⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

कम्प्यूटर एक परिचय PYQ in Hindi - पेज 19

इस पेज पर Computer Knowledge के कम्प्यूटर एक परिचय से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 226 प्रश्नों में से यह पेज 19 है।

181

कंप्यूटर के तीन मुख्य घटक क्या हैं?

Aसीपीयू, मेमोरी, टेप
Bटेप, मेमोरी, फ्लॉपी डिस्क
CI/O, प्रिंटर, माउस
Dसीपीयू, I/O, मेमोरी

सही उत्तर: सीपीयू, I/O, मेमोरी

182

_______ एक प्रोग्राम या फाइल का एक छोटा ग्राफिकल निरूपण है -

Aइमेज
Bलिंक
Cबटन
Dआइकन

सही उत्तर: आइकन

183

कंप्यूटर चालू करने और विंडोज पर लॉग ऑन करने के बाद आप किस स्क्रीन क्षेत्र को देखते हैं -

Aहार्ड डिस्क
Bमॉनिटर
Cडेस्कटॉप
Dस्टार्ट मेनू

सही उत्तर: डेस्कटॉप

184

निम्नलिखित में से पहला गणना उपकरण कौन सा है?

Aपास्कलाइन
Bअबेकस
Cकैलकुलेटर
Dटर्निंग मशीन

सही उत्तर: अबेकस

185

............ स्क्रीन के निचले भाग में स्थित ऑपरेटिंग सिस्टम का एक घटक है, स्टार्ट मेनू आमतौर पर यहां स्थित होता है|

Aरिबन
Bटास्क बार
Cटाइटल बार
Dस्टेटस बार

सही उत्तर: टास्क बार

186

कंप्यूटर के प्रोसेसिंग डिवाइस में शामिल हैं?

Aमॉनिटर, माउस, प्रिंटर
Bटच पैड, मेमोरी
Cकॉम्पैक्ट डिस्क, ड्राइव
Dमदरबोर्ड, सीपीयू, मेमोरी

सही उत्तर: मदरबोर्ड, सीपीयू, मेमोरी

187

भारत के सबसे बड़े HPC-AI सुपर कंप्यूटर का नाम क्या है जिसे सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) द्वारा कमीशन किया जाएगा -

APARAM Siddhi – AI
BSWADESH – AI
CSHIVAAY – AI
DSPEED QP – AI

सही उत्तर: PARAM Siddhi – AI

व्याख्या (Explanation)

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (C-DAC) ने सबसे बड़े HPC-AI सुपरकंप्यूटर PARAM Siddhi – AI को कमीशन किया गया। एचपीसी-एआई का पूर्ण स्वरुप High Performance Computing and Artificial Intelligence है। PARAM-Sidhi ने वैश्विक AI सुपरकंप्यूटिंग रिसर्च और इनोवेशन में भारत को शीर्ष देशों में खड़ा कर दिया है। यह सुपरकंप्यूटर साइबर सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, अंतरिक्ष, कृषि और मोटर वाहन को गति देगा। यह MSMEs, स्टार्ट अप्स, एकेडेमिया और इंडस्ट्रीज के साथ साझेदारी को उत्प्रेरित करने में मदद करेगा। भारत 70 सुपर कंप्यूटरों का नेटवर्क बनाने के लिए राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन को लागू कर रहा है। पहला सुपर कंप्यूटर जो राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत बनाया गया था, उसे “परम शिवाय” नाम दिया गया था। इसका निर्माण भी C-DAC द्वारा किया गया था। परम शिवाय ने 1,20,000 से अधिक गणना कोर और 833 टीफ्लॉप्स का उपयोग किया। TeaFlop कंप्यूटर की प्रोसेसिंग स्पीड का एक पैमाना है। आईआईटी-खड़गपुर राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत सुपरकंप्यूटिंग सुविधा प्राप्त करने वाला पहला संस्थान था।

188

एक ट्रांजैक्शन फाईल स्टोर करती है -

📋 पूछा गया: Informatics Assistant Exam 2018
Aडाटा जो शायद ही कभी बदलता हो
Bडाटा जो कभी नहीं बदलता
Cडाटा जो अक्सर बदलता है
Dडाटा जिसमेें गलती हो

सही उत्तर: डाटा जो अक्सर बदलता है

📋

स्रोत: Informatics Assistant Exam 2018

189

प्रोस्सड डेटा व इनफोरमेशन से जो निष्कर्ष निकालते हैं वह ______ है।

📋 पूछा गया: Informatics Assistant Exam 2018
Aइनफोरमेशन सेट
Bनोलेज
Cराॅ डेटा
Dस्टेटिस्टिकल डेटा

सही उत्तर: नोलेज

📋

स्रोत: Informatics Assistant Exam 2018

190

डाटा प्रोसेसिंग चक्र किनसे बना है -

📋 पूछा गया: Informatics Assistant Exam 2018
Aइनपुट व आउटपुट चक्र
Bइनपुट, आउटपुट व प्रोसेसिंग चक्र
Cआउटपुट व प्रोसेसिंग चक्र
Dकेवल आउटपुट चक्र

सही उत्तर: इनपुट, आउटपुट व प्रोसेसिंग चक्र

📋

स्रोत: Informatics Assistant Exam 2018

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams