⚡ RajRevision
NotesRajasthan GKराजस्थान मंत्रिमंडल और मंत्रियों के विभाग
Rajasthan GK

राजस्थान मंत्रिमंडल और मंत्रियों के विभाग

Fast Revision Notes

🕐 4 min read

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भजन लाल शर्मा ने जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। राज्यपाल कलराज मिश्र ने जयपुर के अल्बर्ट हॉल के समक्ष आयोजित समारोह में मुख्‍यमंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा नेता दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने उप-मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। 56 साल के भजन लाल शर्मा सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं और पहली बार विधायक बनकर अब राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं। वे भाजपा के प्रदेश महासचिव भी हैं। श्री शर्मा मूल रूप से भरतपुर के रहने वाले हैं। श्रीमती दिया कुमारी जयपुर के विद्याधर नगर से जबकि श्री बैरवा दूदू से विधायक हैं। अजमेर उत्तर से विधायक चुने गये वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे।

राजस्थान सरकार - मंत्री परिषद

क्र.सं.मंत्री का नामविभाग
1.श्री भजन लाल शर्मा, मुख्यमंत्री1. कार्मिक विभाग 2. आबकारी विभाग 3. गृह विभाग 4. आयोजना विभाग 5. सामान्य प्रशासन विभाग 6. नीति निर्धारण प्रकोष्ठ - मुख्यमंत्री सचिवालय 7. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग 8. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)
2.सुश्री दिया कुमारी, उप मुख्यमंत्री1. वित्त विभाग 2. पर्यटन विभाग 3. कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग 4. सार्वजनिक निर्माण विभाग 5. महिला एवं बाल विकास विभाग 6. बाल अधिकारिता विभाग
3.डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, उप मुख्यमंत्री1. तकनीकी शिक्षा विभाग 2. उच्च शिक्षा विभाग 3. आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा एवं हौम्योपैथी (आयुष) विभाग 4. परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग
कैबिनेट मंत्री
4.श्री किरोडी लाल1. कृषि एवं उद्यानिकी विभाग 2. ग्रामीण विकास विभाग 3. आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग 4. जन अभियोग निराकरण विभाग
5.श्री गजेन्द्र सिंह1. चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग 2. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (ईएसआई)
6.कर्नल राज्यवर्धन राठौड़1. उद्योग एवं वाणिज्य विभाग 2. सूचना, प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग 3. युवा मामले और खेल विभाग 4. कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग 5. सैनिक कल्याण विभाग
7.श्री मदन दिलावर1. विद्यालयी शिक्षा विभाग (स्कूल एजूकेशन) 2. पंचायती राज विभाग 3 संस्कृत शिक्षा विभाग
8.श्री कन्हैयालाल1. जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग 2. भू-जल विभाग
9.श्री जोगाराम पटेल1. संसदीय कार्य विभाग 2. विधि एवं विधिक कार्य विभाग और विधि परामर्शी कार्यालय 3. न्याय विभाग
10.श्री सुरेश सिंह रावत1. जल संसाधन विभाग 2. जल संसाधन (आयोजना) विभाग
11.श्री अविनाश गहलोत1. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
12.श्री सुमित गोदारा1. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग 2. उपभोक्ता मामले विभाग
13.श्री जोराराम कुमावत1. पशुपालन एवं डेयरी विभाग 2. गोपालन विभाग 3. देवस्थान विभाग
14.श्री बाबूलाल खराड़ी1. जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग 2. गृह रक्षा विभाग
15.श्री हेमन्त मीणा1. राजस्व विभाग 2. उपनिवेशन विभाग
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
16._____1. कृषि विपणन विभाग 2. कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग 3. इंदिरा गांधी नहर विभाग 4. अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग
17.श्री संजय शर्मा1. वन विभाग 2. पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग 3. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
18.श्री गोतम कुमार1. सहकारिता विभाग 2. नागरिक उड्डयन विभाग
19.श्री झाबर सिंह खर्रा1. नगरीय विकास विभाग 2. स्वायत्त शासन विभाग
20.श्री हीरालाल नागर1. ऊर्जा विभाग
राज्य मंत्री
21.श्री ओटा राम देवासी1. पंचायती राज विभाग 2. ग्रामीण विकास विभाग 3. आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग
22.डॉ. मंजू बाघमार1. सार्वजनिक निर्माण विभाग 2. महिला एवं बाल विकास विभाग 3. बाल अधिकारिता विभाग
23.श्री विजय सिंह1. राजस्व विभाग 2. उपनिवेशन विभाग 3. सैनिक कल्याण विभाग
24.श्री कृष्ण कुमार के. के. विश्नोई1. उद्योग एवं वाणिज्य विभाग 2. युवा मामले और खेल विभाग 3. कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग 4. नीति निर्धारण विभाग
25.श्री जवाहरसिंह बेढम1. गृह विभाग 2. गोपालन विभाग 3. पशुपालन एवं डेयरी विभाग 4. मत्स्य विभाग

उपरोक्त के अतिरिक्त अन्य अवितरित विभागों का कार्य मुख्यमंत्री स्वयं देखेंगें।

Offcial Website :https://assembly.rajasthan.gov.in/Containers/CouncilMinisters/Cabinet.aspx (अपडेटेड 5 जनवरी 2024)

Revision Complete!

अब देखते हैं कितना याद रहा — इस topic के MCQ solve करो।

🚀

अगले Topics

🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams