⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

Database Management System PYQ in Hindi - पेज 3

इस पेज पर Computer Knowledge के Database Management System से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 99 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।

21

डायरेक्ट्री डिलीट करने के लिए DOS के किस कमांड का उपयोग किया जाता है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (COPA) Exam 2024
ARD
BCAT
CERASE
DDELETE

सही उत्तर: RD

व्याख्या (Explanation)

RD (Remove Directory) कमांड DOS में डायरेक्ट्री हटाने के लिए उपयोग होता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (COPA) Exam 2024

22

वह कौन-सी ACID प्रॉपर्टी है जो सुनिश्चित करती है कि हर ट्रांजेक्शन ‘सभी या कोई नहीं’ हो -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (COPA) Exam 2024
Aएटोमिसिटी
Bकंसिस्टेंसी
Cआइसोलेशन
Dड्यूरेबिलिटी

सही उत्तर: एटोमिसिटी

व्याख्या (Explanation)

एटोमिसिटी यह सुनिश्चित करता है कि ट्रांजेक्शन पूरी तरह पूरा हो या बिल्कुल न हो। कंसिस्टेंसी डेटा की सत्यनिष्ठा, आइसोलेशन ट्रांजेक्शनों को अलग रखता है, और ड्यूरेबिलिटी स्थायित्व सुनिश्चित करता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (COPA) Exam 2024

23

डेटाबेस ट्रांजेक्शन को सबसे अच्छे से कौन परिभाषित करता है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Junior Instructor (COPA) Exam 2024
Aएक सिंगल डेटाबेस ऑपरेशन
Bडेटाबेस ऑपरेशन का ग्रुप, जो एक साथ सफल या विफल होना चाहिए
Cएक डेटाबेस क्वेरी
Dएक डेटाबेस स्कीमा

सही उत्तर: डेटाबेस ऑपरेशन का ग्रुप, जो एक साथ सफल या विफल होना चाहिए

व्याख्या (Explanation)

ट्रांजेक्शन कई ऑपरेशनों का समूह है जो या तो पूरी तरह सफल होते हैं या विफल। यह ACID गुणों द्वारा सुनिश्चित होता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (COPA) Exam 2024

24

मौजूदा टेबल का नाम बदलने के लिए किस DDL कीवर्ड का उपयोग होता है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (COPA) Exam 2024
ARENAME TABLE
BUPDATE TABLE
CCHANGE TABLE
DMODIFY TABLE

सही उत्तर: RENAME TABLE

व्याख्या (Explanation)

RENAME TABLE एक DDL (Data Definition Language) कमांड है जो टेबल का नाम बदलने के लिए उपयोग होता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (COPA) Exam 2024

25

पहले ली गई अनुमतियों को हटाने के लिए कौन-से DCL कीवर्ड का उपयोग होता है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (COPA) Exam 2024
AREVOKE
BDENY
CDELETE
DREMOVE

सही उत्तर: REVOKE

व्याख्या (Explanation)

REVOKE एक DCL (Data Control Language) कीवर्ड है जो पहले दी गई अनुमतियों (जैसे SELECT, INSERT) को हटाने के लिए उपयोग होता है। DENY अनुमति रोकता है, DELETE डेटा हटाने के लिए, और REMOVE कोई SQL कीवर्ड नहीं है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (COPA) Exam 2024

26

किसी सॉफ्टवेयर में डाटा को संगठित किया जाता है ताकि खोज विधि में विभिन्न फाइलों से संबंधित जानकारी उपलब्ध हो सके। इनमें से सॉफ्टवेयर की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताएँ क्या हैं जो डाटा को छाँटने में मदद करती हैं। उपयुक्त विकल्प चुनें।

📋 पूछा गया: Informatics Assistant Exam 2023
AAccess, Query
BWord, Find
CPowerPoint, Selection
DAccess, Find

सही उत्तर: Access, Query

📋

स्रोत: Informatics Assistant Exam 2023

27

Data base के structure को create करने के लिए Data base Language है -

ADCL
BDML
CDDL
DDQL

सही उत्तर: DDL

व्याख्या (Explanation)

DDL की Full Form Data Definition Language है, यह Conceptual Schema को define करने के लिए काम में लिया जाता है तथा इस बात की सूचना भी देता है कि Physical devices में इस प्रकार की Schema को कैसे Implement किया जाता है।

28

डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम Database Management System (DBMS)] है -

Aहार्डवेयर उपागम जो किसी डाटाबेस को बनाने, नियंत्रित पहुँच उपलब्ध करवाने, तथा रखरखाव के लिए प्रयुक्त किया जाता है।
Bहार्डवेयर उपागम जो किसी डाटाबेस को बनाने, रखरखाव करने तथा अनियंत्रित पहुँच बनाने के लिए प्रयुक्त किया जाता है।
Cसॉफ्टवेयर उपागम जो किसी डाटाबेस को बनाने, रखरखाव करने तथा नियंत्रित पहुँच (access) बनाने के लिए प्रयुक्त किया जाता है।
Dसॉफ्टवेयर उपागम जो किसी डाटाबेस को बनाने, रखरखाव करने तथा उसकी अनियंत्रित पहुँच बनाने के लिए प्रयुक्त किया जाता है।

सही उत्तर: सॉफ्टवेयर उपागम जो किसी डाटाबेस को बनाने, रखरखाव करने तथा नियंत्रित पहुँच (access) बनाने के लिए प्रयुक्त किया जाता है।

व्याख्या (Explanation)

DBMS का पूरा नाम Database Management System होता है। DBMS एक ऐसा सॉफ्टेवयर अर्थात् Programs का संग्रह है जो user को डाटाबेस Create, Maintain एवं Update करने की सुविधा उपलब्ध कराता है।

29

जब कई सूचियों में डाटा बदल जाता है, व सभी सूचियाँ अपडेट नहीं होती, इसकी वजह से ____ होता है।

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2
Aडाटा इंकन्सिस्टेंसी
Bडाटा रीडंडेंसी
Cइनफार्मेशन ओवरलोड
Dडाटा कॉनकरेंसी

सही उत्तर: डाटा इंकन्सिस्टेंसी

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2

30

DBMS में डाटा के कांटेंट व स्थान की पहचान इससे की जाती है :

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level) 05 February 2023 Shift-1
Aसिक्वेंस डाटा ( Sequence data)
Bमेटाडाटा ( Metadata)
Cमिनीडाटा ( Minidata)
Dसबडाटा ( Subdata)

सही उत्तर: मेटाडाटा ( Metadata)

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level) 05 February 2023 Shift-1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams