⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

Educational psychology PYQ in Hindi - पेज 60

इस पेज पर Education के Educational psychology से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 720 प्रश्नों में से यह पेज 60 है।

591

निशक्तजन अधिकार कानून 2016 के अनुसार ‘बाधिरता’ में श्रवण क्षति की सीमा है -

Aदोनों कानों में 70 db श्रवण क्षति
Bदोनों कानों में 80 db श्रवण क्षति
Cदोनों कानों में 90 db श्रवण क्षति
Dदोनों कानों में 60 db श्रवण क्षति

सही उत्तर: दोनों कानों में 70 db श्रवण क्षति

592

एक बार यह सुनिश्चत होने के बाद कि बालक में दृष्टिबाधिता है, उसका आगे का आकलन होना चाहिए -

Aबुद्धि परीक्षण
Bप्रकार्यात्मक दृष्टि का परीक्षण
Cशैक्षिक आकलन
Dसामाजिक आकलन

सही उत्तर: प्रकार्यात्मक दृष्टि का परीक्षण

593

विगत अधिगम द्वारा वर्तमान अधिगम का धनात्मक सरलीकरण (सुसाध्य), उदाहरण के तौर पर योग द्वारा गुणा में सहायता करना। इस प्रकार का अधिगम स्थानान्तरण कहलाता है -

Aअनुबंधात्मक स्थानांतरण (अंतरण)
Bआनुक्रमिक स्थानांतरण
Cद्विपाश्र्विक स्थानांतरण
Dऊध्र्वाधर स्थानांतरण

सही उत्तर: आनुक्रमिक स्थानांतरण

594

रोहन बाहुबली की नवीनतम चित्रकथा की पुस्तक पढ़ रहा है, क्योंकि वह यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि बाहुबली और उसके परिवार के साथ क्या घटित हुआ। यह सर्वोत्तम उदाहरण है -

Aकेवल आंतरिक अभिप्रेरणा का
Bकेवल बाह्य अभिप्रेरणा का
Cआंतरिक और बाह्य दोनों प्रकार की अभिप्रेरणा का
Dन तो आंतरिक और न ही बाह्य अभिप्रेरणा का

सही उत्तर: केवल आंतरिक अभिप्रेरणा का

595

ब्रूनर ने बौद्धिक विकास की निम्न अवस्था बताई है -

Aगामक अवस्था
Bप्रतिमापरक अवस्था
Cप्रतीकात्मक अवस्था
Dसभी

सही उत्तर: सभी

596

दो व्यक्तियों के मध्य होने वाली प्रतिक्रिया जो व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाती है, वह कहलाती है -

Aनिर्देशन
Bअंत क्रिया
Cसाक्षात्कार
Dपरामर्श

सही उत्तर: परामर्श

597

निम्नलिखित में से कौनसा विकास का सिद्धान्त नहीं है -

Aविकास लम्बवत न होकर वर्तुलाकार होता है।
Bविकास क्रमबद्ध होता है।
Cविकास निरन्तर होता है।
Dविकास मशीनी प्रक्रिया है।

सही उत्तर: विकास मशीनी प्रक्रिया है।

598

एक अध्यापक के लिए शिक्षा मनोविज्ञान का शैक्षिक निहितार्थ है -

Aबालकों/विद्यार्थियों को समझना
Bविज्ञान के नियमों का कक्षा में अनुप्रयोग करना
Cविद्यालय की समस्याओं का प्रभावी तरीके से समाधान करना
Dविश्व के बारे में स्वयं गलत सम्प्रत्ययों को सुधारना

सही उत्तर: बालकों/विद्यार्थियों को समझना

599

निम्नलिखित में से कौनसा कथन एक बालक का एक व्यक्ति के रूप में विकास के बारे में सही है -

Aविका अनुवांशिकी का परिणाम है।
Bविकास एक यादृच्दिक प्रारूप द्वारा होता है।
Cविकास एक संचयी प्रक्रिया है।
Dविकास के विभिन्न पक्ष पृथक हैं।

सही उत्तर: विकास एक संचयी प्रक्रिया है।

600

टाॅरेन्स के सर्जनात्मक मापन के परीक्षणों में निम्नलिखित में से कौनसा कार्य सम्बन्धित नहीं है -

Aसामान्यतः वस्तुओं का असामान्य उपयोग
Bएक लम्बी कविता को याद करना
Cचित्र निर्माण करना
Dपूछो और अनुमान लगाओ

सही उत्तर: एक लम्बी कविता को याद करना

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams