“निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009” के अनुसार, निम्नलिखित में से कौनसा कर्त्तव्य समुचित सरकार का नहीं है -
सही उत्तर: राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा विकसित करना
स्रोत: School Lecturer (Sanskrit Edu.) 2022
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Education के निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 102 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।
“निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009” के अनुसार, निम्नलिखित में से कौनसा कर्त्तव्य समुचित सरकार का नहीं है -
सही उत्तर: राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा विकसित करना
स्रोत: School Lecturer (Sanskrit Edu.) 2022
“निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009” के अनुसार, विद्यालय प्रबन्ध समिति में विद्यालय के वर्तमान बालकों के माता-पिता, अथवा संरक्षकों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए-
सही उत्तर: समिति सदस्यों का कम से कम तीन-चौथाई
स्रोत: School Lecturer (Sanskrit Edu.) 2022
बाल शिक्षा के अधिकार अधिनियम, 2009 के तहत् विद्यालय प्रबंध समिति में विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के माता-पिता या अभिभावकों की न्यूनतम सदस्य संख्या प्रतिशत में निर्दिष्ट है -
सही उत्तर: 75%
निःशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के प्रतिमानों एवं मानदण्डों के अनुसार प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 तक) के 200 विद्यार्थियों के लिए प्रधानाध्यापक के अलावा आवश्यक शिक्षकों की संख्या होगी -
सही उत्तर: 5
कौनसी दिनांक एवं वर्ष को, निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, लागू किया गया -
सही उत्तर: 1 अप्रैल, 2010
स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (G-C)
आर.टी.ई. अधिनियम 2009 की कौन-सी धारा यह कहती है कि, “प्रत्येक माता-पिता या संरक्षक का यह कर्त्तव्य होगा कि वह आस-पास के विद्यालय में कोई प्रारंभिक शिक्षा के लिए अपने यथास्थिति बालक या प्रतिपाल्य का प्रवेश कराए या प्रवेश दिलाए” -
सही उत्तर: 10
स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (G-C)
निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 29 की उप-धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए केन्द्र सरकार द्वारा किस संस्था को प्रारंभिक शिक्षा के लिए पाठ्यचर्या तथा मूल्यांकन प्रविधि निर्धारित करने हेतु अधिकृत किया गया था -
सही उत्तर: एन. सी. ई. आर. टी.
स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (G-B)
आर.टी.ई. अधिनियम 2009 का अध्याय 4 किस क्षेत्र से सम्बन्धित है -
सही उत्तर: विद्यालयों और शिक्षकों के उत्तरदायित्व
स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (G-B)
आर.टी.ई. अधिनियम 2009 की धारा 25 संबंधित है -
सही उत्तर: छात्र-शिक्षक अनुपात
स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (G-A)
पहली से पांचवीं कक्षा के लिए, यदि एक कक्षा में 61 से 90 के बीच छात्र भर्ती हैं, तो आर. टी. ई. अधिनियम 2009 के अनुसार कितने शिक्षकों की आवश्यकता होगी -
सही उत्तर: 3
स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (G-A)