सॉफ्टवेयर अपडेट और पैच का क्या उद्देश्य है -
सही उत्तर: सुरक्षा खामियों और बग को ठीक करना
व्याख्या (Explanation)
अपडेट और पैच सॉफ्टवेयर की सुरक्षा और कार्यक्षमता को बेहतर करते हैं।
स्रोत: Junior Instructor (COPA) Exam 2024
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Computer Knowledge के सॉफ्टवेयर से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 140 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।
सॉफ्टवेयर अपडेट और पैच का क्या उद्देश्य है -
सही उत्तर: सुरक्षा खामियों और बग को ठीक करना
व्याख्या (Explanation)
अपडेट और पैच सॉफ्टवेयर की सुरक्षा और कार्यक्षमता को बेहतर करते हैं।
स्रोत: Junior Instructor (COPA) Exam 2024
कंप्यूटर सिस्टम में हार्डवेयर से जुड़ी समस्याओं को पहचान ने के लिए कौन-सा टूल इस्तेमाल होता है -
सही उत्तर: डिवाइस मैनेजर
व्याख्या (Explanation)
डिवाइस मैनेजर हार्डवेयर डिवाइस और उनकी समस्याओं को देखने के लिए उपयोग होता है।
स्रोत: Junior Instructor (COPA) Exam 2024
ऑडियो फाइल के लिए आम-तौर पर कौन-सा फॉर्मेट उपयोग होता है -
सही उत्तर: WAV
व्याख्या (Explanation)
WAV ऑडियो फाइल के लिए सामान्य फॉर्मेट है। MP4 और AVI वीडियो, और MPEG सामान्य मल्टीमीडिया फॉर्मेट है।
स्रोत: Junior Instructor (COPA) Exam 2024
निम्न में से कौन-सा पावर बीआई का कंपोनेंट है -
सही उत्तर: ये सभी
व्याख्या (Explanation)
पावर बीआई में पावर पिवट (डेटा मॉडलिंग), पावर क्वेरी (डेटा ट्रांसफॉर्मेशन), और पावर व्यू (विजुअलाइजेशन) सभी कंपोनेंट हैं।
स्रोत: Junior Instructor (COPA) Exam 2024
इनमें से कौन-सा वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर का उदाहरण है -
सही उत्तर: माइक्रोसॉफ्ट वर्ड
व्याख्या (Explanation)
Microsoft Word एक लोकप्रिय वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर है जो डॉक्युमेंट बनाने और संपादित करने के लिए उपयोग किया जाता है।
स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
बूटिंग प्रक्रिया के दौरान, कंप्यूटर के ऑन होने के दौरान सबसे पहले कौन-सा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम चलता है -
सही उत्तर: बीआईओएस (BIOS)
व्याख्या (Explanation)
BIOS (Basic Input Output System) कंप्यूटर ऑन होने के तुरंत बाद लोड होता है और हार्डवेयर इनिशियलाइज करता है।
स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
निम्नलिखित में से कौन-सा सिस्टम सॉफ्टवेयर का उदाहरण नहीं है -
सही उत्तर: वर्ड प्रोसेसर
व्याख्या (Explanation)
वर्ड प्रोसेसर (जैसे MS Word) एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर है, जबकि ऑपरेटिंग सिस्टम, यूटिलिटी सॉफ्टवेयर, और भाषा अनुवादक सिस्टम सॉफ्टवेयर की श्रेणी में आते हैं।
स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
निम्नलिखित में से कौन सा स्प्रेडशीट प्रोग्राम का प्रकार नहीं है -
सही उत्तर: रोज सिम्फनी
व्याख्या (Explanation)
रोज सिम्फनी एक स्प्रेडशीट प्रोग्राम नहीं है। माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल, गूगल शीट, और जोहो शीट स्प्रेडशीट प्रोग्राम हैं।
स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II
उपयोगकर्ता द्वारा कम्प्यूटर पर निष्पादित किए जाने वाले विशिष्ट कार्यों में प्रयोग किए जाने वाले सॉफ्टवेयर का नाम क्या है -
सही उत्तर: एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
व्याख्या (Explanation)
उपयोगकर्ता के विशिष्ट कार्यों के लिए एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है। एप्लीकेशन सॉफ़्टवेयर को ऐप या प्रोग्राम भी कहा जाता है।
स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
निम्नलिखित में से कौन-सा वेब ब्राउज़र नहीं है -
सही उत्तर: जीमेल
व्याख्या (Explanation)
जीमेल (Gmail) एक ईमेल सेवा है, जिसे गूगल ने विकसित किया है। यह वेब ब्राउज़र नहीं है, बल्कि इसे ब्राउज़र के माध्यम से उपयोग किया जाता है।
स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1