⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

अंतरजाल (इंटरनेट) PYQ in Hindi - पेज 3

इस पेज पर Computer Knowledge के अंतरजाल (इंटरनेट) से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 225 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।

21

गूगल सर्च और माइक्रोसॉफ्ट बिंग अपने खोज परिणामों को बेहतर बनाने के लिए क्या करते हैं -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025
Aवे केवल उपयोगकर्ता की प्रतिक्रिया पर निर्भर करते हैं
Bवे लगातार अपने एल्गोरिदम को परिष्कृत करते रहते हैं
Cवे केवल दृश्य सामग्री पर ध्यान केंद्रित करते हैं
Dवे एक ही एल्गोरिदम का उपयोग करते हैं

सही उत्तर: वे लगातार अपने एल्गोरिदम को परिष्कृत करते रहते हैं

व्याख्या (Explanation)

गूगल सर्च और माइक्रोसॉफ्ट बिंग जैसे सर्च इंजन अपने खोज परिणामों को बेहतर बनाने के लिए अपने एल्गोरिदम को नियमित रूप से अपडेट और परिष्कृत करते हैं। यह उपयोगकर्ता की खोज को अधिक प्रासंगिक और सटीक बनाने में मदद करता है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025

22

विकिपीडिया किस प्रकार का विश्वकोश है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025
Aकेवल प्रिंट विश्वकोश
Bएक खुला विश्वकोश जो उपयोगकर्ता को संपादन की अनुमति देता, है।
Cएक विशेष वैज्ञानिक विश्वकोश
Dएक सशुल्क विश्वकोश

सही उत्तर: एक खुला विश्वकोश जो उपयोगकर्ता को संपादन की अनुमति देता, है।

व्याख्या (Explanation)

विकिपीडिया एक ऑनलाइन, खुला विश्वकोश है जिसे कोई भी उपयोगकर्ता संपादित कर सकता है। यह सामुदायिक योगदान पर आधारित है और मुफ्त उपलब्ध है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025

23

DNS का विस्तृत रूप है

📋 पूछा गया: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025
Aडिजिटल नेम सिस्टम
Bडेटा नेम सर्वर
Cडेटा नेविगेशन स्कीम
Dडोमेन नेम सिस्टम

सही उत्तर: डोमेन नेम सिस्टम

व्याख्या (Explanation)

DNS (Domain Name System) इंटरनेट पर डोमेन नामों (जैसे www.rajasthangyan.com) को IP पतों (जैसे 192.0.2.1) में बदलने की प्रणाली है। यह इंटरनेट की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025

24

निम्नलिखित में से कौन सा क्लाउड स्टोरेज का उदाहरण नहीं है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift
Aड्रॉप बॉक्स
Bवन ड्राइव
Cगूगल ड्राइव
Dएलएक्स ड्राइव

सही उत्तर: एलएक्स ड्राइव

व्याख्या (Explanation)

क्लाउड स्टोरेज ऑनलाइन स्टोरेज सेवाएँ हैं जो डेटा को इंटरनेट पर रिमोट सर्वर पर संग्रहीत करती हैं। ड्रॉप बॉक्स, वन ड्राइव, गूगल ड्राइव: ये सभी प्रसिद्ध क्लाउड स्टोरेज सेवाएँ हैं। एलएक्स ड्राइव: यह कोई मान्य क्लाउड स्टोरेज सेवा नहीं है।

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift

25

निम्नलिखित में से कौन सा एक ऑनलाइन स्टोरेज है जिसके लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी की आवश्यकता होती है -(निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift
Aहार्ड डिस्क
Bएसएसडी
Cक्लाउड स्टोरेज
Dमेमोरी कार्ड

सही उत्तर: क्लाउड स्टोरेज

व्याख्या (Explanation)

क्लाउड स्टोरेज: यह एक ऑनलाइन स्टोरेज सिस्टम है जो डेटा को इंटरनेट पर रिमोट सर्वर पर संग्रहीत करता है। इसके लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी की आवश्यकता होती है। उदाहरण: Google Drive, Dropbox।

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift

26

ई-मेल ID [email protected] में sarla123 है

Aपासवर्ड
Bई-मेल आईडी नेम/यूजर नेम
Cइंटरनेट सर्विस प्रदाता
Dकोई नही

सही उत्तर: ई-मेल आईडी नेम/यूजर नेम

व्याख्या (Explanation)

sarla123 ई-मेल का यूजर नेम हिस्सा है, जो उपयोगकर्ता की पहचान करता है।

27

........ एक वैश्विक पता है जो इंटरनेट पर संसाधनों का पता लगाने के लिए उपयोग किया जाता है-

AHTML
BHTTP
CXML
DURL

सही उत्तर: URL

व्याख्या (Explanation)

URL (Uniform Resource Locator) इंटरनेट पर संसाधनों (जैसे वेबपेज) का पता बताने के लिए उपयोग होता है।

28

ई-मेल के माध्यम से कई व्यक्तियों को एक ही संदेश भेजने की जरूरत है(सूचनार्थ), तो सबसे अच्छा तरीका है -

📋 पूछा गया: COMPILER Exam 2016
Aमेल से हर एक को व्यक्तिगत रूप से पुनः
Bईमेल में फाॅरवर्ड विकल्प
Cईमेल में सीसी विकल्प
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: ईमेल में सीसी विकल्प

व्याख्या (Explanation)

CC (Carbon Copy) विकल्प कई लोगों को एक ही ईमेल सूचनार्थ भेजने के लिए उपयोग होता है।

📋

स्रोत: COMPILER Exam 2016

29

ईमेल में , निम्न बुनियादी तत्व को छोड़कर, सभी शामिल है -

📋 पूछा गया: COMPILER Exam 2016
Aहेडर
Bफुटर
Cसंदेश
Dहस्ताक्षर

सही उत्तर: फुटर

व्याख्या (Explanation)

ईमेल में हेडर, संदेश, और हस्ताक्षर शामिल होते हैं, लेकिन फुटर सामान्यतः शामिल नहीं होता।

📋

स्रोत: COMPILER Exam 2016

30

युनिफाॅर्म रिसोर्स लोकेटर निम्नलिखित में से किसका संदर्भ है -

📋 पूछा गया: Informatics Assistant Exam 2018
Aकम्प्यूटर रिसोर्स का
Bवेब रिसोर्स का जो उसका कम्प्यूटर नेटवर्क पर स्थान व उस तक पहुॅचने के लिए तंत्र उल्लिखित (specify) करता है
Cनेटवर्क पर प्रिन्टर का
Dनेटवर्क पर स्टोरेज सर्वर का

सही उत्तर: वेब रिसोर्स का जो उसका कम्प्यूटर नेटवर्क पर स्थान व उस तक पहुॅचने के लिए तंत्र उल्लिखित (specify) करता है

व्याख्या (Explanation)

URL (Uniform Resource Locator) वेब संसाधनों के स्थान और उन तक पहुंचने के तंत्र को निर्दिष्ट करता है।

📋

स्रोत: Informatics Assistant Exam 2018

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams