निग्नलिखित में से बुद्धि का कौन सा प्रकार शाब्दिक तथा गणितीय संकेतों को समझने व प्रयोग करने की योग्यता से सम्बन्धित है -
सही उत्तर: अमूर्त बुद्धि
स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Education के Educational psychology से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 720 प्रश्नों में से यह पेज 15 है।
निग्नलिखित में से बुद्धि का कौन सा प्रकार शाब्दिक तथा गणितीय संकेतों को समझने व प्रयोग करने की योग्यता से सम्बन्धित है -
सही उत्तर: अमूर्त बुद्धि
स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)
एक छात्र ने पढ़ाई में, असफल होने पर एक अच्छा गायक बनकर उच्च सफलता व प्रसिद्धि प्राप्त करके अपने आप को संतुष्ट कर लिया। छात्र ने जिस समायोजन तंत्र का उपयोग किया, उसे कहा जाता है :
सही उत्तर: क्षतिपूर्ति
स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)
असंतोष, तनाव, कुण्ठा एवं द्वन्द्व को कम करके समायोजन स्थापित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी प्रत्यक्ष विधियाँ हैं - (a) बाधा निराकरण (b) शोधन (उदात्तीकरण) (c) तादात्म्य स्थापित करना (d) मार्गान्तरीकरण सही उत्तर का चयन नीचे दिये गये कूट का उपयोग करके कीजिये : कूट :
सही उत्तर: (a) व (d) सही हैं।
स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)
ऑलपोर्ट और कैटल का व्यक्तित्व सिद्धान्त आधारित है -
सही उत्तर: गुण उपागम पर
स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)
मनोविज्ञान में विभिन्न विचारों के सम्प्रदायों (स्कूलों) द्वारा अधिगम पर हुए अनुसंधानों के अनुसार, अधिगम के सम्प्रत्यय (अवधारणा) की व्याख्या निम्नलिखित रूप में की जाती है : (a) अधिगम प्रतिक्रिया अभिग्रहण के रूप में (b) अधिगम सक्रिय मानसिक प्रक्रिया द्वारा ज्ञान अभिग्रहण के रूप में (c) अधिगम ज्ञान निर्माण के रूप में इन तीनों में से कौन से अधिगम के संज्ञानात्मक परिप्रेक्ष्य को दर्शाते हैं -
सही उत्तर: (b) और (c)
स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)
स्वचालित प्रतिक्रियाओं का नए उद्दीपक से संबंध कहलाता है :
सही उत्तर: शास्त्रीय अनुबन्धन
स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)
निम्नलिखित में से कौन सा कथन वाइगोत्सकी के सामाजिक रचनावाद (निर्मितिवाद) सिद्धान्त के संदर्भ में सही नहीं है -
सही उत्तर: हमारी विशेष मानसिक संर्चनाएँ और प्रक्रियाएँ दूसरों के साथ अन्तःक्रिया से स्वतन्त्र होती हैं।
स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)
पियाजे के सिद्धान्त में, अलग-अलग व्यवहारों और विचारों को एक उच्च स्तर की प्रणाली में समूहबद्ध करने की प्रक्रिया कहलाती है :
सही उत्तर: संगठन
स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)
नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़िए और विकल्पों से उत्तर चुनिए : A. शिक्षक, परिवार और सहपाठी छात्र के विकास के संदर्भ का हिस्सा होते हैं। B. संदर्भ वह आंशिक स्थिति होती है जो किसी व्यक्ति के विचारों, भावनाओं और क्रियाओं को घेरती और प्रभावित करती है।
सही उत्तर: A सही है और B गलत है।
स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)
जीवन-काल विकास सिद्धान्त के अनुसार “पहचान बनाम पहचान भ्रम” किस विकासात्मक अवधि की विशेषता है -
सही उत्तर: किशोरावस्था
स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)