⚡ RajRevision
NotesRajasthan GKएक जिला एक उत्पाद योजना
Rajasthan GK

एक जिला एक उत्पाद योजना

Fast Revision Notes

🕐 3 min read

केंद्र सरकार कारोबार को आसान करने पारंपरिक उद्योगों को प्रोत्साहन व रोज़गार की उपलब्धता बढ़ाने के लिए देश के 700 जिलों के अपने-अपने सबसे अच्‍छे उत्‍पाद के प्रसार में मदद के लिए एक कार्यक्रम ‘एक जिला एक उत्पाद योजना ODOP(One District, One Product)’ शुरू करने जा रही है। इस योजना में सभी राज्‍यों के साथ मिलकर काम किया जायेगा। इसके अंतर्गत राज्‍य के हर जिले के पारंपरिक उद्योग को प्रोत्साहन दिया जायेगा तथा ओडीओपी उत्पादों को उत्पादित कर रही इकाईयों को पूंजी निवेश की स्थिति में सहायता दी जाएगी।

एक जिला एक उत्पाद में 33 जिलों के नाम और उनके चिन्हित प्रोडक्ट्स की सूची है जिन्हें केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है।

क्र. सं.जिलाउत्पाद
1अलवरप्याज़
2अजमेरगुलाब
3बांसवाड़ाआम
4बारांलहसुन
5बाड़मेरअनार
6भरतपुरसरसों आधारित उद्योग
7भीलवाड़ामक्का आधारित उत्पाद
8बीकानेरमोठ( भुजिआ, नमकीन, पापड़)
9बूंदीचांवल आधारित उत्पाद – पोहा, मुरमुरा
10चित्तौडगढ़़गुड़
11चूरूमूंगफली उत्पाद
12दौसागेंहू (अनाज आधारित उत्पाद – दलिया, जौ, बाजरा), टमाटर
13धौलपुरआलू आधारित उत्पाद – चिप्स
14डूंगरपुरआम
15हनुमानगढ़गेंहू अनाज आधारित उत्पाद – नूडल्स, पास्ता
16जयपुरटमाटर
17जालौरइसबगोल
18जैसलमेरमरुद्भिद पोषक फल – कैर, सांगरी व्यापक रूप से अचार या सब्जी के रूप में प्रयुक्त
19झालावाड़संतरा
20झुंझुनूंफल आधरित उत्पाद, निम्बू
21जोधपुरजीरा – सफाई, ग्रेडिंग, वर्गीकरण, पैकिंग, भुनाई, जीरा आधारित पेय
22करौलीतिल – सफाई, ग्रेडिंग, वर्गीकरण, पैकिंग, भुनाई तथा गजक
23कोटाधनिया
24नागौरमेंथी
25पालीदूध उत्पाद
26प्रतापगढ़लहसुन
27राजसमंदफल आधारित उत्पाद – आमला, जामुन, सीताफल, विविध वन उत्पाद
28सवाई माधोपुरअमरुद
29सीकरप्याज़
30सिरोहीसौंफ – मुखवास एवं मसाला हेतु सफाई, ग्रेडिंग, वर्गीकरण, पैकिंग तथा चीनी लेपित उत्पाद
31श्रीगंगानगरकिन्नू
32टोंकसरसों आधारित उत्पाद
33उदयपुरविविध वन उत्पाद, आमला, सीताफल, जामुन

Revision Complete!

अब देखते हैं कितना याद रहा — इस topic के MCQ solve करो।

🚀

अगले Topics

🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams