⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

वाक्यांश के लिए एक–शब्द PYQ in Hindi - पेज 16

इस पेज पर General Hindi के वाक्यांश के लिए एक–शब्द से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 182 प्रश्नों में से यह पेज 16 है।

151

‘वह आग जो जंगल में लगती हो,’ के लिए उपयुक्त शब्द होगा -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1
Aबड़वाग्नि
Bपंचाग्नि
Cदावाग्नि
Dजठराग्नि

सही उत्तर: दावाग्नि

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1

152

निम्नांकित शब्दों एवं उनके समक्ष दिए गए वाक्यांशों में से कौन-सा युग्म असंगत है -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1
Aप्रकाशित - प्रकाश में लाए जाने योग्य
Bपूज्य - पूजने योग्य
Cपोषित - पाला-पोसा हुआ
Dमुमुक्षा - मोक्ष पाने की इच्छा

सही उत्तर: प्रकाशित - प्रकाश में लाए जाने योग्य

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1

153

निम्नांकित वाक्यांशों एवं उनके लिए प्रयुक्त ‘एक शब्द’ में से कौन-सा युग्म सुसंगत है -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1
Aशत्रु को जीतने वाला - अजातशत्रु
Bजो पहले न हुआ हो - होनहार
Cजो पढ़ा न गया हो - अपठनीय
Dआदि से अन्त तक - आद्योपान्त

सही उत्तर: आदि से अन्त तक - आद्योपान्त

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1

154

किस विकल्प में वाक्यांश के लिए प्रयुक्त ‘एक शब्द’ सही नहीं है -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1
Aखाने की इच्छा - जिजीविषा
Bजानने की इच्छा - जिज्ञासा
Cमार डालने की इच्छा - जिघांसा
Dजीतने की या वशीभूत करने की इच्छा - जिगीषा

सही उत्तर: खाने की इच्छा - जिजीविषा

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1

155

‘अगोचर’ शब्द किस वाक्यांश के लिए प्रयुक्त होता है -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1
Aजो इन्द्रियों द्वारा प्रत्यक्ष न हो
Bजिसका पता मालूम न हो
Cजिसको पार करना मुश्किल हो
Dजिसका नाप-जोख न किया जा सके

सही उत्तर: जो इन्द्रियों द्वारा प्रत्यक्ष न हो

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1

156

‘जो साथ में पढ़ा हो’ - वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1
Aसाथी
Bमित्र
Cसहभागी
Dसहपाठी

सही उत्तर: सहपाठी

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1

157

‘जिसने मृत्यु को जीत लिया हो’ - के लिए सार्थक शब्द है -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1
Aमृत्युंजय
Bदेवता
Cतपस्वी
Dसाधक

सही उत्तर: मृत्युंजय

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1

158

‘दक्षिण और पश्चिम के बीच की दिशा’ - के लिए सार्थक शब्द होगा -

📋 पूछा गया: RPSC SI Exam 2016 Paper 1
Aईशान
Bआग्नेय
Cनैर्ऋत्य
Dवायव्य

सही उत्तर: नैर्ऋत्य

📋

स्रोत: RPSC SI Exam 2016 Paper 1

159

‘हर समय दूसरों की कमियाँ ढुँढने वाला’ - वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द होगा -

📋 पूछा गया: RPSC SI Exam 2016 Paper 1
Aछिद्रान्वेषी
Bचुगलखोर
Cदुष्ट
Dआलोचक

सही उत्तर: छिद्रान्वेषी

📋

स्रोत: RPSC SI Exam 2016 Paper 1

160

‘बुरे भाव से की गई संधि’ को कहते हैं -

📋 पूछा गया: RPSC SI Exam 2016 Paper 1
Aदुरभिसंधि
Bछद्मसंधि
Cकूट-संधि
Dदुष्ट-संधि

सही उत्तर: दुरभिसंधि

📋

स्रोत: RPSC SI Exam 2016 Paper 1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams