⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

Input/Output devices PYQ in Hindi - पेज 6

इस पेज पर Computer Knowledge के Input/Output devices से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 304 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।

51

Shift का क्‍या काम होता है -

Aटाइपिंग करते समय स्‍पेस देने के काम आता है
Bएक नई लाइन बनाने के काम आता है
Cपीछे वाला अक्षर डिलीट होता है
DCaps Lock के साथ प्रयोग करने पर स्‍मॉल अक्षर बनाता है और Caps Lock के बिना प्रयोग करने पर कैपीटल अक्षर बनाता है

सही उत्तर: Caps Lock के साथ प्रयोग करने पर स्‍मॉल अक्षर बनाता है और Caps Lock के बिना प्रयोग करने पर कैपीटल अक्षर बनाता है

व्याख्या (Explanation)

Shift कुंजी अक्षरों को कैपिटल या विशेष चिह्न टाइप करने के लिए उपयोग होती है। Caps Lock के साथ प्रयोग करने पर स्‍मॉल अक्षर बनाता है और Caps Lock के बिना प्रयोग करने पर कैपीटल अक्षर बनाता है।

52

Backspace दबाने से क्‍या होता है

Aदॉयी ओर वाला अक्षर मिट जाता है
Bबॉयी ओर वाला अक्षर मिट जाता है
Cपूरी लाइन मिट जाती है
Dकर्सर लाइन के अन्‍त में पहॅुच जाता है

सही उत्तर: बॉयी ओर वाला अक्षर मिट जाता है

व्याख्या (Explanation)

Backspace कुंजी कर्सर के बायीं ओर के अक्षर को हटाती है। Delete (डिलीट) कुंजी का उपयोग स्क्रीन कर्सर पर या उसके दाईं ओर के टेक्स्ट कैरेक्टर को हटाने के लिए किया जाता है।

53

कीबोर्ड को हिन्‍दी में क्‍या कहते हैं -

Aसंगणक
Bकुंजीपटल
Cसंख्‍यात्‍मक की पैड
Dकुंजीपैड

सही उत्तर: कुंजीपटल

व्याख्या (Explanation)

कीबोर्ड को हिंदी में “कुंजीपटल” कहा जाता है।

54

कम्प्यूटर कीबोर्ड पर फंक्शन कुंजियों की संख्या होती है।

A9
B10
C11
D12

सही उत्तर: 12

व्याख्या (Explanation)

स्टैंडर्ड कीबोर्ड पर 12 फंक्शन कुंजियाँ (F1 से F12) होती हैं।

55

आडटपुट उपकरणों का महत्वपूर्ण कार्य क्या होता है -

Aनिर्देशों को प्राप्त करना
Bनिर्देशों को सिस्टम में डालना
Cनिर्देशों को क्रियान्वित करना
Dपरिणाम दिखाना

सही उत्तर: परिणाम दिखाना

व्याख्या (Explanation)

आउटपुट डिवाइस (जैसे मॉनिटर, प्रिंटर) प्रोसेस्ड डेटा को दिखाने का काम करते हैं।

56

बैंको में चेक को पढ़ने के लिए किस डिवाइस का प्रयोग किया जाता है -

Aस्केनर
Bप्रिंटर
Cएम.आई.सी.आर.
Dओ.एम.आर.

सही उत्तर: एम.आई.सी.आर.

व्याख्या (Explanation)

MICR (Magnetic Ink Character Recognition) चेक पर विशेष स्याही से लिखे कोड को पढ़ने के लिए उपयोग होता है।

57

किस उपकरण का प्रयोग इमेज को इनपुट करने के लिए किया जाता है -

Aस्केनर
Bप्रिंटर
Cजाॅयस्टिक
Dओ.सी.आर.

सही उत्तर: स्केनर

व्याख्या (Explanation)

स्कैनर छवियों को डिजिटल रूप में कम्प्यूटर में इनपुट करता है।

58

निम्न में से कौन टेक्सट इनपुट डिवाइस है -

Aकीबोर्ड
Bस्केनर
Cलाइट पेन
Dप्रिंटर

सही उत्तर: कीबोर्ड

व्याख्या (Explanation)

कीबोर्ड टेक्स्ट इनपुट करने के लिए मुख्य डिवाइस है।

59

कौनसा उपकरण आउटपुट यूनिट में नहीं आता है -

Aमाॅनिटर
Bप्रिन्टर
Cजाॅयस्टिक
Dप्रोजेक्टर

सही उत्तर: जाॅयस्टिक

व्याख्या (Explanation)

जॉयस्टिक एक इनपुट डिवाइस है, जबकि बाकी आउटपुट डिवाइस हैं।

60

कंप्यूटिंग में “प्लग और प्ले” शब्द का मतलब क्या होता है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
Aकिसी उपकरण के अपने चालक अपने आप अपडेट करने की क्षमता
Bकिसी नेटवर्क से उपकरण के कनेक्ट होने की प्रक्रिया
Cमैन्युअल कॉन्फिग्युरेशन के बिना उपकरण के काम करने की क्षमता
Dसॉफ्टवेयर अपडेट होने की प्रक्रिया

सही उत्तर: मैन्युअल कॉन्फिग्युरेशन के बिना उपकरण के काम करने की क्षमता

व्याख्या (Explanation)

प्लग एंड प्ले (PnP) तकनीक डिवाइस को कंप्यूटर में जोड़ते ही स्वचालित रूप से पहचानने और कार्य करने की सुविधा देती है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams