⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

Educational psychology PYQ in Hindi - पेज 18

इस पेज पर Education के Educational psychology से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 720 प्रश्नों में से यह पेज 18 है।

171

पर्यावरणीय आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवहार करना कहा जाता है।

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)
Aदबाव
Bविकल्प का चयन
Cअनुक्रिया
Dसमायोजन

सही उत्तर: समायोजन

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)

172

व्यक्तित्व आंकलन की प्रक्षेपी प्रविधियों की निम्नलिखित में से कौन सी एक विशेषता नहीं है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)
Aचैतन्य अनुक्रिया
Bअस्पष्ट विषयवस्तु (सामग्री)
Cबहुपक्षीय (बहुविमीय) अनुक्रियाएँ
Dस्वतंत्र अनुक्रियाएँ

सही उत्तर: चैतन्य अनुक्रिया

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)

173

मि. अमित की उपलब्धि में निष्ठा है और व्यक्तित्व की यह प्रकृति (लक्षण) उसमें जीवनभर व्याप्त रहती है। ऑलपोर्ट के वर्गीकरण के अनुसार यह लक्षण कहलाता है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)
Aकेन्द्रीय
Bप्रधान (कार्डिनल)
Cद्वितीयक प्रकृति (स्वभाव)
Dस्रोत

सही उत्तर: प्रधान (कार्डिनल)

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)

174

निर्मितिवादी अधिगम के लिए निम्नलिखित में से कौन सी उपयुक्त परिस्थितियाँ हैं - (a) अधिगमकर्ता के पूर्व ज्ञान पर आधारित नया अधिगम। (b) अर्थपूर्ण कार्य का निर्माण करना। (c) ज्ञान का सक्रिय सर्जन और व्याख्या (d) सामाजिक अन्तःक्रिया को सुगम (सुविधाजनक) बनाना। कोड :

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)
A(a) और (d)
B(a), (b) और (c)
C(a), (b), (c) और (d)
D(b), (c) और (d)

सही उत्तर: (a), (b), (c) और (d)

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)

175

अधिगम के निर्धारक नीचे दिये गये हैं: (a) अधिगम की प्रकृति (b) अभिप्रेरणा का प्रभाव (c) विन्यास का प्रभाव (d) अभ्यास उपरोक्त निर्धारकों का उपयोग करते हुए बताइए कि अधिगम के निर्धारकों के सन्दर्भ में कौन सा विकल्प सही है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)
Aकेवल (a) एवं (b)
Bकेवल (b) एवं (c)
Cकेवल (a), (b) एवं (c)
D(a), (b), (c) एवं (d)

सही उत्तर: (a), (b), (c) एवं (d)

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)

176

बालक का भाषा विकास जन्म के समय रोने की साधारण क्रिया से प्रारम्भ होता है, फिर विभेदीकरण प्रारम्भ होता है और बालक क्रमशः बहुत से शब्दों की शब्दावली प्राप्त कर लेता है। उपरोक्त उदाहरण में निम्नलिखित में से कौन सा सिद्धान्त प्रतिबिंबित होता है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)
Aविकास आनुवंशिकी और वातावरण का उत्पाद है।
Bविकास सामान्य से विशिष्ट की ओर अग्रसर होता है।
Cविकास पूर्वानुमानीय है।
Dविकास एक व्यक्तिगत प्रक्रिया है।

सही उत्तर: विकास सामान्य से विशिष्ट की ओर अग्रसर होता है।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)

177

ब्रोनफेरब्रेनर के विकास के सिद्धान्त के अनुसार, वह स्थितियाँ जिसमें विद्यार्थी काफी (पर्याप्त) समय व्यतीत करता है, जैसे विद्यार्थी का परिवार, संगी-साथी, विद्यालय और पड़ोस, कहलाता है।

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)
Aसूक्ष्मतन्त्र
Bमध्यतन्त्र
Cबृहततन्त्र
Dबहिः तन्त्र

सही उत्तर: सूक्ष्मतन्त्र

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)

178

अनौपचारिक वार्तालाप और औपचारिक स्कूलिंग (शिक्षा) दोनों के द्वारा वयस्क बालकों तक उन तरीकों को पहुँचाते हैं जिनसे दुनिया को उनकी संस्कृति व्याख्या करती है और प्रतिक्रिया करती है। यह आधारभूत अवधारणा निम्नलिखित में से किस विकासात्मक सिद्धान्त की है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)
Aयूरी ब्रोनफेनब्रेनर
Bएरिक एरिक्सन
Cजीन पियाजे
Dलेव वाइगोत्स्की

सही उत्तर: लेव वाइगोत्स्की

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)

179

निम्नलिखित में से कौन सा शिक्षा मनोविज्ञान के संदर्भ में सही कथन नहीं है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)
Aमनोविज्ञान के सिद्धान्तों व परिणामों का शिक्षा के क्षेत्र में अनुप्रयोग शिक्षा मनोविज्ञान है।
Bशिक्षा मनोविज्ञान मनोविज्ञान की वह शाखा है जो केवल शिक्षण से सम्बन्धित होती है।
Cशिक्षा मनोविज्ञान शैक्षिक परिस्थितियों के मनोवैज्ञानिक पक्ष का अध्ययन है।
Dशिक्षा मनोविज्ञान शैक्षिक विकास का क्रमबद्ध अध्ययन है।

सही उत्तर: शिक्षा मनोविज्ञान मनोविज्ञान की वह शाखा है जो केवल शिक्षण से सम्बन्धित होती है।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)

180

शिक्षा मनोविज्ञान एक सकारात्मक विज्ञान है। शिक्षा मनोविज्ञान की इस प्रकृति के लिए निम्नलिखित में से कौन सा कथन उपयुक्त नहीं है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)
Aयह तथ्यों को जैसे वे हैं उसी तरह लेती है।
Bयह तथ्यों को जैसे वे कार्य करते हैं उसी तरह लेती है।
Cयह तथ्यों को तर्क और नैतिकता की दृष्टि से लेती है जैसा कि उन्हें होना चाहिए।
Dयह बालक के व्यवहार को जैसा है उसी तरह लेती है।

सही उत्तर: यह तथ्यों को तर्क और नैतिकता की दृष्टि से लेती है जैसा कि उन्हें होना चाहिए।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams