⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

वाक्य PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर General Hindi के वाक्य से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 82 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

‘संदेहवाचक वाक्य’ का सही उदाहरण है-

📋 पूछा गया: Platoon Commander Exam 2025
Aआपकी यात्रा मंगलमय हो।
Bअब तक वह चला गया होगा।
Cबिहारी दरबारी कवि थे।
Dएक कप पानी लाओ।

सही उत्तर: अब तक वह चला गया होगा।

📋

स्रोत: Platoon Commander Exam 2025

12

नीचे दो कथन दिए गए हैं- कथन I: संकेतवाचक वाक्य में कार्य के होने का संदेह होता है। कथन II: एक से अधिक सरल तथा स्वतंत्र वाक्यों को मिश्रित वाक्य में समुच्चयबोधक शब्द से जोड़ते हैं। उपर्युक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

📋 पूछा गया: Platoon Commander Exam 2025
Aकथन I और II दोनों सही हैं।
Bकथन I और II दोनों गलत हैं।
Cकथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है।
Dकथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है।

सही उत्तर: कथन I और II दोनों गलत हैं।

📋

स्रोत: Platoon Commander Exam 2025

13

वाक्य की विशेषताओं के संबंध में सही कथन नहीं है:

📋 पूछा गया: Platoon Commander Exam 2025
Aवाक्य की रचना विभिन्न पदों एवं पदबंधों के मेल से होती है।
Bवाक्य के दो प्रमुख घटक होते हैं- उद्देश्य तथा विधेय।
Cवाक्य स्वयं में संपूर्ण होता है।
Dव्याकरण-सिद्ध पदों को मेल के अनुसार यथाक्रम रखने को ही ‘वाक्य रचना’ कहते हैं।

सही उत्तर: व्याकरण-सिद्ध पदों को मेल के अनुसार यथाक्रम रखने को ही ‘वाक्य रचना’ कहते हैं।

📋

स्रोत: Platoon Commander Exam 2025

14

सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए - सूची I (उदाहरण) सूची II (वाक्य भेद) a. आपको क्या चाहिए? I. आज्ञावाचक वाक्य b. एक चम्मच शहद लाओ। II. इच्छावाचक वाक्य c. शायद ही गोवा जाना होगा। III. संदेहवाचक वाक्य d. पिताजी आ जाएँ तो अच्छा हो। IV. प्रश्नवाचक वाक्य नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

📋 पूछा गया: Platoon Commander Exam 2025
Aa-II, b-I, c-IV, d-III
Ba-I, b-IV, c-III, d-II
Ca-IV, b-I, c-III, d-II
Da-IV, b-I, c-II, d-III

सही उत्तर: a-IV, b-I, c-III, d-II

📋

स्रोत: Platoon Commander Exam 2025

15

नीचे दो कथन दिए गए हैं- कथन I: मिश्र वाक्य में एक सरल वाक्य तथा उसके आश्रित एक या अधिक उपवाक्य होते हैं। कथन II: संयुक्त वाक्य के दो से अधिक उपवाक्यों को प्रधान वाक्य में बदलकर मिश्र वाक्य बनाया जाता है। उपर्युक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

📋 पूछा गया: Platoon Commander Exam 2025
Aकथन I और II दोनों सही हैं।
Bकथन I और II दोनों गलत हैं।
Cकथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है।
Dकथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है।

सही उत्तर: कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है।

📋

स्रोत: Platoon Commander Exam 2025

16

नीचे दो कथन दिए गए हैं- कथन I: वाक्य, भाषा की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। कथन II: वाक्य में पदों का क्रम नियमानुसार जरूरी नहीं होता। उपर्युक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

📋 पूछा गया: Platoon Commander Exam 2025
Aकथन I और II दोनों सही हैं।
Bकथन I और II दोनों गलत हैं।
Cकथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है।
Dकथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है।

सही उत्तर: कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है।

📋

स्रोत: Platoon Commander Exam 2025

17

‘जो मैं तुम्हें पहले से जानता, तो तुम्हारा विश्वास नहीं करता।’ यह किस प्रकार का वाक्य है ?

📋 पूछा गया: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)
Aविधानार्थक
Bआज्ञार्थक
Cइच्छार्थक
Dसंकेतार्थक

सही उत्तर: संकेतार्थक

📋

स्रोत: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)

18

निम्नलिखित में से संयुक्त वाक्य का उदाहरण है :

📋 पूछा गया: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)
Aजो लड़के अच्छे होते हैं, वे परिश्रमी होते हैं।
Bसंकटों ने उसे हर तरह से घेरा, किंतु वह निराश नहीं हुआ।
Cउसने उस पुस्तकालय को खरीदा, जो उसके मित्र का था।
Dजब सवेरा हुआ, तब हम लोग बाहर गए।

सही उत्तर: संकटों ने उसे हर तरह से घेरा, किंतु वह निराश नहीं हुआ।

📋

स्रोत: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)

19

निम्नलिखित में से संयुक्त वाक्य नहीं है :

📋 पूछा गया: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)
Aजितना माल तुम भेजोगे उतना हम भी भेजेंगे।
Bचाहे राम वहाँ जाए चाहे उसका भाई।
Cन उससे चलते बनता है न देखते।
Dया वह मंत्री है या कोई बड़ा नेता।

सही उत्तर: जितना माल तुम भेजोगे उतना हम भी भेजेंगे।

📋

स्रोत: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)

20

‘सीढ़ी के सहारे मैं जहाज पर जा पहुँचा।’ वाक्य में उद्देश्य है-

📋 पूछा गया: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)
Aसीढ़ी
Bमैं
Cके सहारे
Dजा पहुँचा।

सही उत्तर: मैं

📋

स्रोत: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams