⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

वाक्यांश के लिए एक–शब्द PYQ in Hindi - पेज 8

इस पेज पर General Hindi के वाक्यांश के लिए एक–शब्द से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 182 प्रश्नों में से यह पेज 8 है।

71

वाक्यांश के लिए शब्द के संबंध में असंगत विकल्प चुनिए -

📋 पूछा गया: RSMSSB House Keeper 2022
Aरात का मध्य भाग - निशीथ
Bदावे को पूरा करने वाला - दावानल
Cभली प्रकार से सीखा हुआ - अभ्यस्त
Dदेखने की इच्छा - दिदृक्षा

सही उत्तर: दावे को पूरा करने वाला - दावानल

📋

स्रोत: RSMSSB House Keeper 2022

72

निम्नलिखित सूची-I के वाक्यांशों को सूची-II के शब्दों के साथ सुमेलित कीजिए – सूची-I सूची-II (A) नीचे की ओर लाना या खींचना (i) अनादूत (B) जो बिना बुलाए आया हो (ii) अन्तेवासी (C) किसी वस्तु को प्राप्त करने की तीव्र इच्छा (iii) अपकर्ष (D) गुरु के समीप रहने वाला विद्यार्थी (iv) अभीप्सा

📋 पूछा गया: RSMSSB VDO Mains 2022
A(A)-i, (B)-iii, (C)-iv, (D)-ii
B(A)-iii, (B)-iv, (C)-ii, (D)-i
C(A)-i, (B)-ii, (C)-iii, (D)-iv
D(A)-iii, (B)-i, (C)-iv, (D)-ii

सही उत्तर: (A)-iii, (B)-i, (C)-iv, (D)-ii

📋

स्रोत: RSMSSB VDO Mains 2022

73

किस विकल्प में वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शब्द सार्थक नहीं है ?

📋 पूछा गया: Police SI 15 September 2021 (Hindi)
Aजो रोका हुआ न हो – अनिरुद्ध
Bसमय पर जिसकी बुद्धि ठीक कार्य करे – प्रत्युत्पन्नमति
Cजिसकी विवेक बुद्धि स्थिर हो – स्थितप्रज्ञ
Dजो आप से आप उत्पन्न हुआ हो – सहजात

सही उत्तर: जो आप से आप उत्पन्न हुआ हो – सहजात

📋

स्रोत: Police SI 15 September 2021 (Hindi)

74

‘जिसको वश में करना कठिन हो’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द कौन सा है ?

📋 पूछा गया: Police SI 15 September 2021 (Hindi)
Aदुरूह
Bदुर्दांत
Cदुर्वह
Dदुस्तर

सही उत्तर: दुर्दांत

📋

स्रोत: Police SI 15 September 2021 (Hindi)

75

‘मुक्ति पाने का इच्छुक’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है

📋 पूछा गया: Police SI 15 September 2021 (Hindi)
Aमुमूर्षु
Bतितिक्षा
Cमुमुक्षु
Dजिजीविषा

सही उत्तर: मुमुक्षु

📋

स्रोत: Police SI 15 September 2021 (Hindi)

76

‘दीर्घसूत्री’ शब्द किस वाक्यांश के लिए सार्थक है ?

📋 पूछा गया: Police SI 15 September 2021 (Hindi)
Aजल्दी निर्णय लेने वाला
Bहर एक काम में जरूरत से ज्यादा देर लगाने वाला
Cबहुत सोच-विचार करने वाला
Dबहुत परिश्रम करने वाला

सही उत्तर: हर एक काम में जरूरत से ज्यादा देर लगाने वाला

📋

स्रोत: Police SI 15 September 2021 (Hindi)

77

‘वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द’ की दृष्टि से कौन सा विकल्प असंगत है ?

📋 पूछा गया: Police SI 14 September 2021 (Hindi)
Aजिसका काम सिद्ध हो चुका हो – कृतार्थ
Bकिए हुए उपकार को न मानने वाला – कृतघ्न
Cजो इस लोक से अलग हो – अलौकिक
Dजो कम बोलता है – मिष्टभाषी

सही उत्तर: जो कम बोलता है – मिष्टभाषी

📋

स्रोत: Police SI 14 September 2021 (Hindi)

78

किस वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शब्द सार्थक नहीं है ?

📋 पूछा गया: Police SI 14 September 2021 (Hindi)
Aपराया दोष ढूँढ़ने वाला – तथ्यान्वेषी
Bजो अधर्म करने से डरे – धर्मभीरु
Cआश्रयदाता को प्रसन्न करने के लिए कही जाने वाली झूठी-सच्ची बात – ठकुरसुहाती
Dजिसने अनेक विद्वानों से विभिन्न शास्त्रों का ज्ञान प्राप्त किया हो – बहुश्रुत

सही उत्तर: पराया दोष ढूँढ़ने वाला – तथ्यान्वेषी

📋

स्रोत: Police SI 14 September 2021 (Hindi)

79

‘अपने कुल का श्रेष्ठ या प्रतिष्ठित व्यक्ति’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है -

📋 पूछा गया: Police SI 14 September 2021 (Hindi)
Aकुलांगार
Bकुलकंटक
Cकुलकेतु
Dकुलीन

सही उत्तर: कुलकेतु

📋

स्रोत: Police SI 14 September 2021 (Hindi)

80

‘ज्ञान प्राप्ति की इच्छा रखने वाला’ – वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है

📋 पूछा गया: Police SI 13 September 2021 (Hindi)
Aपिपासु
Bजिज्ञासु
Cसंन्यासी
Dतपस्वी

सही उत्तर: जिज्ञासु

📋

स्रोत: Police SI 13 September 2021 (Hindi)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams