⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

विलोम शब्द PYQ in Hindi - पेज 6

इस पेज पर General Hindi के विलोम शब्द से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 194 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।

51

सुबोध का सही विलोम है -

📋 पूछा गया: Patwari Exam 2013
Aअबोध
Bनिर्बोध
Cदुर्बोध
Dविकीर्ण

सही उत्तर: दुर्बोध

व्याख्या (Explanation)

सुबोध - जो सरलतापूर्वक बोधगम्य हो। दुर्बोध - जो कठिनाई से समझ में आता है।

📋

स्रोत: Patwari Exam 2013

52

‘निराहार’ का सही विलोम है-

📋 पूछा गया: Patwari Exam 2011
Aअनुहार
Bआहार
Cविहार
Dसंथार

सही उत्तर: आहार

व्याख्या (Explanation)

निराहार - बिना आहार के जिसने भोजन न किया हो। आहार - आहार युक्त, जिसने भोजन किया हो।

📋

स्रोत: Patwari Exam 2011

53

अनुराग शब्द का विलोम है-

📋 पूछा गया: Civil Judge Court Pre-exam 2013
Aपराग
Bविराग
Cराग
Dवीतराग

सही उत्तर: विराग

व्याख्या (Explanation)

‘अनुराग’ शब्द का तात्पर्य प्रेम अथवा मोह है। ‘विराग’ शब्द का तात्पर्य विरक्ति, अरुचि तथा ‘प्रेम’ का अभाव है। ‘राग’ का विलोम ‘द्वेष’ तथा ‘वीतराग’ का विलोम ‘आसक्त’ होगा।

📋

स्रोत: Civil Judge Court Pre-exam 2013

54

किस क्रमांक में विलोम शब्द नहीं है?

📋 पूछा गया: Patwari Exam 2011
Aस्वजन-दुर्जन
Bसृजन- संहार
Cसंक्षेप- विस्तार
Dचीत्कार-सीत्कार

सही उत्तर: स्वजन-दुर्जन

व्याख्या (Explanation)

दुर्जन का विलोम सज्जन होगा।

📋

स्रोत: Patwari Exam 2011

55

‘वक्र’ शब्द का सही विलोम है-

📋 पूछा गया: Patwari Exam 2011
Aऋजु
Bटेढ़ा
Cतिरछा
Dक्षुद्र

सही उत्तर: ऋजु

व्याख्या (Explanation)

वक्र - टेढ़ा, कुटिल, जो सीधा न हो। ऋजु - सीधा, सरल, कुटिलता से रहित। टेढ़ा - सीधा, क्षुद्र - विराट, तिरछा - सीधा।

📋

स्रोत: Patwari Exam 2011

56

किस शब्द के सामने उसके अर्थ का सही विपरीतार्थक शब्द नहीं है?

Aऋत - अलीक
Bअमर - मृत्यु
Cनिषिद्ध - विहित
Dजरठ - शिशुक

सही उत्तर: अमर - मृत्यु

57

‘प्रारब्ध’ का विलोम शब्द का चयन कीजिए :

📋 पूछा गया: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)
Aपुरुष
Bपौरुष
Cप्रभुत्व
Dप्रबल

सही उत्तर: पौरुष

📋

स्रोत: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)

58

‘इच्छा’ शब्द का सही विलोम शब्द बताइये -

📋 पूछा गया: Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018
Aअपेक्षा
Bअनिच्छा
Cकामना
Dआकांक्षा

सही उत्तर: अनिच्छा

📋

स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018

59

‘अथ’ शब्द के लिए निम्न विकल्पों में से सही विलोम शब्द है -

📋 पूछा गया: Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018
Aप्रथम
Bइति
Cकृति
Dनेति

सही उत्तर: इति

📋

स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018

60

निम्नलिखित में से कौन-सा विलोम-युग्म सही नहीं है ?

📋 पूछा गया: Supervisor (women empowerment) Exam 2018
Aप्राचीन - अर्वाचीन
Bस्थावर - जंगम
Cसम्मुख - आमुख
Dहास - रुदन

सही उत्तर: सम्मुख - आमुख

📋

स्रोत: Supervisor (women empowerment) Exam 2018

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams