_______ का उपयोग प्रोग्राम डेटा को संग्रहीत करने के लिए किया जाता है जिसे वर्तमान में सीपीयू में निष्पादित किया जा रहा है।
सही उत्तर: कैश स्मृति (कैश मेमोरी)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Computer Knowledge के कंप्यूटर मेमोरी से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 189 प्रश्नों में से यह पेज 15 है।
_______ का उपयोग प्रोग्राम डेटा को संग्रहीत करने के लिए किया जाता है जिसे वर्तमान में सीपीयू में निष्पादित किया जा रहा है।
सही उत्तर: कैश स्मृति (कैश मेमोरी)
एक मेगाबाइट वास्तव में _______ किलोबाइट के बराबर है -
सही उत्तर: 1024
निम्न में से कौन सा सॉलिड-स्टेट स्टोरेज डिवाइस का एक उदाहरण नहीं है -
सही उत्तर: डी.वी.डी.रोम
व्याख्या (Explanation)
डी.वी.डी.रोम सॉलिड-स्टेट स्टोरेज डिवाइस का उदाहरण नहीं है। सॉलिड-स्टेट स्टोरेज डिवाइस कंप्यूटर स्टोरेज डिवाइस के प्रकार हैं जो इलेक्ट्रॉनिक रूप से डेटा स्टोर करते हैं। इसमें कोई हिलता हुआ भाग नहीं है। सॉलिड स्टोरेज डिवाइस सिलिकॉन माइक्रोचिप्स से बनाए जाते हैं। सॉलिड-स्टेट स्टोरेज डिवाइस- फ्लैश मेमोरी यूएसबी फ्लैश ड्राइव यूएसबी मेमोरी मेमोरी कार्ड्स स्मार्ट कार्ड मल्टीमीडिया कार्ड
RAM कहाँ पर स्थित होती है -
सही उत्तर: मदर बोर्ड
डिस्केट की तुलना में, हार्ड डिस्क
सही उत्तर: अधिक महंगी होती है।
व्याख्या (Explanation)
हार्ड डिस्क डिस्केट की तुलना में तेज, अधिक क्षमता वाली, कम सुवाह्य, और महंगी होती है।
स्रोत: Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 2nd shift
एक मैग्नेटिक डिस्क के लिए निम्न में से कौन सा सत्य नहीं है -
सही उत्तर: यह भंडारित डेटा पर केवल अनुक्रमिक एक्सेस देता है।
व्याख्या (Explanation)
यह संग्रहीत डेटा के लिए केवल अनुक्रमिक एक्सेस देता है जो चुंबकीय डिस्क के लिए सही नहीं है। कंप्यूटिंग में, अनुक्रमिक एक्सेस मेमोरी (sequential access) डेटा स्टोरेज डिवाइस का एक वर्ग है जो अनुक्रम में संग्रहीत डेटा को पढ़ता है। यह रैंडम एक्सेस मेमोरी (RAM) के विपरीत है जहां डेटा को किसी भी क्रम में एक्सेस किया जा सकता है। अनुक्रमिक एक्सेस डिवाइस आमतौर पर चुंबकीय भंडारण या ऑप्टिकल भंडारण का एक रूप है।
RAM के लिए निम्न में से क्या सत्य नहीं है -
सही उत्तर: RAM हार्ड डिस्क भंडारण के समान ही है ।
स्रोत: Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 1st shift
एक हार्ड डिस्क को ट्रैक्स में विभाजित किया जाता है, जिन्हें आगे उप-विभाजित किया जाता है –
सही उत्तर: सेक्टरों में
स्रोत: Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 1st shift
प्राथमिक मेमोरी ______ भी कहलाती है।
सही उत्तर: मुख्य मेमोरी
व्याख्या (Explanation)
प्राथमिक मेमोरी को “मुख्य मेमोरी” (RAM) भी कहते हैं। यह सेकेंडरी मेमोरी की तुलना में तेज़ है। उदाहरण: RAM, ROM, कैश, PROM, EPROM, रजिस्टर, आदि।
कंप्यूटर मेमोरी का सबसे लघु इकाई कौन-सी है -
सही उत्तर: एक बिट