⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

Operating System PYQ in Hindi - पेज 7

इस पेज पर Computer Knowledge के Operating System से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 139 प्रश्नों में से यह पेज 7 है।

61

ऑपरेटिंग सिस्टम का तात्पर्य है -

Aप्रोग्राम का एक सेट, जो कंप्यूटर के कार्य को नियंत्रित करता है
Bवह तरीका, जिस पर कंप्यूटर ऑपरेटर कार्य करता है
Cउच्चस्तरीय लैंग्वेज से मशीन स्तरीय लैंग्वेज में रूपांतरण
Dवह तरीका, जिससे फ्लॉपी डिस्क ड्राइव कार्य करती है

सही उत्तर: प्रोग्राम का एक सेट, जो कंप्यूटर के कार्य को नियंत्रित करता है

व्याख्या (Explanation)

ऑपरेटिंग सिस्टम एक प्रकार का सिस्टम सॉफ्टवेयर है, इसको संक्षिप्त में OS भी कहा जाता है। ऑपरेटिंग सिस्टम विशेष प्रकार के प्रोग्रामों का समूह है जो कम्प्यूटर के विभिन्न रिसोर्सेज को मैनेज करने हेतु एवं कम्प्यूटर सिस्टम के सभी Operations को क्रियान्वित करने हेतु प्रयुक्त होता है।

62

Windows में DLL है -

Aडायनैमिक लिंक लाइब्रेरी
Bडिजिटल लौजिकल लिंक
Cडिजिटल लिनीयर लाइब्रेरी
Dडायनैमिक लिनीयर लिंक

सही उत्तर: डायनैमिक लिंक लाइब्रेरी

व्याख्या (Explanation)

Dynamic Link Library (DLL) एक module है जिसमें functions और data होते हैं जिनका उपयोग किसी अन्य module (application DLL) द्वारा किया जा सकता है। DLL application को modularize करने का एक तरीका प्रदान करते हैं ताकि उसकी functionality को update और आसानी से resue किया जा सके। DLL, memory overhead को कम करता है।

63

F1 कुंजी का प्रयोग किया जाता है-

AHelp
BPrint
CView
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: Help

व्याख्या (Explanation)

कम्प्यूटिंग में F1 Key का प्रयोग Help के लिए होता है।

64

MS Explorer में हम किस प्रकार ICONS को arrange कर सकते हैं -

ABy name
BBy type
CBy size
Dउपर्युक्त सभी

सही उत्तर: उपर्युक्त सभी

व्याख्या (Explanation)

My Explorer में Icons को विभिन्न प्रकार से manage किया जा सकता है। Icons को Name, Size, Type आदि प्रकार से arrange किया जा सकता है।

65

हाल ही में भारतीय रक्षा मंत्रालय ने ऑपरेटिंग सिस्टम ‘माया’ तैयार किया है। यह किस प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित है -

Aउबंटू
Bमैक ओएस
Cयूनिक्स
Dमाइक्रोसॉफ़्ट विंडोज़

सही उत्तर: उबंटू

व्याख्या (Explanation)

साइबर हमलों के खिलाफ जारी जंग में भारत के रक्षा मंत्रालय ने स्वदेशी ऑपरेटिंग सिस्टम ‘माया’ तैयार किया है। इसके जरिए सरकार का लक्ष्य कम्प्यूटर्स को साइबर हमलों से सुरक्षित रखना है। विशेषज्ञों की एक टीम ने ओपन-सोर्स उबंटू प्लेटफॉर्म पर माया ओएस को छह महीने में विकसित किया।

66

फ़ाइलों को फ़ोल्डरों में व्यवस्थित करने का उद्देश्य क्या है?

Aडिस्क स्थान बचाने के लिए
Bफ़ाइलों को ढूंढना और प्रबंधित करना आसान बनाने के लिए
Cबैकअप के लिए फ़ाइलों को संपीड़ित करने के लिए
Dसुरक्षा के लिए फ़ाइलों को एन्क्रिप्ट करना

सही उत्तर: फ़ाइलों को ढूंढना और प्रबंधित करना आसान बनाने के लिए

67

विंडोज एक्सप्लोरर में नया फोल्डर बनाने के लिए किस कीबोर्ड शॉर्टकट का उपयोग किया जाता है -

ACtrl + N
BCtrl + C
CCtrl + V
DCtrl + Alt + Delete

सही उत्तर: Ctrl + N

68

विंडोज़ एक्सप्लोरर में, जब आप किसी फ़ोल्डर पर डबल-क्लिक करते हैं तो क्या क्रिया होती है -

Aफ़ोल्डर का नाम बदलें
Bफ़ोल्डर की सामग्री देखने के लिए उसे खोलें
Cफ़ोल्डर को रीसायकल बिन में ले जाएँ
Dफ़ोल्डर को स्थायी रूप से हटाएँ

सही उत्तर: फ़ोल्डर की सामग्री देखने के लिए उसे खोलें

69

... कमांड का एक अतिरिक्त सेट है जिसे कंप्यूटर मुख्य मेनू से चयन करने के बाद प्रदर्शित करता है -

ATool box
BSub menu
CMenu selection
DAll of these

सही उत्तर: Sub menu

व्याख्या (Explanation)

Sub menu कमांड का एक अतिरिक्त सेट है जिसे कंप्यूटर मुख्य मेनू से चयन करने के बाद प्रदर्शित करता है।

70

निम्नलिखित में से कौन सी स्क्रीन पर दिखाई देने वाली कमांड की सूची है -

AGUIS
BIcons
CMenus
DStacks

सही उत्तर: Menus

व्याख्या (Explanation)

मेनू स्क्रीन पर दिखाई देने वाले आदेशों की सूची हैं।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams