⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

Major Development in the Field of IT PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर Computer Knowledge के Major Development in the Field of IT से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 46 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

“द फादर ऑफ आर्टिफीशियल इन्टेलिजेन्स” कहा जाता है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2
Aमार्क जुकेरबर्ग को
Bजॉन मकार्थी को
Cएलन न्यूवैल को
Dएलन ट्यूरिंग को

सही उत्तर: जॉन मकार्थी को

व्याख्या (Explanation)

जॉन मैकार्थी एक अग्रणी कंप्यूटर वैज्ञानिक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के संस्थापक व्यक्तियों में से एक थे। उन्होंने 1955 में “कृत्रिम बुद्धिमत्ता” शब्द गढ़ा और LISP नामक एक प्रोग्रामिंग भाषा विकसित की जो AI अनुसंधान के लिए मानक बन गई।

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2

12

भारत में सिलिकॉन वैली कहॉ है।

Aबैंगलॉर
Bकोलकाता
Cदिल्‍ली
Dचेन्‍नई

सही उत्तर: बैंगलॉर

व्याख्या (Explanation)

बैंगलोर भारत का प्रमुख आईटी हब है, इसलिए इसे भारत की सिलिकॉन वैली कहा जाता है।

13

नीचे दिए गए कूटों की सहायता से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के संदर्भ में सही कथनों की पहचान करें: A. यंत्राधिगम AI का एक उपसमूह है। B. पर्यवेक्षित अधिगम में चिह्नित निवेशी डेटा के बिना कम्प्यूटर सिस्टम को प्रशिक्षित किया जाता है। C. मशीनें जाँच और भूल के माध्यम से सीखती हैं, और उन्हें प्रबलन अधिगम के दौरान प्रतिफल मिलता है। कूट :

📋 पूछा गया: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024
Aकेवल A और B
Bकेवल A और C
Cकेवल B और C
DA, B और C सभी कथन सही हैं।

सही उत्तर: केवल A और C

व्याख्या (Explanation)

यह कथन सही है। यंत्राधिगम (Machine Learning) कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का एक उपसमूह है, जो डेटा से सीखने और पैटर्न पहचानने पर केंद्रित होता है। AI एक व्यापक क्षेत्र है जिसमें मशीन लर्निंग के अलावा अन्य तकनीकें जैसे विशेषज्ञ प्रणाली (Expert Systems) और नियम-आधारित तर्क (Rule-based Reasoning) भी शामिल हो सकते हैं। पर्यवेक्षित अधिगम (Supervised Learning) में कम्प्यूटर सिस्टम को चिह्नित (labeled) डेटा के साथ प्रशिक्षित किया जाता है, जिसमें इनपुट और अपेक्षित आउटपुट दोनों शामिल होते हैं। बिना चिह्नित डेटा के प्रशिक्षण असंसाधित अधिगम (Unsupervised Learning) की विशेषता है, न कि पर्यवेक्षित अधिगम की। प्रबलन अधिगम (Reinforcement Learning) में मशीनें जाँच और भूल (Trial and Error) के माध्यम से सीखती हैं, जहाँ वे अपने कार्यों के लिए प्रतिफल (Rewards) या दंड (Penalties) प्राप्त करती हैं और उसी आधार पर अपने व्यवहार को अनुकूलित करती हैं।

📋

स्रोत: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024

14

स्मार्ट क्लासरूम में आम तौर पर किस फीचर का उपयोग होता है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
Aओवरहेड प्रोजेक्टर
Bइंटरैक्टिव व्हाइटबोर्ड
Cपारंपरिक ब्लैकबोर्ड
Dप्रिंटेड टेक्स्टबुक

सही उत्तर: इंटरैक्टिव व्हाइटबोर्ड

व्याख्या (Explanation)

इंटरैक्टिव व्हाइटबोर्ड स्मार्ट क्लासरूम का एक प्रमुख उपकरण है। यह एक शैक्षिक तकनीक है जो शिक्षकों को कंप्यूटर या मोबाइल डिवाइस की स्क्रीन को व्हाइटबोर्ड पर दिखाने में मदद करती है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

15

स्मार्ट क्लासरूम में ऑडियो सिस्टम इंटिग्रेट करने का क्या उद्देश्य है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
Aएलान करना
Bब्रेक के दौरान संगीत बजाना
Cये सभी
Dशिक्षा सामग्री की पहुंच को बढ़ाना

