⚡ RajRevision
NotesRajasthan GKराजस्‍थान की विभिन्‍न इकाइयों के प्राचीन नाम/उपनाम नाम
Rajasthan GK

राजस्‍थान की विभिन्‍न इकाइयों के प्राचीन नाम/उपनाम नाम

Fast Revision Notes

🕐 10 min read

राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के भौगोलिक नाम

प्रचलित नामक्षेत्र
भोराठ/भोराट का पठारकुम्भलगढ(राजसमंद) व गोगुन्दा(उदयपुर) के मध्य का पठारी भाग।
लासडि़या का पठारसलूंबर में जयसमंद से आगे कटा-फटा पठारी भाग।
गिरवाउदयपुर में चारों ओर पहाडि़यों होने के कारण उदयपुर की आकृति एक तश्तरीनुमा बेसिन जैसी है जिसे स्थानीय भाषा में गिरवा कहते है।
देशहरोजरगा(उदयपुर) व रागाा(सिरोही) पहाड़ीयों के बीच का क्षेत्र सदा हरा भरा रहने के कारण देशहरो कहलाता है।
मगराउदयपुर का उत्तरी पश्चिमी पर्वतीय भाग मगरा कहलाता है।
ऊपरमालचित्तौड़गढ़ के भैसरोड़गढ़ से लेकर भीलवाडा के बिजोलिया तक का पठारी भाग ऊपरमाल कहलाता है।
खेराड़भीलवाड़ा, शाहपुरा व टोंक का वो क्षेत्र जो बनास बेसिन में स्थित है।
माल खेराड़ऊपरमाल व खेराड़ क्षेत्र सयुंक्त रूप में माल खेराड़ कहलाता है।
छप्पन का मैदानबासवाडा व प्रतापगढ़ के मघ्य का भू-भाग छप्पन का मैदान कहलाता है। यह मैदान माही नदी बनाती है।(56 गावों का समुह या 56 नालों का समुह)
राठकोटपुतली, खेरथल तिजारा, डीग, अलवर व भरतपुर का वो क्षेत्र जो हरियाणा की सीमा से लगता है राठ कहलाता है।
कांठलमाही नदी के किनारे-किनारे (कंठा) प्रतापगढ़ का भू-भाग कांठल है इसलिए माही नदी को कांठल की गंगा कहते है।
भाखर/भाकरपूर्वी सिरोही क्षेत्र में अरावली की तीव्र ढाल वाली ऊबड़-खाबड़ पहाड़ीयों का क्षेत्र भाकर/भाखर कहलाता है।
मालानीजालौर ओर बालोत्तरा के मध्य का भाग।
थलीलूनी का उत्तरी क्षेत्र थली कहलाता है। बीकानेर, पश्चिमी चुरू, तथा अनूपगढ़ का क्षेत्र थली क्षेत्र कहलाता है।
देवल/मेवलियाडुंगरपुर व बांसवाड़ा के मध्य का भाग।
लिटलरणराजस्थान में कच्छ की खाड़ी के क्षेत्र को लिटल रण कहते है।
पुष्प क्षेत्रडुंगरपुर व बांसवाड़ा संयुक्त रूप से पुष्प क्षेत्र कहलाता है।
सुजला क्षेत्रसीकर, चुरू, डीडवाना कुचामन व नागौर सयुंक्त रूप से सुजला क्षेत्र कहलाता है।
मालवा का क्षेत्रझालावाड़ व प्रतापगढ़ संयुक्त रूप से मालवा का क्षेत्र कहलाता है।
धरियनगतिशील(Mobile) रेत के टीले को राजस्थान की स्थानीय भाषा में धरियन कहते हैं।
नेहरावाटीनेहरा सरदार झुंझार या जुझार सिंह जिसके नाम पर झुंझुनू (राजस्थान) शहर बसाया। नेहरा जाटों का राज राजस्थान में नरहड़ और नाहरपुर पर था। इसलिए इस क्षेत्र (राज.) को पहले नेहरावाटी कहते थे, जो बाद में शेखावाटी कहलाया।
भोमटडुंगरपुर, पूर्वी सिरोही व उदयपुर जिले का आदिवासी प्रदेश।
कुबड़ पट्टीनागौर के जल में फ्लोराइड़ कि मात्रा अधिक होती है। जिससे शारीरिक विकृति(कुब) होने की सम्भावना हो जाती है।
लाठी सीरिज क्षेत्रजैसलमेर में पोकरण से मोहनगढ़ तक पाकिस्तानी सिमा के सहारे विस्तृत एक भु-गर्भीय मीठे जल की पेटी। इसी लाठी सीरिज के ऊपर सेवण घास उगती है।
बांगड़/बांगरशेखावाटी व मरूप्रदेश के मध्य संकरी पेटी।
वागड़डुगरपुर व बांसवाड़ा।
शेखावाटीचुरू सीकर और झुझुनू।
बीहड़/डाग/खादरचम्बल नदी सवाई माधोपुर करौली धौलपुर में बडे़-बडे़ गड्डों का निर्माण करती है इन गड्ढों को बीहड़/डाग/खादर नाम से पुकारा जाता है।यह क्षेत्र डाकुओं की शरणस्थली के नाम से जाना जाता है। सर्वाधिक बीहड़ - धौलपुर में।
मेवातखैरथल तिजारा और उत्तरी अलवर का क्षेत्र।
कुरुकोटपुतली, खैरथल तिजारा और अलवर का कुछ हिस्सा।
शुरसेनभरतपुर, धौलपुर, करौली।
योद्धेयगंगानगर व हनुमानगढ़।
जांगल प्रदेशबीकानेर तथा फलौदी।
गुर्जरात्राजोधपुर ग्रामीण का दक्षिण का भाग।
ढूढाड़जयपुर ग्रामीण के आस-पास का क्षेत्र।
माल/वल्लजैसलमेर
शिवि/मेदपाट/प्राग्वाटउदयपुर व चित्तौड़गढ़(मेवाड़)।
गोडवाडदक्षिण-पश्चिम राजस्थान में स्थित है और गुजरात राज्य के साथ सीमावर्ती क्षेत्र। बाड़मेर, सांचौर, सिरोही।
देवगिरीदोसा शहर देवगिरी पहाड़ी की तलहटी में बसा हुआ है
गिहिलोटउदयपुर के आसपास का भूभाग
मछला मगराउदयपुर के चारों और मछली की आकार में विस्तृत पहाड़ी क्षेत्र
सपाड़सवाई माधोपुर व करौली का मध्य प्रदेश से लगता क्षेत्र
बरड़बूंदी जिले का पश्चिमी पथरीला भाग
बीड़शेखावाटी क्षेत्र में पाए जाने वाले घास के मैदानों को स्थानीय भाषा में बीड़ कहते हैं।
अनंत गोचरसांभर से सीकर तक का भू-भाग
तोरावाटीकांतली नदी बेसिन (सीकर) में तवर राजवंश का क्षेत्राधिकार होने के कारण तोरावाटी कहलाता है।
अहीरवाटीखैरथल तिजारा, कोटपुतली और अलवर जिले का हरियाणा से लगता क्षेत्र
देवड़ावटीसिरोही
अर्बुदसिरोही
मालाणीबाड़मेर
मेरवाड़ाब्‍यावर व राजसमंद जिले का दिवेर क्षेत्र
मालव प्रदेशटोंक, प्रतापगढ़, झालावाड़
मगरा प्रदेशराजसमंद, चित्तौड़गढ़, अजमेर, भीलवाड़ा

पहाड़ियाँ

पहाड़ीस्‍थान/क्षेत्र
मालखेत की पहाड़ियाँसीकर
हर्ष पर्वतसीकर
हर्षनाथ की पहाड़ियाँअलवर
बीजासण पर्वतमाण्डलगढ़(भीलवाड़ा)
चिडि़या टुक की पहाड़ीमेहरानगढ़(जोधपुर)
नाकोडा पर्वत/छप्पन की पहाडि़याँबालोतरा के सिवाणा ग्रेनाइट पर्वतीय क्षेत्र में स्थित गोलाकार पहाड़ीयों का समुह नाकोड़ा पर्वत/ छप्पन की पहाड़ीयाँ कहलाती है।
बीठली/बीठडीतारागढ़(अजमेर)
त्रिकुट पर्वतजैसलमेर(सोनारगढ़) व करौली(कैलादेवी मन्दिर)
सुन्धा पर्वतभीनमाल(जालौर) इस पर्वत पर सुन्धा माता का मन्दिर है इस मन्दिर में राजस्थान का पहला रोप वे लगाया गया है।(दुसरा रोप वे- उदयपुर में)
मुकुन्दवाड़ा की पहाड़ियाँकोटा व झालावाड़ के बीच।
आडावाला/आरावालाविंध्याचल पर्वत के विस्तार की बूंदी से सवाई माधोपुर तक स्थित पहाड़ियों को आडावाला/आरावाला की पहाड़ियां कहते हैं।

राजस्थान के प्राचीन नगरों के वर्तमान नाम

प्राचीन नामवर्तमान नाम
अजयमेरुअजमेर
अहिछत्रपुरनागौर
चुंघेरअनूपगढ़
वीरभान का बाससीकर
आश्रम पट्टनकेशोरायपाटन
अर्जुनायनअलवर, भरतपुर
वृंदावतीबूंदी
खीचीवाड़ाझालरापाटन
आलोरअलर
उपकेश पट्टनऔसियाँ
उम्मेदपुरा की छावनीझालावाड़
कोंकण तीर्थपुष्कर
कोठीधौलपुर (सुनहरी कोठी-टोंक)।
खिज्राबादचित्तौड़गढ़
गोपालपाल, कल्याण पुरीकरौली
चंद्रावतीसिरोही, आबू व आसपास का क्षेत्र
जयनगरजयपुर
जाबालिपुर, जालहुरजालौर
ताम्रवती नगरीआहड़
देवांश, देवनसा, द्यौसादौसा
ब्रज नगरझालरापाटन
भटनेरहनुमानगढ़
मांड, स्वर्णनगरी, वल्ल प्रदेशजैसलमेर
माध्यमिकानगरी
मेदिनीपुरमेड़ता
रातीघाटीबीकानेर
रामनगरगंगानगर
विजयावल्लीबिजौलिया
विराटनगरबैराठ
शाकम्भरी, सपादलक्षसांभर व आसपास का क्षेत्र
शिवपुरीसिरोही
श्रीपंथ, शोणितपुरबयाना
श्रीमालभीनमाल
संग्रामपुरासांगानेर
सत्यपुरसाँचौर

राजस्थान के प्रमुख दुर्गों के प्राचीन नाम/उपनाम

दुर्गप्राचीन नाम/उपनाम
अजमेर दुर्गगढ़बीठली, तारागढ़, अजयमेरु दुर्ग, पूर्व का जिब्राल्टर
अलवर का किलाबाला किला
अकबर का किलामैग्जीन, दौलतखाना (अजमेर)
चौमूं दुर्गधारधारागढ़, चौमूहाँगढ़
चित्तौड़गढ़ दुर्गगढ़ों का सिरमौर, राजस्थान का गौरव, चित्रकूट
हनुमानगढ़ का किलाभटनेर दुर्ग
जयगढ़ दुर्गचिल्ह का टीला
जोधपुर का किलामेहरानगढ़, मयूरध्वजगढ़, गढ़चिंतामणि
कुंभलगढ़ दुर्गकुंभलमेर का किला
मंडोर का किलामांडव्यपुर दुर्ग
नागौर दुर्गनागदुर्ग, अहिछत्रपुर का किला
भैंसरोड़गढ़ दुर्गराजस्थान का वैलौर
सिवाणा दुर्गकुम्थाना दुर्ग, अणखिला किला
नीमराणा का किलापंचमहल दुर्ग
तिमनगढ़ दुर्गतवनगढ़, त्रिभुवनगढ़
आबू का किलाअचलगढ़
भरतपुर का किलालोहागढ़
बयाना दुर्गविजयमंदिर गढ़, बादशाह दुर्ग
बीकानेर दुर्गजूनागढ़
बूँदी का किलातारागढ़
गागरोण का किलाधूलरगढ़, डोडगढ़
जैसलमेर दुर्गसोनगढ़, सोनारगढ़, त्रिकुट दुर्ग
जालौर दुर्गसुवर्ण गिरी, सोनलगढ़
मेड़ता दुर्गमालकोट का किला, मेडन्तकपुर दुर्ग
मीठड़ी का किला (जोधपुर)मांडव्‍यपुर दुर्ग
नाहरगढ़ दुर्ग (जयपुर)सुलक्षण दुर्ग, सुदर्शनगढ़, नौ महलों का दुर्ग टाइगर किला, जयपुर ध्वजगढ़, जयपुर का मुकुट, महलों का दुर्ग और मीठड़ी का किला
शेरगढ़ दुर्ग (बाराँ)कोशवर्धन दुर्ग
कटारगढ़ दुर्गमेवाड़ की आँख
बाड़मेर दुर्गकिलोणगढ़ दुर्ग
वल्लभगढ़ दुर्गऊँटाला का किला

राजस्‍थान के प्रमुख नगरों के उपनाम

नगरउपनाम
बीकानेरऊन का घर
बारांलकड़ी की पहाड़ी और घाटियों की भूमि
करौलीवीर प्रसूता भूमि
लूणकरणसरराजस्थान का राजकोट
धौलपुररेड डायमंड
सीकरहाईटेक सिटी
अजमेरअंडों की टोकरी
अजमेरराजस्थान का नाका
नाकोड़ा (बालोतरा)राजस्थान का मेवानगर
पुष्करगुलाबों की नगरी
गालव ऋषि के आश्रम - गलताजी (जयपुर )मंकी वैली
प्रतापगढ़राजस्थान की राधा नगरी
कोटाराजस्थान की औद्योगिक नगरी, राजस्थान का कानपुर
अजमेरराजस्थान का हृदय, भारत का मक्का
अलवरराजस्थान का सिंहद्वार, पूर्वी राजस्थान का कश्मीर, राजस्थान का स्कॉटलैण्ड
उदयपुरझीलों की नगरी, राजस्थान का कश्मीर, पूर्व का वेनिस, फाउंटेन का शहर
ओसियाँ (जोधपुर)राजस्थान का भुवनेश्वर
किराडूराजस्थान का खजुराहो
गंगानगरराजस्थान का अन्नागार
करौलीडांग की रानी
चित्तौड़गढ़राजस्थान का गौरव
जयपुरपूर्व का पेरिस, गुलाबी नगरी, रत्न नगरी, Island of Glory
जालौरग्रेनाइट शहर, सुवर्ण नगरी
जैसलमेरस्वर्ण नगरी, म्यूजियम सिटी, हवेलियों व झरोखों का शहर, पीले पत्थरों का शहर, गोल्डन सिटी
जोधपुरसूर्य नगरी (Sun City)
झालरापाटनसिटी ऑफ बेल्स (घंटियों का शहर)
झालावाड़राजस्थान का नागपुर
टोंकनवाबों का शहर
डीग (भरतपुर)जल महलों की नगरी
डूँगरपुरपहाड़ों की नगरी
दिवेरमेवाड़ का मैराथन
नागौरराजस्थान की धातु नगरी
पुष्करतीर्थराज, कोंकणतीर्थ, पंचम तीर्थ, तीर्थों का मामा, आदितीर्थ
बाँसवाड़ासौ द्वीपों का शहर
बूँदीछोटी काशी, बावड़ियों का शहर
भरतपुरराजस्थान का प्रवेश द्वार व पूर्वी द्वार
भिण्डदेवराराजस्थान का मिनी खजुराहो
भीलवाड़ावस्त्र नगरी, अभ्रक नगरी, राजस्थान का मैनचेस्टर
मचकुण्ड (धौलपुर)तीर्थों का भांजा
माउंट आबूराजस्थान का शिमला, हिन्दू ओलम्पस
रणकपुर(पाली)हजार खम्भों का नगर
रावतभाटा (चित्तौड़)राजस्थान की अणु नगरी
रैढ़ (टोंक)प्राचीन भारत का टाटानगर
साँचौरराजस्थान का पंजाब
हल्दी घाटीराजस्थान की थर्मोपोली

Revision Complete!

अब देखते हैं कितना याद रहा — इस topic के MCQ solve करो।

🚀

अगले Topics

🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams