निम्नलिखित में से कौन कंम्प्यूटर की लघुतम डाटा यूनिट है -
सही उत्तर: निबल (Nible)
व्याख्या (Explanation)
निबल (Nibble) कंप्यूटर डेटा की सबसे छोटी यूनिट है, जिसमें 4 बिट्स होते हैं।
स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Computer Knowledge के कंप्यूटर मेमोरी से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 189 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।
निम्नलिखित में से कौन कंम्प्यूटर की लघुतम डाटा यूनिट है -
सही उत्तर: निबल (Nible)
व्याख्या (Explanation)
निबल (Nibble) कंप्यूटर डेटा की सबसे छोटी यूनिट है, जिसमें 4 बिट्स होते हैं।
स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
रैम के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सही है -
सही उत्तर: वॉलैटाइल, टैम्परेरी
व्याख्या (Explanation)
रैम वोलाटाइल मेमोरी है, जिसमें डेटा बिजली कटने पर नष्ट हो जाता है। यह अस्थायी (टेम्परेरी) मेमोरी है।
स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
“EEPROM” का पूर्ण रुप है:
सही उत्तर: इलेक्ट्रिकली इरैजेबल प्रोग्रेमेबल रीड ओनली मेमोरी
व्याख्या (Explanation)
EEPROM एक प्रकार की गैर-वाष्पशील मेमोरी है जिसे विद्युत रूप से मिटाया और पुनः प्रोग्राम किया जा सकता है। इसका उपयोग डेटा संग्रहीत करने के लिए किया जाता है, जो पावर बंद होने पर भी संरक्षित रहता है।
स्रोत: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I
1 पी बी (पेटाबाइट) बराबर है :
सही उत्तर: 1024 टी. बी. (टेराबाइट)
व्याख्या (Explanation)
कंप्यूटर स्टोरेज में, 1 पेटाबाइट = 1024 टेराबाइट (TB) होता है।
स्रोत: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I
1 ZB (Zettabyte) बराबर है:
सही उत्तर: 1024 EB
व्याख्या (Explanation)
1 Zettabyte (ZB) = 1024 Exabyte (EB)। यह डेटा मापन की एक बड़ी इकाई है, जो डिजिटल स्टोरेज को मापने के लिए उपयोग होती है।
स्रोत: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II
निम्नलिखित में से कौन सा स्टोरेज डिवाइस अधिकतम मात्रा में डेटा स्टोर कर सकता है -
सही उत्तर: हार्ड डिस्क
व्याख्या (Explanation)
हार्ड डिस्क फ्लॉपी डिस्क, कॉम्पैक्ट डिस्क और ऑप्टिकल डिस्क से अधिक डेटा स्टोर कर सकती है।
स्रोत: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I
फ्लॉपी डिस्क के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है -
सही उत्तर: डेटा को केवल तभी पढ़ा या लिखा जा सकता है जब राइट प्रोटेक नॉच बंद या ढका हुआ हो।
व्याख्या (Explanation)
राइट प्रोटेक्ट नॉच को खुला (open) रखने पर डेटा लिखा जा सकता है।
स्रोत: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I
कम्प्यूटर में आँकड़ों की सबसे छोटी ईकाई ____ है -
सही उत्तर: बिट
व्याख्या (Explanation)
बिट (binary digit) कम्प्यूटर की सबसे छोटी सूचना इकाई है, जो 0 या 1 में होती है।
स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
_____ एक मेमोरी है जिसका प्रयोग आंकड़ों को अस्थायी रूप से संचयन के लिए किया जाता है, जबकि _____ का प्रयोग आंकड़ों के स्थायी संचयन के लिए किया जाता है, जो कि परिवर्तित या मिटाए नहीं जा सकते हैं -
सही उत्तर: रैम; रोम
व्याख्या (Explanation)
रैम (RAM) का उपयोग अस्थायी आंकड़ा भंडारण के लिए होता है, जबकि रोम (ROM) का उपयोग स्थायी आंकड़ा भंडारण के लिए होता है।
स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
स्टोरेज स्पेस के आकार के अनुसार निम्न में से कौन-सा विकल्प अवरोही (घटते) क्रम में व्यवस्थित है -
सही उत्तर: MB, KB, Byte, Nibble
व्याख्या (Explanation)
स्टोरेज स्पेस के माप को बड़े से छोटे क्रम में रखने पर: MB (Megabyte) सबसे बड़ा है। इसके बाद KB (Kilobyte) आता है। फिर Byte और अंत में सबसे छोटा Nibble होता है (1 Nibble = 4 Bits)।
स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1