⚡ RajRevision
NotesIndia GKदक्षिण भारत के स्वतंत्र राज्य
India GK

दक्षिण भारत के स्वतंत्र राज्य

Fast Revision Notes

🕐 1 min read

14वीं शताब्दी के प्रथम चरण में द्वारसमुद्र के होयसलों के अतिरिक्त लगभग संपूर्ण दक्षिण भारत को दिल्ली-सल्तनत में शामिल किया जा चुका था परन्तु मुहम्मद बिन तुगलक के काल में दक्षिण भारत में सर्वाधिक विद्रोह हुए। इन विद्रोहों के दमन के लिए एवं सत्ता की मजबूती के लिए राजधानी दौलताबाद बनायी एवं विजित प्रदेशों को प्रांतों में विभाजित किया।

1325 ई. में मुहम्मद बिन तुगलक के चचेरे भाई बहाउद्दीन गुर्शस्प ने कर्नाटक में विद्रोह कर दिया जिसे स्वयं मुहम्मद बिन तुगलक ने दक्षिण जाकर दबाया परन्तु बहाउद्दीन भाग कर कंपिलि के शासक के पास पहुंच गया। मुहम्मद बिन तुगलक ने कंपिलि को जीतकर सल्तनत में शामिल कर लिया। कंपिलि विजय अभियान में ही मुहम्मद बिन तुगलक कंपिलि राज्य से हरिहर एवं बुक्का नामक दो भाइयों को बंदी बनाकर लाया था।

Revision Complete!

अब देखते हैं कितना याद रहा — इस topic के MCQ solve करो।

🚀

अगले Topics

🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams