⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

पर्यायवाची PYQ in Hindi - पेज 5

इस पेज पर General Hindi के पर्यायवाची से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 198 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।

41

कौन से ‘लक्ष्मी’ के पर्यायवाची शब्द नहीं हैं? (a)इंदिरा (b) महाश्वेता (c) हरिप्रिया (d) वागीश (e) भार्गवी नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

📋 पूछा गया: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -IInd
Aकेवल (b) और (d)
Bकेवल (a) और (c)
Cकेवल (c) और (e)
Dकेवल (a) और (d)

सही उत्तर: केवल (b) और (d)

📋

स्रोत: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -IInd

42

पर्यायवाची शब्दों के संदर्भ में असंगत विकल्प का चयन कीजिए। (a) उपमा - सादृश्य, समानता, तुलना (b) चंद्रमा - हिमांशु, हिमकर, राकेश (c) भूमिका - परिशिष्ट, निष्कर्ष, प्राक्कल्पना (d) मक्खन- मकरंद, आसव, मधुबामन (e) निगम - निकाय, संगठन, समिति नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

📋 पूछा गया: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -IInd
Aकेवल (b) और (e)
Bकेवल (c) और (d)
Cकेवल (b) और (c)
Dकेवल (a) और (d)

सही उत्तर: केवल (c) और (d)

📋

स्रोत: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -IInd

43

सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए। सूची-I (शब्द) सूची-II (पर्यायवाची) (a) दृष्टांत (i) कौशिक (b) उल्लू (ii) पिशुन (c) काक (iii) नजीर (d) कुत्सित (iv) अधम नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

📋 पूछा गया: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -IInd
A(a)-(iv), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(ii)
B(a)-(iii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(ii)
C(a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
D(a)-(iii), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iv)

सही उत्तर: (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iv)

📋

स्रोत: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -IInd

44

इनमें से कौन-सा शब्द ‘मोर’ का पर्यायवाची नहीं है?

Aशिखी
Bकलापी
Cकेकी
Dतमचुर

सही उत्तर: तमचुर

व्याख्या (Explanation)

दिये गये विकल्पों में ‘तमचुर’ मोर का पर्यायवाची शब्द नही है। ‘तमचुर’ मुरगा/कुक्कुट का पर्यायवाची शब्द है। जबकि शिखी, केकी, कलापी, मोर के पर्यायवाची शब्द हैं।

45

सूची I का सूची II से मिलान कीजिए - सूची-I (शब्द) सूची-II (पर्यायवाची) a. अश्व I. अंशु b. किरण II. सुरसरित c. गंगा III. घोटक d. इंद्र IV. वासव नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए

📋 पूछा गया: Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024
Aa - I, b - II, c - III, d - IV
Ba - III, b - II, c - I, d - IV
Ca - III, b - I, c - II, d - IV
Da - IV, b - I, c - III, d - II

सही उत्तर: a - III, b - I, c - II, d - IV

📋

स्रोत: Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024

46

निम्नलिखित में से ‘कामदेव’ का पर्यायवाची नहीं है -

📋 पूछा गया: Supervisor(Women) - 2024
Aकंदर्प
Bमयुख
Cमनोज
Dकुसुमेषु

सही उत्तर: मयुख

📋

स्रोत: Supervisor(Women) - 2024

47

‘प्रगल्भ’ का पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित में से कौन सा नहीं है?

📋 पूछा गया: Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) - 2024
Aविख्यात
Bअहंकारी
Cअभिमानी
Dदंभी

सही उत्तर: विख्यात

📋

स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) - 2024

48

सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए : सूची I शब्द सूची II पर्यायवाची शब्द (a) सरस्वती (i) तनुज (b) पुत्र (ii) राजा (c) सोना (iii) वाग्देवी (d) नृप (iv) कनक नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

📋 पूछा गया: Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) - 2024
A(a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
B(a)-(iii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(ii)
C(a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iv)
D(a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(i)

सही उत्तर: (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(ii)

📋

स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) - 2024

49

निम्नलिखित में से किस वर्ग में सभी शब्द पर्याय नहीं है-

Aअचल, गिरि, नग, भूधर
Bअमर, सुर, कैवल्य, देव
Cसरिता, तटिनी, तरंगिणी, सलिला
Dकृपाण, असि, करवाल, चंद्रहास

सही उत्तर: अमर, सुर, कैवल्य, देव

व्याख्या (Explanation)

अचल, गिरि, नग, भूधर-पर्वत के पर्यायवाची हैं। सरिता, तटिनी, तरंगिणी, सलिला-नदी के पर्यायवाची तथा कृपाण, असि, करवाल, चन्द्रहास-तलवार के पर्याय हैं।

50

सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए : सूची I सूची II a. असुर I. अनल b. आग II. दानव c. अश्व III. पाहुन d. अतिथि IV. तुरंग नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

📋 पूछा गया: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)
Aa-I, b-II, c-IV, d-III
Ba-II, b-I, c-IV, d-III
Ca-I, b-III, c-IV, d-II
Da-II, b-I, c-III, d-IV

सही उत्तर: a-II, b-I, c-IV, d-III

📋

स्रोत: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams