⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस PYQ in Hindi - पेज 11

इस पेज पर Computer Knowledge के माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 478 प्रश्नों में से यह पेज 11 है।

101

पावरपॉइंट में कौन-सा विकल्प पहले से तय स्टाइल और फॉर्मेट को टेक्स्ट और ऑब्जेक्ट पर यूजर्स को लागू करने देता है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
Aस्मार्ट आर्ट
Bडिजाइन आइडिया
Cथीम
Dस्लाइड लेआउट

सही उत्तर: थीम

व्याख्या (Explanation)

“थीम” एक प्रीसेट डिज़ाइन होती है जो पूरी प्रेजेंटेशन पर एक समान स्टाइल, रंग, और फ़ॉन्ट अप्लाई करती है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

102

एक्सेल में सेल सुरक्षित करने के लिए कौन-सा तरीका मान्य नहीं है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
Aसेल छिपाना
Bपासवर्ड से सुरक्षित सेल
Cसेल लॉक करना
Dग्रुपिंग सेल

सही उत्तर: ग्रुपिंग सेल

व्याख्या (Explanation)

एक्सेल में सेल को सुरक्षित करने के लिए तीन मुख्य तरीके होते हैं—सेल को छिपाना, पासवर्ड द्वारा सुरक्षित करना, और लॉक करना। लेकिन “ग्रुपिंग सेल” केवल एक संरचनात्मक विशेषता है जो कई सेल्स को एक साथ जोड़ने के लिए उपयोग की जाती है, यह सुरक्षा प्रदान नहीं करता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

103

एम एस वर्ड में वर्तनी जाँचने के लिए आप निम्नलिखित में से कौन सी कुंजी का प्रयोग करते है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II
AF2
BF9
CF7
DF5

सही उत्तर: F7

व्याख्या (Explanation)

एमएस वर्ड में वर्तनी और व्याकरण जांचने के लिए F7 कुंजी का उपयोग किया जाता है।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II

104

नये स्लाइड संवाद (dialog) बॉक्स में ऑफिस थीम के कितने स्लाइड लेआउट उपलब्ध है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II
A14
B9
C17
D7

सही उत्तर: 9

व्याख्या (Explanation)

पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में कुल 9 स्लाइड लेआउट उपलब्ध हैं, जैसे: टाइटल स्लाइड, टाइटल और कंटेंट, सेक्शन हैडर, टू कंटेंट, कम्पेरिजन, केवल टाइटल, ब्लेंक, कैप्शन के साथ कंटेंट और कैप्शन के साथ पिक्चर।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II

105

एम एस ऑफिस सॉफ्टवेयर में किसी लाइन या टेक्स्ट के नियंत्रण संरेखण के लिए शार्टकट कुंजी क्या है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II
ACtrl+E
BCtrl+X
CCtrl + Alt +S
DCtrl+W

सही उत्तर: Ctrl+E

व्याख्या (Explanation)

Ctrl+E शॉर्टकट केंद्र में टेक्स्ट को संरेखित करने के लिए उपयोग किया जाता है।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II

106

किस रिफरेंसिंग में, फार्मूला कॉपी करते समय सैल रिफरेन्स नहीं बदलता -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
Aरिलेटिव रिफरेंसिंग
Bमिक्स्ड रिफ़रेंसिंग
Cसैल रिफरेंसिंग
Dएबसोलुट रिफरेंसिंग

सही उत्तर: एबसोलुट रिफरेंसिंग

व्याख्या (Explanation)

एक वर्कशीट में 1,048,576 रो और 16,384 कॉलम होते हैं। पहली सेल को A1 (कॉलम को A और पंक्ति संख्या 1 के रूप में) के रूप में लेबल किया गया है। एबसोल्यूट रिफरेंसिंग में सेल का पता फिक्स रहता है, उदाहरण: $A$1।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I

107

पावर पांइट प्रस्तुतीकरण में एक डिजाइन जो लेआउट को नियंत्रित और स्लाइडों के लिए फोरमैंटिग करता है, को कहते हैं :-

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
Aप्लेसहोल्डर्स
Bब्लू प्रिंट्स
Cडिजाइन प्लेट्स
Dटेम्पलेट्स

सही उत्तर: टेम्पलेट्स

व्याख्या (Explanation)

पावर प्वाइंट टेम्प्लेट एक प्री-डिज़ाइन की गई स्लाइड लेआउट और फॉर्मेटिंग है, जो प्रस्तुति के लिए उपयोग की जाती है।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I

108

एक्सेल में एक वैलिड फार्मूला किस से शुरु होता है?

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
A#
B@
C+
D=

सही उत्तर: =

व्याख्या (Explanation)

माइक्रोसॉफ़्ट एक्सेल में सभी फार्मूला ‘=’ (समान चिह्न) से शुरू होते हैं। उदाहरण: =SUM(A1:A10)।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I

109

एक्सेल का निम्नलिखित में से कौनसा कमांड आपकी कार्य पुस्तिका की पिछली शीट पर ले जाएगा -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II
ACtrl + Page Up
BTab + Page Up
CCtrl + Shift + Page Up
DAlt + Page Up

सही उत्तर: Ctrl + Page Up

व्याख्या (Explanation)

Excel में Ctrl + Page Up का उपयोग कार्यपुस्तिका (Workbook) की पिछली शीट पर जाने के लिए किया जाता है।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II

110

निम्न में से किस सॉफ्टवेयर की एक विशेषता ‘पिवट टेबल’ है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II
Aमाइक्रोसॉफ्ट एक्सेस
Bमाइक्रोसॉफ्ट पीवरपाइन्ट
Cमाइक्रोसॉफ्ट एक्सेल
Dमाइक्रोसॉफ्ट वर्ड

सही उत्तर: माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल

व्याख्या (Explanation)

Pivot Table Microsoft Excel की एक प्रमुख विशेषता है, जो डेटा को सारांशित और विश्लेषित करने में मदद करती है।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams