“शिरोधार्य” शब्द का समास-विग्रह होगा :
सही उत्तर: जो सिर से धारण करने योग्य हो
स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - II)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर General Hindi के समास से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 236 प्रश्नों में से यह पेज 4 है।
“शिरोधार्य” शब्द का समास-विग्रह होगा :
सही उत्तर: जो सिर से धारण करने योग्य हो
स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - II)
जिस समास में पूर्व पद अथवा खंड प्रधान होता है उसे कहा जाता है :
सही उत्तर: अव्ययीभाव
स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - II)
निम्नलिखित में से किस शब्द में बहुव्रीहि समास नहीं है?
सही उत्तर: प्रत्यक्ष
स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - II)
किस समास में प्रायः पूर्वपद संख्यावाचक होता है?
सही उत्तर: द्विगु
स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - II)
“शीतोष्ण” में समास है :
सही उत्तर: द्वंद्व
स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - II)
नीचे दो कथन दिए गए हैं : कथन (I): ‘हाथों-हाथ’ में अव्ययीभाव समास है। कथन (II) : ‘ध्यानमग्न’ द्वंद्व समास का एक उदाहरण है। उपर्युक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
सही उत्तर: कथन (I) सही है, लेकिन कथन (II) गलत है।
स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - II)
‘वनवास’ में कौन-सा समास है?
सही उत्तर: अधिकरण तत्पुरुष
स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - II)
‘दशानन’ में समास है :
सही उत्तर: बहुब्रीहि
स्रोत: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -IInd
‘तत्पुरुष’ समास के भेद हैं : (a) इतरेतर (b) संप्रदान (c) अपादान (d) समाहार (e) अधिकरण नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
सही उत्तर: केवल (b), (c) और (e)
स्रोत: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -IInd
‘चक्षु से जो श्रवण कार्य करता है’ का सामासिक पद होगा :
सही उत्तर: चक्षुश्रवा
स्रोत: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -IInd