⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस PYQ in Hindi - पेज 18

इस पेज पर Computer Knowledge के माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 478 प्रश्नों में से यह पेज 18 है।

171

MS Powerpoint Current Presentation slide insert करने के लिए हम किसे चुनते हैं -

ACtrl + M
BCtrl + F
CCtrl + N
DCtrl + 0

सही उत्तर: Ctrl + M

व्याख्या (Explanation)

माइक्रोसॉफ्ट पॉवर पॉइन्ट Presentation में नई स्लाइड लेने के लिए शॉर्ट कट कुंजी Ctrl+M का प्रयोग किया जाता है।

172

Excel Workspace से आप क्या समझते हैं -

Aकॉलम का समूह
Bवर्कशीट्स का समूह
Cवर्कबुक का समूह
DRows का समूह

सही उत्तर: वर्कबुक का समूह

व्याख्या (Explanation)

सेलों के समूह को वर्कशीट कहा जाता है। एक ही वर्कबुक में समान नाम की वर्कशीट नहीं हो सकती है। रॉ (Raw) एवं कॉलम (Column) के प्रतिच्छेदन (Intersection) बिन्दु को सेल कहा जाता है। एक्सेल में एक वर्कबुक अनेक शीट या वर्कशीट से मिलकर बनी होती है। अर्थात् एक एक्सेल फाइल एक वर्कबुक होती है, जिसमें एक या एक से अधिक वर्कशीट हो सकती है। MS Excel 2000, 2003, 2007, 2010, 2013 की एक वर्कबुक में बॉय डिफाल्ट 3 वर्कशीट होती है जिनका नाम Sheet1, Sheet2, Sheet 3 के रूप में होता है। MS Excel 2016, 2019 में By Default शीट की संख्या 1 होती है। एक वर्कबुक में आवश्यकतानुसार वर्कशीट का नाम बदला जा सकता है तथा वर्कशीट की संख्या कम या ज्यादा की जा सकती है। एक वर्कबुक में अधिकतम वर्कशीट की संख्या 255 हो सकती है।

173

Spelling तथा Grammar के लिए निम्न में से कौनसी Shortcut Key है -

AF7
BF5
CFl
DF12

सही उत्तर: F7

व्याख्या (Explanation)

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के डॉक्यूमेंट में Spelling & Grammar संबंधी त्रुटियों को चैक करने के लिए Spelling & Grammar Tool का उपयोग किया जाता है। Spelling & Grammar हेतु F7 key का use किया जाता है।

174

निम्न में से कौनसी Save As की Shortcut Key है -

AF5
BFI
CF10
DF12

सही उत्तर: F12

व्याख्या (Explanation)

Save As का use पहले से save किसी document में कोई change करके उसको पुनः save करने हेतु होता है। Save As की Shortcut Key F12 होती है।

175

यदि किसी Paragraph का left तथा right side दोनों aligned हो तो यह कहलाता है-

ACentre aligned
BLeft Right Aligned
CRight Left Aligned
DJustified

सही उत्तर: Justified

व्याख्या (Explanation)

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में चार प्रकार के अलाइनमेंट होते हैं- Left, Center, Right and Justified Alignment। Justify Align / जस्टीफाई अलाइन (Ctrl+J) — डॉक्यूमेंट पेज में जो टेक्स्ट व पिक्चर होते हैं उन्हे पेज के दायीं व बायीं ओर से समान मार्जिन के रूप व्यवस्थित करता है अर्थात् टेक्स्ट को दोनों साइड से बराबर करता है।

176

MS office 2007 में Window को दो भागों में Split करने के लिए कौनसे Menu option का प्रयोग किया जाता है?

AReview → Split
BReview → Window → Split
CPage Layout → Split
DView - Split

सही उत्तर: View - Split

व्याख्या (Explanation)

Split-Current Window यह वर्तमान विंडो को दो भागों में तोड़ देता है जिससे हम डॉक्यूमेन्ट के अलग-अलग section को एक ही समय में और उसी पेज पर देख सकते हैं अर्थात् एक पेज को दो भागों में देखने या लिखने हेतु Split प्रयुक्त होता है।

177

निम्न में से कौनसा Function MS Excel में संख्याओं की श्रृंखला में से सबसे बड़ी संख्या ज्ञात करने के लिए प्रयुक्त किया जाता है -

AMax (B1:B5)
BMaximum (B1:B5)
CHigh (B1:B5)
DHighest (B1:B5)

सही उत्तर: Max (B1:B5)

व्याख्या (Explanation)

Microsoft Excel सांख्यिकी गणना करने हेतु प्रयुक्त होता है। Excel में Calculation करने हेतु विभिन्न formula का use होता है। संख्याओं की series या group में से सबसे बड़ी संख्या ज्ञात करने हेतु Max(B1:B5) प्रयुक्त होगा। इसमें Max अधिकतम value बताएगा एवं B1:B5 Cell range है, जिनमें मान या value है।

178

निम्न में से कौनसा कॉमन डेटा तत्त्वों का सबसे छोटे से सबसे बड़े तक ही सही क्रम है-

ACharacter, Field, File, Record, Database
BDatabase, File, Record, Field, Character
CCharacter, Field, Record, File, Database
DCharacter, File, Record, Field, Database

सही उत्तर: Character, Field, Record, File, Database

व्याख्या (Explanation)

डाटा hierarchy में डाटा को एक निश्चित प्रारूप में रखा जाता है जिसका क्रम Bit, Byte, Character, Field, Record, File, database है, जिससे ज्ञात होता है कि Data संगठन के hierarchy में निम्नतम स्तर (Lowest level) बिट (bit) है, जबकि उच्चतम स्तर (highest level) डाटाबेस (Database) है। डाटा का छोटे से बड़े का क्रम उपरोक्तानुसार बिट, बाइट, कैरेक्टर, फील्ड, रिकॉर्ड, फाइल, डाटा बेस है।

179

ऑब्जेक्ट्स जो स्लाइड पर Text को रखता है कहा जाता है -

Aप्लेसहोल्डर
Bऑब्जेक्ट होल्डर
Cऑटो ले-आउट
Dटेक्स्ट होल्डर

सही उत्तर: प्लेसहोल्डर

व्याख्या (Explanation)

प्लेस होल्डर MS Power Point में स्लाइड पर टाइपिंग और ले-आउट हेतु टेक्स्ट को अस्थायी रूप में रखता है।

180

माइक्रोसॉफ्ट पॉवर पॉइन्ट में बनने वाली फाइल का By default नाम होता है -

APresentation 1
BPPtl
CBook1
DDocument 1

सही उत्तर: Presentation 1

व्याख्या (Explanation)

माइक्रोसॉफ्ट Power पॉइंट में जो फाइल बनती है, सिस्टम उसे By default Presentation1 नाम देता है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams