⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

Computer architecture PYQ in Hindi - पेज 6

इस पेज पर Computer Knowledge के Computer architecture से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 99 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।

51

सीपीयू रजिस्टर के आकार (साइज़) को ______ भी कहा जाता है, और यह किसी भी दिए गए समय पर डेटा की मात्रा को इंगित करता है, जिसके साथ कंप्यूटर कार्य करता है।

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (02 July 2022) (Re Exam)
Aशब्द का आकार (Word size)
Bकैश मेमोरी का आकार (Cache memory size)
Cसिस्टम बस का आकार (System bus size)
Dभण्डारण क्षमता (Storage capacity)

सही उत्तर: शब्द का आकार (Word size)

📋

स्रोत: Police Constable Exam (02 July 2022) (Re Exam)

52

निम्नलिखित में से वह कौन-सी प्रणाली है, जो वास्तविक डेटा प्रोसेसिंग न करके, एक पर्यवेक्षक के रूप में, कंप्यूटर की अन्य इकाइयों के मध्य नियंत्रण और समन्वयन का कार्य करती है -

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (02 July 2022) (Re Exam)
Aएएलयू (ALU)
Bकण्ट्रोल यूनिट
Cसिस्टम बस
Dसीपीयू रजिस्टर (CPU रजिस्टर)

सही उत्तर: कण्ट्रोल यूनिट

📋

स्रोत: Police Constable Exam (02 July 2022) (Re Exam)

53

सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट के भाग निम्नलिखित में से कौन से हैं -

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-2)
AA) कंट्रोल यूनिट B) अरिथमेटिक लॉजिक यूनिट
BA) इनपुट यूनिट B) अरिथमेटिक लॉजिक यूनिट
CA) कंट्रोल यूनिट B) आउटपुट यूनिट
DA) सेकेंडरी स्टोरेज यूनिट B) अरिथमेटिक लॉजिक यूनिट

सही उत्तर: A) कंट्रोल यूनिट B) अरिथमेटिक लॉजिक यूनिट

📋

स्रोत: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-2)

54

निम्नलिखित में से कौन सा/ से फाइल सिस्टम विंडोज सिस्टम (Windows systems) में उपयोग किया/ किए जाता/जाते है/ हैं - (i) FAT (ii) NTFS

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-1)
Aकेवल (i)
Bकेवल (ii)
C(i) और (ii) दोनों
Dन तो (i) और न ही (ii)

सही उत्तर: (i) और (ii) दोनों

📋

स्रोत: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-1)

55

यदि एक सीपीयू (CPU) की क्लॉक स्पीड 256 GHz है, तो वह एक सेकंड में कितने निर्देशों (इंस्ट्रक्शन) को प्रोसेस कर सकता है -

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-1)
A128 बिलियन
B1024 मिलियन
C256 बिलियन
D4096 मिलियन

सही उत्तर: 256 बिलियन

📋

स्रोत: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-1)

56

______, एक सीपीयू (CPU) रजिस्टर है, जिसका उपयोग प्रोग्राम निष्पादन के दौरान अगले निर्देश (इंस्ट्रक्शन) के एड्रेस को संग्रहित (स्टोर) करने के लिए किया जाता है।

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-1)
Aएक्यूमुलेटर (Accumulator)
Bइंडेक्स रजिस्टर (Index register)
Cप्रोग्राम काउन्टर (Program counter)
Dमेमोरी डेटा रजिस्टर (Memory data register)

सही उत्तर: प्रोग्राम काउन्टर (Program counter)

📋

स्रोत: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-1)

57

निम्नलिखित कथनों में से सही/गलत की पहचान करें। (a) कंप्यूटर की कंट्रोल यूनिट (CU) डेटा की कोई वास्तविक प्रोसेसिंग नहीं करती है। (b) CPU को एकीकृत परिपथ (IC) चिप में बनाया गया है और इसे माइक्रोप्रोसेसर के रूप में भी जाना जाता है। (c) फ्लैटबेड स्कैनर इनपुट और आउटपुट डिवाइस दोनों के रूप में काम करता है।

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-2)
Aa-सही, b-सही, c-सही
Ba-गलत, b-सही, c-सही
Ca-सही, b-गलत, c-सही
Da-सही, b-सही, c-गलत

सही उत्तर: a-सही, b-सही, c-गलत

📋

स्रोत: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-2)

58

निम्नलिखित में से कौन सी यूनिट किसी प्रोग्राम के निर्देशों को कैसे पूरा करने के लिए कंप्यूटर के अन्य घटकों को निर्देश देकर सिस्टम की अन्य सभी यूनिट्स की गतिविधियों का समन्वय करती है?

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-2)
Aकंट्रोल यूनिट
Bअरिथमेटिक एंड लॉजिक यूनिट
Cस्टोरेज यूनिट
Dआउटपुट यूनिट

सही उत्तर: कंट्रोल यूनिट

📋

स्रोत: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-2)

59

निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सभी अंकगणित और तार्किक प्रचालन (AND, OR, NOT ) करता है -

Aनियंत्रण इकाई (CU)
Bअंकगणितीय और तार्किक इकाई (ALU)
Cकंपाइलर
Dट्रांसलेटर

सही उत्तर: अंकगणितीय और तार्किक इकाई (ALU)

60

नियंत्रण इकाई (CU) और अंकगणितीय तर्क इकाई (ALU) को एक साथ सामान्यतः कहा जाता है।

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-1)
Aअभिकलनात्मक इकाई (कंप्यूटेशनल यूनिट)
Bसंग्रहण इकाई (स्टोरेज यूनिट)
Cस्ट्रीमिंग इकाई
Dप्रक्रमण इकाई (प्रोसेसिंग यूनिट)

सही उत्तर: प्रक्रमण इकाई (प्रोसेसिंग यूनिट)

📋

स्रोत: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-1)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams