⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

Data Structures & Algorithms PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर Computer Knowledge के Data Structures & Algorithms से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 77 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

जॉन नैपियर ने लॉगैरिदम (Logarithm) की खोज कब की थी -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)
A1614
B1617
C1620
Dइनमें से कोई भी नहीं

सही उत्तर: 1614

व्याख्या (Explanation)

स्कॉटिश गणितज्ञ जॉन नेपियर ने 1614 में लघुगणक की अपनी खोज प्रकाशित की। उनका उद्देश्य उन राशियों के गुणन में सहायता करना था जिन्हें तब साइन कहा जाता था।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)

12

एक बच्चा अपने घर के विपरीत स्थित स्कूल जाने के लिए सड़क पार करना चाहता है। बच्चा सड़क पार करने के पूर्व बांई ओर तथा दांई ओर देखता है। यह जान कर कि कोई वाहन आ नहीं रहा, वह सड़क पार कर विद्यालय पहुँच जाता है। उपरोक्त स्थिति में बच्चे के द्वारा किये कार्य में किस प्रकार के एलगोरिथम का प्रयोग किया जाता है -

📋 पूछा गया: Informatics Assistant Exam 2023
Aइनुपट (आगत)
Bआउटपुट (निर्गत)
Cचुनाव
Dपुनरावृत्ति

सही उत्तर: चुनाव

📋

स्रोत: Informatics Assistant Exam 2023

13

किसी एलगोरिथम में इनपुट-आउटपुट को दर्शाने के लिए किस ज्यामितीय आकृति का प्रयोग होता है -

📋 पूछा गया: Informatics Assistant Exam 2023
Aविकर्ण
Bवृत्त
Cआयत
Dसमांतर चतुर्भुज

सही उत्तर: समांतर चतुर्भुज

📋

स्रोत: Informatics Assistant Exam 2023

14

राउंड रोबीन एक ______ क्रमिक विधि है।

📋 पूछा गया: Informatics Assistant Exam 2023
Aपूर्व से ही अधिकृत क्रम
Bपूर्व से अनधिकृत क्रम
Cपूर्व अधिकृत तथा अनधिकृत
Dना तो पूर्व अधिकृत ना ही पूर्व अनधिकृत

सही उत्तर: पूर्व से ही अधिकृत क्रम

📋

स्रोत: Informatics Assistant Exam 2023

15

जब एक उपयोगकर्ता कंप्यूटर में बहु प्रक्रियाएँ आरंभ करता है तो कंप्यूटर FIFO का अनुपालन करता है। FIFO का विस्तृत रूप है-

📋 पूछा गया: Informatics Assistant Exam 2023
Aफार्मूला इन फार्मूला आऊट
Bफर्स्ट इन फर्स्ट आऊट
Cफिगर इन फिगर आऊट
Dफ्लैश इन फ्लैश आऊट

सही उत्तर: फर्स्ट इन फर्स्ट आऊट

📋

स्रोत: Informatics Assistant Exam 2023

16

_____ डाटा के तार्किक दृष्टिकोण का उसके क्रियान्वयन से पृथक्कीकरण है।

📋 पूछा गया: Informatics Assistant Exam 2023
Aनियंत्रण संरचना
Bडेटा पृथक्करण
Cपरीक्षण
Dआरंभीकरण

सही उत्तर: डेटा पृथक्करण

📋

स्रोत: Informatics Assistant Exam 2023

17

दिये गए चित्र में ⍟ _______ प्रक्रिया को निरूपित करता है।

📋 पूछा गया: Informatics Assistant Exam 2023
Aआउटपुट
Bइनपुट
Cपुनरावृत्ति
Dप्रक्रिया

सही उत्तर: पुनरावृत्ति

📋

स्रोत: Informatics Assistant Exam 2023

18

एलगोरिथम को पढ़ें तथा चुनें कि इनमें किस प्रकार की छँटाई का उपयोग हुआ है - सैट A = 0 WHILE (अभी तक छँटाई नहीं हुई) सबसे छोटा बिना छँटाई वाला आइटम ज्ञात करें। सबसे छोटे सैट A से A + 1 द्वारा प्रथम बिना छँटाई बने आइटम को स्वैप (अदला-बदली) करें।

📋 पूछा गया: Informatics Assistant Exam 2023
Aद्विआधारी
Bप्रविष्टि
Cचुनाव
Dबुलबुला

सही उत्तर: चुनाव

📋

स्रोत: Informatics Assistant Exam 2023

19

द्विआधारी खोज एलगोरिथम यह मानता है कि व्यूह में व्यवस्थित इकाई _____ है तथा यह मद की जानकारी पता लगाता है या आधे व्यूह को तुलना के आधार पर समाप्त करता है।

📋 पूछा गया: Informatics Assistant Exam 2023
Aअवर्गीकृत
Bवर्गीकृत
Cजाँच किया
Dचुना गया

सही उत्तर: वर्गीकृत

📋

स्रोत: Informatics Assistant Exam 2023

20

fact (N) if (N equals 0) Return 1 else Return N * fact (N-1) उपरोक्त एलगोरिथम ______ का एक विशिष्ट उदाहरण है।

📋 पूछा गया: Informatics Assistant Exam 2023
Aचुनाव
Bछाँटना
Cप्रत्यावर्तन
Dविस्थापन

सही उत्तर: प्रत्यावर्तन

📋

स्रोत: Informatics Assistant Exam 2023

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams