Function overloading होती है-
सही उत्तर: Compile Time
व्याख्या (Explanation)
Operator over- loading में किसी भी operator को overload किया जाता है अर्थात् एक operator अलग-अलग प्रकार के parameters के साथ काम करेगा।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Computer Knowledge के प्रोग्रामिंग भाषा से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 169 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।
Function overloading होती है-
सही उत्तर: Compile Time
व्याख्या (Explanation)
Operator over- loading में किसी भी operator को overload किया जाता है अर्थात् एक operator अलग-अलग प्रकार के parameters के साथ काम करेगा।
extern int i; क्या है -
सही उत्तर: Declaration
व्याख्या (Explanation)
extern int i; से तात्पर्य है कि variable i को केवल declare किया गया है अर्थात् कोई memory allocate नहीं होगी और यदि int i; लिखते हैं तो इसका तात्पर्य है कि यह declare और define दोनों किया गया है। इसमें memory allocate होगी।
निम्न में से कौनसा C कथन (Statement) Syntactically Correct है -
सही उत्तर: For (;;)
व्याख्या (Explanation)
For (exp 1; exp 2; exp 3) { Loop body }
int array-name [5] = {1, 5, 8, 11, 12} उपरोक्त array का declaration किस प्रकार का है-
सही उत्तर: Compile time
व्याख्या (Explanation)
Compile time: जब एक array को declaration के साथ उसे प्रारम्भ किया जाता है।
ऑब्जेक्ट ओरिएन्टेड प्रोग्रामिंग में एक ऑब्जेक्ट ____ का एक इन्सटांस (दृष्टान्त) है।
सही उत्तर: क्लास
व्याख्या (Explanation)
Class variable को object कहा जाता है जैसे integer प्रकार का variable बनाने के लिए ‘int’ keyword का उपयोग करते हैं उसी प्रकार obj एक class का variable है इसे class के | नाम से बनाया जाता है व object बनते ही वह class में मौजूद सभी varibale के बराबर memory ले लेता है।
C Language में Implicit type conversion के लिए नियम
सही उत्तर: int < unsigned < float < double
व्याख्या (Explanation)
C language में implicit type का conversion program के execution के दौरान compiler द्वारा एक data type को दूसरे data type में परिवर्तित करना है। इसे automatic type conversion भी कहा जाता है। यह lower data type से higher type में ही type cast होता है। अतः type cast होगा → int < unsigned < float < double
निम्न में से कौनसा C language में Invalid Variable का नाम है -
सही उत्तर: St.Name
व्याख्या (Explanation)
C language में valid variable के नियम हैं - 1. उनकी शुरुआत (_) underscore या alphabet से हो। 2. उनकी शुरुआत Number से ना हो चाहे number बीच में आ जाये। 3. Under score (_) के अलावा कोई special character का उपयोग ना लिया गया हो।
जब Compiler दो overloaded constructors में अंतर नहीं कर सकता है तो कहलाता है -
सही उत्तर: Ambiguous
व्याख्या (Explanation)
जब Compiler को दो overloaded constructor मिल जाये अर्थात् दो same नाम के constructor जिनमें compiler अन्तर स्पष्ट नहीं कर पा रहा हो तो ambiguous की स्थिति पैदा होती है।
किसी प्रोग्राम में “कोड पुन: प्रयोज्यता” प्राप्त करने के लिए कौन सी OOP अवधारणा उपयोगी है -
सही उत्तर: Inheritance
OOP में इनकैप्सुलेशन को लागू करने के लिए आमतौर पर कौन से एक्सेस स्पेसिफायर का उपयोग किया जाता है -
सही उत्तर: public and private