल
एक बार कही हुई बात को दोहराते रहनापिष्टपेषण
जो पूछने योग्य होपृष्टव्य
प्रमाण द्वारा सिद्ध करने योग्यप्रमेय
रात का भोजनब्यालू/ रात्रिभोज
जिसकी आंखें मगर जैसी होमकराक्ष
जिस स्त्री की आंखें मछली के समान होमीनाक्षी
जिस पुरुष की आंखें मछली के समान होमीनाक्ष
हरिण के नेत्रों-सी आंखों वालीमृगनयनी
मोक्ष प्राप्त करने की इच्छामुमुक्षा
मरने की इच्छामुमूर्षा
युद्ध करने की इच्छायुयुत्सा
सृजन करने की इच्छासिसृक्षा
खुले हाथ से दान देने वालामुक्तहस्त
माता की हत्या करने वालामातृहन्ता
जिसने मृत्यु को जीत लिया होमृत्युंजय
वह कन्या जिसका विवाह करने का वचन दे दिया गया होवाग्दत्ता
व्याकरण का ज्ञातावैयाकरण
शत्रु का नाश करने वालाशत्रुघ्न
जिसका कोई आदि और अंत न होशाश्वत
जो सब कुछ जानता होसर्वज्ञ
सब कुछ पाने वालासर्वलब्ध
जो गुप्त रूप से निवास करता होछद्मवासी
दिन और रात के बीच का समयगोधूलि वेला
जिसका अर्थ स्वयं ही सिद्ध हैसिद्धार्थ
वह व्यक्ति जिसका ज्ञान अपने ही स्थान तक सीमित हैकूपमंडूक
भोजन करने के बाद का बचा हुआ अन्न/जूठनउच्छिष्ट
जिसे सूँघा न जा सकेआघ्रेय
वह कवि जो तत्काल कविता कर सकेआशुकवि
जिसका कोई शत्रु न जन्मा होअजातशत्रु
जो इंद्रियों (गो) द्वारा न जाना जा सकेअगोचर
किसी बात को अत्यधिक बढाकर कहनाअतिशयोक्ति
जिसे बुलाया न गया होअनाहूत
जो सबके मन की बात जनता होअंतर्यामी
जो मापा न जा सकेअपरिमेय
किसी वस्तु को प्राप्त करने की तीव्र इच्छाअभीप्सा
आवश्यकता से अधिक धन का ग्रहण न करनाअपरिग्रह
मार्ग में खाने के लिए भोजनपाथेय
जो भोजन रोगी के लिए उचित होपथ्य
जो भोजन रोगी के लिए निषिद्ध होअपथ्य
अविवाहित महिलाअनूढा
वह स्त्री जिसके पति ने दूसरी शादी कर ली होअध्यूढ़ा
वह स्त्री जिसका पति परदेश से लौटा होआगतपतिका
वह स्त्री जिसका पति अन्य स्त्री के साथ रात को रहकर प्रातः लौटेखंडिता
वह स्त्री जिसका पति दूर स्थान पर गया होप्रोषितपतिका
वह स्त्री जिसके हाल ही शिशु उत्पन्न हुआ होप्रसूता
पति द्वारा छोड़ दी गयी पत्नीपरित्यक्ता
जिस स्त्री का विवाह अभी हुआ होनवोढ़ा
जानने की इच्छाजिज्ञासा
जीतने,दमन करने की इच्छाजिगीषा
किसी को मारने की इच्छाजिघांसा
भोजन करने (खाने) की इच्छाजिघत्सा/बुभुक्षा
ग्रहण करने,पकड़ने की इच्छाजिघृक्षा
ज़िंदा रहने(जीने) की इच्छाजिजीविषा
तैर कर पार करने/तर जाने की इच्छातितीर्षा
सांसारिक वस्तुओं को प्राप्त करने की इच्छाएषणा
जो दूसरों में केवल दोषों को ही खोजता होछिद्रान्वेषी
जिसे खरीद/मोल लिया गया होक्रीत
पर्वत के नीचे तलहटी की भूमिउपत्यका
उत्तर और पूर्व के बीच की दिशाईशान/ईशान्य
जिसने अपना ऋण पूरा चुका दिया होउऋण
जहाँ धरती और आकाश मिलते दिखाई देते हैंक्षितिज
हाथी हाँकने का छोटा भालाअंकुश
जो कहा न जा सकेअकथनीय
जिसे क्षमा न किया जा सकेअक्षम्य
जिस स्थान पर कोई न जा सकेअगम्य
जो कभी बूढ़ा न होअजर
जिसका कोई शत्रु न होअजातशत्रु
जो जीता न जा सकेअजेय
जो दिखाई न पड़ेअदृश्य
जिसके समान कोई न होअद्वितीय
हृदय की बातेँ जानने वालाअन्तर्यामी
पृथ्वी, ग्रहोँ और तारोँ आदि का स्थानअन्तरिक्ष
दोपहर बाद का समयअपराह्न
जो सामान्य नियम के विरुद्ध होअपवाद
जिस पर मुकदमा चल रहा हो/अपराध करने का आरोप हो/अभियोग लगाया गया होअभियुक्त
जो पहले कभी नहीँ हुआअभूतपूर्व
फेँक कर चलाया जाने वाला हथियारअस्त्र
जिसकी गिनती न हो सकेअगणित/अगणनीय
जो पहले पढ़ा हुआ न होअपठित
जिसके आने की तिथि निश्चित न होअतिथि
कमर के नीचे पहने जाने वाला वस्त्रअधोवस्त्र
जिसके बारे मेँ कोई निश्चय न होअनिश्चित
जिसका भाषा द्वारा वर्णन असंभव होअनिर्वचनीय
अत्यधिक बढ़ा–चढ़ा कर कही गई बातअतिशयोक्ति
सबसे आगे रहने वालाअग्रणी
जो पहले जन्मा होअग्रज
जो बाद मेँ जन्मा होअनुज
जो इंद्रियोँ द्वारा न जाना जा सकेअगोचर
जिसका पता न होअज्ञात
आगे आने वालाआगामी
अण्डे से जन्म लेने वालाअण्डज
जो छूने योग्य न होअछूत
जो छुआ न गया होअछूता
जो अपने स्थान या स्थिति से अलग न किया जा सकेअच्युत
जो अपनी बात से टले नहीँअटल
जिस पुस्तक मेँ आठ अध्याय होँअष्टाध्यायी
आवश्यकता से अधिक बरसातअतिवृष्टि
बरसात बिल्कुल न होनाअनावृष्टि
बहुत कम बरसात होनाअल्पवृष्टि
इंद्रियोँ की पहुँच से बाहरअतीन्द्रिय/इंद्रयातीत
सीमा का अनुचित उल्लंघनअतिक्रमण
जो बीत गया होअतीत
जिसकी गहराई का पता न लग सकेअथाह
आगे का विचार न कर सकने वालाअदूरदर्शी
जो आज तक से सम्बन्ध रखता हैअद्यतन
आदेश जो निश्चित अवधि तक लागू होअध्यादेश
जिस पर किसी ने अधिकार कर लिया होअधिकृत
वह सूचना जो सरकार की ओर से जारी होअधिसूचना
विधायिका द्वारा स्वीकृत नियमअधिनियम
अविवाहित महिलाअनूढ़ा
वह स्त्री जिसके पति ने दूसरी शादी कर ली होअध्यूढ़ा
दूसरे की विवाहित स्त्रीअन्योढ़ा
गुरु के पास रहकर पढ़ने वालाअन्तेवासी
पहाड़ के ऊपर की समतल जमीनअधित्यका
जिसके हस्ताक्षर नीचे अंकित हैँअधोहस्ताक्षरकर्त्ता
एक भाषा के विचारोँ को दूसरी भाषा मेँ व्यक्त करनाअनुवाद
किसी सम्प्रदाय का समर्थन करने वालाअनुयायी
किसी प्रस्ताव का समर्थन करने की क्रियाअनुमोदन
जिसके माता–पिता न होँअनाथ
जिसका जन्म निम्न वर्ण मेँ हुआ होअंत्यज
परम्परा से चली आई कथाअनुश्रुति
जिसका कोई दूसरा उपाय न होअनन्योपाय
वह भाई जो अन्य माता से उत्पन्न हुआ होअन्योदर
पलक को बिना झपकाएअनिमेष/निर्निमेष
जो बुलाया न गया होअनाहूत
जो ढका हुआ न होअनावृत
जो दोहराया न गया होअनावर्त
पहले लिखे गए पत्र का स्मरणअनुस्मारक
पीछे–पीछे चलने वाला/अनुसरण करने वालाअनुगामी
महल का वह भाग जहाँ रानियाँ निवास करती हैँअंतःपुर/रनिवास
जिसे किसी बात का पता न होअनभिज्ञ/अज्ञ
जिसका आदर न किया गया होअनादृत
जिसका मन कहीँ अन्यत्र लगा होअन्यमनस्क
जो धन को व्यर्थ ही खर्च करता होअपव्ययी
आवश्यकता से अधिक धन का संचय न करनाअपरिग्रह
जो किसी पर अभियोग लगाएअभियोगी
जो भोजन रोगी के लिए निषिद्ध हैअपथ्य
जिस वस्त्र को पहना न गया होअप्रहत
न जोता गया खेतअप्रहत
जो बिन माँगे मिल जाएअयाचित
जो कम बोलता होअल्पभाषी/मितभाषी
आदेश की अवहेलनाअवज्ञा
जो बिना वेतन के कार्य करता होअवैतनिक
जो व्यक्ति विदेश मेँ रहता होअप्रवासी
जो सहनशील न होअसहिष्णु
जिसका कभी अन्त न होअनन्त
जिसका दमन न किया जा सकेअदम्य
जिसका स्पर्श करना वर्जित होअस्पृश्य
जिसका विश्वास न किया जा सकेअविश्वस्त
जो कभी नष्ट न होने वाला होअनश्वर
जो रचना अन्य भाषा की अनुवाद होअनूदित
जिसके पास कुछ न हो अर्थात् दरिद्रअकिँचन
जो कभी मरता न होअमर
जो सुना हुआ न होअश्रव्य
जिसको भेदा न जा सकेअभेद्य
जो साधा न जा सकेअसाध्य
जो चीज इस संसार मेँ न होअलौकिक
जो बाह्य संसार के ज्ञान से अनभिज्ञ होअलोकज्ञ
जिसे लाँघा न जा सकेअलंघनीय
जिसकी तुलना न हो सकेअतुलनीय
जिसके आदि (प्रारम्भ) का पता न होअनादि
जिसकी सबसे पहले गणना की जायेअग्रगण
सभी जातियोँ से सम्बन्ध रखने वालाअन्तर्जातीय
जिसकी कोई उपमा न होअनुपम
जिसका वर्णन न हो सकेअवर्णनीय
जिसका खंडन न किया जा सकेअखंडनीय
जिसे जाना न जा सकेअज्ञेय
जो बहुत गहरा होअगाध
जिसका चिँतन न किया जा सकेअचिँत्य
जिसको काटा न जा सकेअकाट्य
जिसको त्यागा न जा सकेअत्याज्य
वास्तविक मूल्य से अधिक लिया जाने वाला मूल्यअधिमूल्य
अन्य से संबंध न रखने वाला/किसी एक मेँ ही आस्था रखने वालाअनन्य
जो बिना अन्तर के घटित होअनन्तर
जिसका कोई घर (निकेत) न होअनिकेत
कनिष्ठा (सबसे छोटी) और मध्यमा के बीच की उँगलीअनामिका
मूलकथा मेँ आने वाला प्रसंग, लघु कथाअंतःकथा
जिसका निवारण न किया जा सके/जिसे करना आवश्यक होअनिवार्य
जिसका विरोध न हुआ हो या न हो सकेअनिरुद्ध/अविरोधी
जिसका किसी मेँ लगाव या प्रेम होअनुरक्त
जो अनुग्रह (कृपा) से युक्त होअनुगृहीत
जिस पर आक्रमण न किया गया होअनाक्रांत
जिसका उत्तर न दिया गया होअनुत्तरित
अनुकरण करने योग्यअनुकरणीय
जो कभी न आया हो (भविष्य)अनागत
जो श्रेष्ठ गुणोँ से युक्त न होअनार्य
जिसकी अपेक्षा होअपेक्षित
जो मापा न जा सकेअपरिमेय
नीचे की ओर लाना या खीँचनाअपकर्ष
जो सामने न होअप्रत्यक्ष/परोक्ष
जिसकी आशा न की गई होअप्रत्याशित
जो प्रमाण से सिद्ध न हो सकेअप्रमेय
किसी काम के बार–बार करने के अनुभव वालाअभ्यस्त
किसी वस्तु को प्राप्त करने की तीव्र इच्छाअभीप्सा
जो साहित्य कला आदि मेँ रस न लेअरसिक
जिसको प्राप्त न किया जा सकेअलभ्य
जो कम जानता होअल्पज्ञ
जो वध करने योग्य न होअवध्य
जो विधि या कानून के विरुद्ध होअवैध
जो भला–बुरा न समझता हो अथवा सोच–समझकर काम न करता होअविवेकी
जिसका विभाजन न किया जा सकेअविभाज्य/अभाज्य
जिसका विभाजन न किया गया होअविभक्त
जिस पर विचार न किया गया होअविचारित
जो कार्य अवश्य होने वाला होअवश्यंभावी
जिसको व्यवहार मेँ न लाया गया होअव्यवहृत
जो स्त्री सूर्य भी नहीँ देख पातीअसूर्यपश्या
न हो सकने वाला कार्य आदिअशक्य
जो शोक करने योग्य नहीँ होअशोक्य
जो कहने, सुनने, देखने मेँ लज्जापूर्ण, घिनौना होअश्लील
जिस रोग का इलाज न किया जा सकेअसाध्य रोग/लाइलाज
जिससे पार न पाई जा सकेअपार
बूढ़ा–सा दिखने वाला व्यक्तिअधेड़
जिसका कोई मूल्य न होअमूल्य
जो मृत्यु के समीप होआसन्नमृत्यु
किसी बात पर बार–बार जोर देनाआग्रह
वह स्त्री जिसका पति परदेश से लौटा होआगतपतिका
जिसकी भुजाएँ घुटनोँ तक लम्बी होँआजानुबाहु
मृत्युपर्यन्तआमरण
जो अपने ऊपर निर्भर होआत्मनिर्भर/स्वावलंबी
व्यर्थ का प्रदर्शनआडम्बर
पूरे जीवन तकआजीवन
अपनी हत्या स्वयं करनाआत्महत्या
अपनी प्रशंसा स्वयं करने वालाआत्मश्लाघी
कोई ऐसी वस्तु बनाना जिसको पहले कोई न जानता होआविष्कार
ईश्वर मेँ विश्वास रखने वालाआस्तिक
शीघ्र प्रसन्न होने वालाआशुतोष
विदेश से देश मेँ माल मँगानाआयात
सिर से पाँव तकआपादमस्तक
प्रारम्भ से लेकर अंत तकआद्योपान्त
अपनी हत्या स्वयं करने वालाआत्मघाती
जो अतिथि का सत्कार करता हैआतिथेय/मेजबान
दूसरे के हित मेँ अपना जीवन त्याग देनाआत्मोत्सर्ग
जो बहुत क्रूर व्यवहार करता होआततायी
जिसका सम्बन्ध आत्मा से होआध्यात्मिक
जिस पर हमला किया गया होआक्रांत
जिसने हमला किया होआक्रांता
जिसे सूँघा न जा सकेआघ्रेय
जिसकी कोई आशा न की गई होआशातीत
जो कभी निराश होना न जानेआशावादी
किसी नई चीज की खोज करने वालाआविष्कारक
जो गुण–दोष का विवेचन करता होआलोचक
जो जन्म लेते ही गिर या मर गया होआजन्मपात
वह कवि जो तत्काल कविता कर सकेआशुकवि
पवित्र आचरण वालाआचारपूत
लेखक द्वारा स्वयं की लिखी गई जीवनीआत्मकथा
वह चीज जिसकी चाह होइच्छित
किन्हीँ घटनाओँ का कालक्रम से किया गया वर्णनइतिवृत्त
इस लोक से संबंधितइहलौकिक
जो इन्द्र पर विजय प्राप्त कर चुका होइंद्रजीत
माँ–बाप का अकेला लड़काइकलौता
जो इन्द्रियोँ से परे हो/जो इन्द्रियोँ के द्वारा ज्ञात न होइन्द्रियातीत
दूसरे की उन्नति से जलनाईर्ष्या
उत्तर और पूर्व के बीच की दिशाईशान/ईशान्य
पर्वत की निचली समतल भूमिउपत्यका
दूसरे के खाने से बची वस्तुउच्छिष्ट
किसी भी नियम का पालन नहीँ करने वालाउच्छृंखल
वह पर्वत जहाँ से सूर्य और चन्द्रमा उदित होते माने जाते हैँउदयाचल
जिसके ऊपर किसी का उपकार होउपकृत
ऐसी जमीन जो अच्छी उत्पादक होउर्वरा
जो छाती के बल चलता हो (साँप आदि)उरग
जिसने अपना ऋण पूरा चुका दिया होउऋण
जिसका मन जगत से उचट गया होउदासीन
जिसकी दोनोँ मेँ निष्ठा होउभयनिष्ठ
ऊपर की ओर जाने वालाउर्ध्वगामी
नदी के निकलने का स्थानउद्गम
किसी वस्तु के निर्माण मेँ सहायक साधनउपकरण
जो उपासना के योग्य होउपास्य
मरने के बाद सम्पत्ति का मालिकउत्तराधिकारी/वारिस
सूर्योदय की लालिमाउषा
जिसका ऊपर कथन किया गया होउपर्युक्त
कुँए के पास का वह जल कुंड जिसमेँ पशु पानी पीते हैँउबारा
छोटी–बड़ी वस्तुओँ को उठा ले जाने वालाउठाईगिरा
जिस भूमि मेँ कुछ भी पैदा न होता होऊसर
सूर्यास्त के समय दिखने वाली लालिमाऊषा
विचारोँ का ऐसा प्रवाह जिससे कोई निष्कर्ष न निकलेऊहापोह
कई जगह से मिलाकर इकट्ठा किया हुआएकीकृत
सांसारिक वस्तुओँ को प्राप्त करने की इच्छाएषणा
वह स्थिति जो अंतिक निर्णायक हो, निश्चितएकांतिक
जो व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर होऐच्छिक
इंद्रियोँ को भ्रमित करने वालाऐँद्रजालिक
लकड़ी या पत्थर का बना पात्र जिसमेँ अन्न कूटा जाता हैओखली
साँप–बिच्छू के जहर या भूत–प्रेत के भय को मंत्रोँ से झाड़ने वालाओझा
जो उपनिषदोँ से संबंधित होऔपनिषदिक
जो मात्र शिष्टाचार, व्यावहारिकता के लिए होऔपचारिक
विवाहिता पत्नी से उत्पन्न संतानऔरस

Revision Complete!

अब देखते हैं कितना याद रहा — इस topic के MCQ solve करो।

🚀

अगले Topics

🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams