राज्य सरकार ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 एवं प्रवेशिका परीक्षा में 75% या अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं के आगे अध्ययन हेतु सहायता करने हेतु वर्ष 1998 से कौनसी पुरस्कार योजना प्रारंभ की है -
सही उत्तर: गार्गी पुरस्कार योजना
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Education के केंद्र और राजस्थान शिक्षा योजनाएं से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 50 प्रश्नों में से यह पेज 4 है।
राज्य सरकार ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 एवं प्रवेशिका परीक्षा में 75% या अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं के आगे अध्ययन हेतु सहायता करने हेतु वर्ष 1998 से कौनसी पुरस्कार योजना प्रारंभ की है -
सही उत्तर: गार्गी पुरस्कार योजना
राजस्थान सरकार द्वारा बालिका प्रोत्साहन (कक्षा 12th के लिए) योजना किस सत्र से शुरू की गई -
सही उत्तर: 2008-09
केन्द्र सरकार द्वारा सर्वशिक्षा अभियान (SSA), राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (RMSA) एवं शिक्षक शिक्षण कार्यक्रम (TE) को समन्वित कर कौनसा फ्लैगशिप कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है -
सही उत्तर: समग्र शिक्षा अभियान (SAMSA)
समग्र शिक्षा अभियान के परिव्ययों में केन्द्रीय सरकार कितना अंशदान देती है -
सही उत्तर: 60%
1 जुलाई, 2019 से राज्य सरकार द्वारा पहला महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल कहाँ शुरू किया गया है -
सही उत्तर: मानसरोवर, जयपुर
व्याख्या (Explanation)
6 जुलाई, 2019 को दूसरा महात्मा गांधी स्कूल चित्तौड़गढ़ में शुरू किया गया।
मीना मंच ने ________ को अपने विचार व्यक्त करने के लिए एक मंच दिया है।
सही उत्तर: लड़कियों
व्याख्या (Explanation)
मीना मंच (Meena Manch) विद्यालयों में बालिकाओं के लिए एक ऐसा मंच है जो उन्हें अपनी बात को खुलकर कहने के अवसर देता है। यह बालिकाओं को षिक्षा से जुड़ने, नियमित विद्यालय आने और लिंग आधारित भेदभावों के प्रति सजग रहने में प्रोत्साहित करता है।
कोरोना संकट काल में विद्यार्थियों के दृष्टिकोण से ‘प्रज्ञाता’ दिशा-निर्देश कब जारी किए गए -
सही उत्तर: 14 जुलाई, 2020
राजस्थान में “आंगनवाड़ी केंद्र” का नवीन नाम क्या है -
सही उत्तर: आंगनबाड़ी पाठशाला
साक्षर भारत मिशन शुरू किया गया था -
सही उत्तर: 8 सितम्बर, 2009
समग्र शिक्षा अभियान में किस कक्षा तक की विद्यालय शिक्षा को शामिल किया गया है -
सही उत्तर: प्री. स्कूल शिक्षा से कक्षा 12 तक