⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

गणित की शिक्षण विधियाँ PYQ in Hindi - पेज 4

इस पेज पर Education के गणित की शिक्षण विधियाँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 147 प्रश्नों में से यह पेज 4 है।

31

आगमन विधि का शिक्षण सूत्र क्या होता है-

Aनियम से उदाहरण की ओर
Bछोटे से बड़े की ओर
Cज्ञात से अज्ञात की ओर
Dउपर्युक्त सभी

सही उत्तर: ज्ञात से अज्ञात की ओर

32

उच्च प्राथमिक स्तर पर अधिगम-सामग्री का उपयोग छात्रों में क्या पैदा करता है-

Aआत्मविश्वास पैदा करता है
Bगणित के प्रति रूचि पैदा करता है
Cउच्च शिक्षा हेतु प्रेरित करता है
Dगृह-कार्य की प्ररेणा देता है

सही उत्तर: गणित के प्रति रूचि पैदा करता है

33

दृश्य-श्रव्य का प्रयोग निम्न में से कौन सा आधार महत्वपूर्ण है-

Aज्ञानेन्द्रियों का सम्बन्धित ज्ञान से साक्षात्कार
Bआकर्षण एवं रूचिपूर्ण स्पष्टीकरण
Cकम समय में ज्यादा ज्ञान
Dअध्यापक को ज्ञान स्पष्ट करने में सहायक

सही उत्तर: ज्ञानेन्द्रियों का सम्बन्धित ज्ञान से साक्षात्कार

34

कागज कटिंग तथा मॉडलों का प्रमुख रूप से प्रयोग किसमें किया जा सकता है-

Aलाइब्रेरी में
Bगणित में प्रत्ययों तथा प्रमेयों को प्रमाणित व स्पष्ट करने में
Cउपरोक्त में से कोई नहीं
Dप्रदर्शनी में

सही उत्तर: गणित में प्रत्ययों तथा प्रमेयों को प्रमाणित व स्पष्ट करने में

35

“योजना एक उद्देश्यपूर्ण क्रिया है जिसे मन लगाकर सामाजिक वातावरण में पूरा किया जाता है।” यह किसकी परिभाषा है -

Aकिलपैट्रिक
Bक्रो एवं हर्बट
Cरायटर
Dस्किनर

सही उत्तर: किलपैट्रिक

36

गणित की वह कौन सी विधि है जो ‘करके सीखने के सिद्धान्त’ पर काम करती है -

Aप्रदर्शन विधि
Bसंश्लेषणात्मक विधि
Cप्रयोगशाला विधि
Dप्रायोजन विधि

सही उत्तर: प्रयोगशाला विधि

37

गणित शिक्षण की वह कौन सी विधि है जिसमें ‘अज्ञात से ज्ञात की ओर’ चलती है -

Aप्रयोगशाला विधि
Bसंश्लेषणात्मक विधि
Cविश्लेषणात्मक विधि
Dप्रायोजन विधि

सही उत्तर: विश्लेषणात्मक विधि

38

डॉ. ब्लूम के अनुसार मूल्यांकन-प्रक्रिया किससे सम्बन्धित है-

Aशिक्षण उद्देश्य
Bमूल्यांकन के साधन
Cसीखने का अनुभव
Dउपर्युक्त सभी

सही उत्तर: उपर्युक्त सभी

39

जिस किसी क्रिया में यह पता लगाया जाता है कि छात्र गणित के किस क्षेत्र में कमजोर है? वह अभिक्रिया क्या कहलाती है-

Aलिखित कार्य
Bनिदानात्मक कार्य
Cमौखिक कार्य
Dप्रदर्शन कार्य

सही उत्तर: निदानात्मक कार्य

40

मूल्यांकन प्रक्रिया को त्रिकोणात्मक रूप से किसने प्रदर्शित किया था-

Aस्पेन्सर
Bडॉ. ब्लूम
Cहर्बट
Dटी.पी.नन

सही उत्तर: डॉ. ब्लूम

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams