PYQ Practice
720 Questions · 72 Pages
एक दाएँ हाथ के बल्लेबाज के दाएँ हाथ में चोट लग जाती है और वह बाएँ हाथ से खेलने की कोशिश करता है। दाएँ हाथ से सीखे गए कौशल के कारण उसके लिए बाएँ हाथ से खेलना सुविधापूर्ण होता है। तो, यह किस प्रकार का अधिगम स्थानांतरण है -
मार्श एवं उनके सहयोगियों के अनुसार, किशोर विद्यार्थियों का शैक्षिक आत्म-प्रत्यय निम्नलिखित में से कौनसी परिस्थितियों द्वारा अत्यधिक निर्धारित होता है -
जब एक शिक्षक विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर चॉकलेट देता है, तो अधिगम के क्रिया-प्रसूत अनुबंधन सिद्धांत के अनुसार उसके द्वारा किस प्रकार का पुनर्बलन दिया गया -
कोह्लबर्ग के अनुसार, नैतिक विकास की किस अवस्था में बालक अपने मार्गदर्शन के लिए कुछ नैतिक सिद्धांत विकसित कर लेता है, जो उसके समाज के दृष्टिकोण पर आधारित होते हैं और वह उन्हें सही और गलत के निर्धारण में प्रयोग करता है -
व्यक्तित्व के निम्नलिखित उपागमों का उनसे संबंधित मनोवैज्ञानिकों के साथ मिलान कीजिए - मनोवैज्ञानिक व्यक्तित्व के उपागम (अ) एरिक्सन (i) मानवतावादी (ब) मास्लो (ii) शरीर रचना संबंधी (स) कैटेल (iii) जीवनकाल (द) शेल्डन (iv) शीलगुण सही कूट का चयन कीजिए -
शिक्षा मनोविज्ञान एक अध्यापक को सम्पूर्ण सामाजिक वातावरण और अधिगम पर उसके प्रभाव की संक्रियाओं के बारे में जानने में सहायता करता है। शिक्षा मनोविज्ञान का यह योगदान निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है -
ग्राहम वाल्स के अनुसार, संभावनाओं को तलाशना, विचार उत्पन्न करना, अस्पष्टता और लचीलेपन को आने देना, ये सृजनात्मक चिंतन प्रक्रिया के किस चरण के अंतर्गत आते हैं -
पावलोव के अधिगम के शास्त्रीय अनुबंधन सिद्धांत के अनुसार, ‘जब किसी उद्दीपक के लिए अनुबंधित अनुक्रिया प्राप्त कर ली जाती है, तो अन्य समान उद्दीपक भी उसी अनुक्रिया को प्राप्त कर सकते हैं’। यह कहलाता है-
गिलफोर्ड के बुद्धि के त्रिविमीय मॉडल की निम्नलिखित विमाओं और मानसिक प्रक्रियाओं का कौनसा युग्म सही है - मानसिक प्रक्रियाएँ विमाएँ
प्रिया अपनी सहपाठी के उच्चतम अंक आने पर उससे ईर्ष्या एवं घृणा करती है किन्तु प्रत्यक्ष में वह हमेशा अपनी सहपाठी को उच्चतम अंक आने पर बधाई देती है एवं मंगलकामना व्यक्त करती है। प्रिया द्वारा समायोजन हेतु अपनाई गई रक्षात्मक युक्ति का नाम क्या है -