सही उत्तर: ये सभी

व्याख्या (Explanation)

स्मार्ट कक्षा उपकरणों के उदाहरणों में इंटरैक्टिव व्हाइटबोर्ड (आईडब्ल्यूबी), जिन्हें डिजिटल या स्मार्ट बोर्ड भी कहा जाता है, दस्तावेज़ कैमरे, प्रोजेक्टर, ऑडियो सिस्टम, छात्रों के लिए टैबलेट या लैपटॉप, प्रतिक्रिया प्रणाली (क्लिकर), मल्टीमीडिया सॉफ्टवेयर अनुप्रयोग आदि शामिल हैं। ऑडियो सिस्टम मुख्य रूप से शिक्षा सामग्री को अधिक प्रभावी बनाने,ब्रेक के दौरान संगीत, एलान करने के लिए होता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

16

स्मार्ट क्लासरूम और मल्टीमीडिया सिस्टम लागू करने में से सामान्यतः कौन-सी चुनौती नहीं आती -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
Aतकनीकी और रखरखाव की समस्या
Bमल्टीमीडिया सामग्री का सीमित ऐक्सेस
Cशिक्षक प्रशिक्षण का अभाव
Dउच्च शुरूआती लागत

सही उत्तर: मल्टीमीडिया सामग्री का सीमित ऐक्सेस

व्याख्या (Explanation)

स्मार्ट क्लासरूम में आमतौर पर तकनीकी समस्याएं, उच्च प्रारंभिक लागत, और शिक्षकों के प्रशिक्षण की कमी देखी जाती है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

17

स्मार्ट क्लासरूम में निम्न में से कौन-सा टिपिकल मल्टीमीडिया सिस्टम का कम्पोनेन्ट नहीं है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
Aस्पीकर
Bप्रिंटर
Cमाइक्रोफोन
Dप्रोजेक्टर

सही उत्तर: प्रिंटर

व्याख्या (Explanation)

स्मार्ट क्लासरूम में प्रोजेक्टर, माइक्रोफोन, और स्पीकर उपयोग किए जाते हैं, लेकिन प्रिंटर मल्टीमीडिया सिस्टम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

18

मोबाइल ऐप्लिकेशन के लिए सबसे सही तरीके साझा करने के लिए निम्न में से किस सामान्य फीचर का उपयोग नहीं किया जाता -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
Aपढ़ाई वाला कॉन्टेंट उपलब्ध करवाना
Bप्रॉडक्ट और सर्विस पर छूट देना
Cएक्सपर्ट सलाह का एक्सेस प्रदान करवाना
Dउपयोगकर्ताओं को अपने अनुभव और जानकारी साझा करने की अनुमति देना

सही उत्तर: प्रॉडक्ट और सर्विस पर छूट देना

व्याख्या (Explanation)

मोबाइल ऐप्स आमतौर पर ज्ञान साझा करने, अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने, और विशेषज्ञ सलाह देने के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं। हालांकि, छूट देना किसी ई-कॉमर्स ऐप का फीचर हो सकता है, लेकिन सामान्य ऐप्स में इसका उपयोग नहीं किया जाता।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

19

स्मार्ट क्लासरूम में मल्टीमीडिया कॉन्टेंट को नियंत्रित और प्रबंधित कैसे किया जा सकता है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
Aये सभी
Bहैंड जेस्चर से
Cरिमोट कंट्रोल से
Dवॉइस कमांड से

सही उत्तर: रिमोट कंट्रोल से

व्याख्या (Explanation)

स्मार्ट क्लासरूम में प्रोजेक्टर और अन्य उपकरणों को रिमोट कंट्रोल से नियंत्रित किया जा सकता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

20

एनएपीएस स्कीम के अधीन अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के बारे में जानकारी कहाँ मिल सकती है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
Aजॉब पोर्टल
Bसरकारी पोर्टल
Cस्किल ट्रेनिंग वेबसाइट
Dएनएपीएस पोर्टल

सही उत्तर: एनएपीएस पोर्टल

व्याख्या (Explanation)

नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (NAPS) की जानकारी इसके आधिकारिक पोर्टल https://www.apprenticeshipindia.gov.in पर उपलब्ध है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams