प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटर मे मुख्य इलेक्ट्रॉनिक घटक कौनसा है -
सही उत्तर: वेक्युम ट्युब
व्याख्या (Explanation)
प्रथम पीढ़ी के कम्प्यूटर (1940-1956) में वैक्यूम ट्यूब्स का उपयोग होता था।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Computer Knowledge के कम्प्यूटर एक परिचय से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 226 प्रश्नों में से यह पेज 4 है।
प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटर मे मुख्य इलेक्ट्रॉनिक घटक कौनसा है -
सही उत्तर: वेक्युम ट्युब
व्याख्या (Explanation)
प्रथम पीढ़ी के कम्प्यूटर (1940-1956) में वैक्यूम ट्यूब्स का उपयोग होता था।
निम्न में से कौनसा कम्प्यूटर डिजिटल कम्म्यूटर का प्रकार है -
सही उत्तर: उपरोक्त सभी
व्याख्या (Explanation)
माइक्रो, सुपर, और मिनी कम्प्यूटर सभी डिजिटल कम्प्यूटर के प्रकार हैं।
कंप्यूटर में सी पी यू (सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट) का मुख्य कार्य क्या है -
सही उत्तर: निर्देश और डेटा प्रोसेस करना
व्याख्या (Explanation)
सीपीयू कंप्यूटर का मस्तिष्क है जो निर्देशों को प्रोसेस करता है।
स्रोत: Junior Instructor (COPA) Exam 2024
निम्नलिखित में से कौन सा दूसरी/सेकण्ड जनरेशन का कम्प्यूटर है -
सही उत्तर: IBM 7030
व्याख्या (Explanation)
IBM 7030 सेकंड जनरेशन कंप्यूटर है, जिसमें ट्रांजिस्टर का उपयोग किया गया। 1961 से लेकर 1964 में पहले सीडीसी 6600 के चालू होने तक यह दुनिया का सबसे तेज़ कंप्यूटर था।
स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
आइबीएम प्रणाली/360 निम्न में से किसका उदाहरण है -
सही उत्तर: थर्ड जनरेशन कंम्प्यूटर
व्याख्या (Explanation)
IBM सिस्टम/360 तीसरी पीढ़ी का कंप्यूटर है, जिसमें IC (Integrated Circuits) का उपयोग किया गया था।
स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
माइक्रोप्रोसेसर की किस पीढ़ी में ‘वी एल एस आई’ चिप (32 बिट) का उपयोग किया गया है -
सही उत्तर: चतुर्थ
व्याख्या (Explanation)
चौथी पीढ़ी के माइक्रोप्रोसेसरों में VLSI (Very Large Scale Integration) चिप का उपयोग किया गया, जिससे 32-बिट प्रोसेसिंग संभव हुई।
स्रोत: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I
सुपर कम्प्यूटर में प्रोसेसिंग गति नापने के लिये किस इकाई का प्रयोग करते हैं -
सही उत्तर: फ्लाप्स
व्याख्या (Explanation)
FLOPS अर्थात् Floating Point Operations Per Second. MIPS (million instructions per second) काफी पुरानी इकाई है प्रोसेसिंग गति नापने की एवं इसका प्रयोग अब बंद हो चुका है।
इंटीग्रेटेड सर्किट (ICs) किस जनरेशन के कम्प्यूटर से संबंधित है -
सही उत्तर: तृतीय जनरेशन
व्याख्या (Explanation)
तृतीय पीढ़ी के कंप्यूटर (1964-1971) में इंटीग्रेटेड सर्किट्स (ICs) का उपयोग किया गया, जिससे कंप्यूटर छोटे, तेज और अधिक कुशल हुए।
स्रोत: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I
कंप्यूटर की वह विशिष्टता, जिसमें प्रोग्राम, सूचना एवं आँकड़ों का संग्रह किया जाता है, वह कहलाती है :
सही उत्तर: संग्रहण की क्षमता
व्याख्या (Explanation)
कंप्यूटर की संग्रहण क्षमता प्रोग्राम, सूचना और आँकड़ों को सुरक्षित और संग्रहित करने की क्षमता को दर्शाती है।
स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
कंप्यूटर की वह कौन-सी विशिष्टता है, जिसमें कंप्यूटर विभिन्न प्रकार के कार्यों का सुगमता से निष्पादन करता है -
सही उत्तर: बहुमुखी
व्याख्या (Explanation)
कंप्यूटर की बहुमुखी (Versatility) विशेषता इसे विभिन्न प्रकार के कार्य जैसे गणना, डेटा प्रोसेसिंग, ग्राफिक्स आदि करने में सक्षम बनाती है।
स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2