⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

अव्यय PYQ in Hindi - पेज 4

इस पेज पर General Hindi के अव्यय से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 53 प्रश्नों में से यह पेज 4 है।

31

निम्नलिखित में सम्बन्ध बोधक अव्यय का एक प्रकार नहीं है-

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
Aदिशावाचक
Bकालवाचक
Cहेतुवाचक
Dविरुद्धवाचक

सही उत्तर: विरुद्धवाचक

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1

32

“कोरोना अचानक फैल गया।” -इस वाक्य में ‘अचानक’ किस प्रकार का क्रिया विशेषण है?

Aकालवाचक क्रियाविशेषण
Bस्थानवाचक क्रियाविशेषण
Cरीतिवाचक क्रियाविशेषण
Dपरिमाणवाचक क्रियाविशेषण

सही उत्तर: रीतिवाचक क्रियाविशेषण

व्याख्या (Explanation)

“कोरोना अचानक फैल गया।” इस वाक्य में ‘अचानक’ शब्द रीतिवाचक क्रियाविशेषण है। रीतिवाचक क्रियाविशेषण वे होते हैं, जो क्रिया के घटित होने की तरीके या रीति से संबंधित विशेषता का ज्ञान करवाते हैं, जैसे- इसलिए, परस्पर, यथा, तथा, अचानक, एकाएक आदि।

33

निपात रहित वाक्य है -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)
Aउसने उत्तर तक नहीं दिया।
Bतुम भी साथ चले जाना।
Cइस वर्ष भरपूर अनाज पैदा होगा।
Dवह कल ही जाएगा।

सही उत्तर: इस वर्ष भरपूर अनाज पैदा होगा।

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)

34

निम्न में से अविकारी शब्द है :

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)
Aविशेषण
Bक्रिया-विशेषण
Cसंज्ञा
Dक्रिया

सही उत्तर: क्रिया-विशेषण

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)

35

किस वाक्य में ‘संबंधसूचक अव्यय’ नहीं है ?

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)
Aमेरी बात ध्यान से सुनी।
Bधन के बिना काम नहीं चलता।
Cपूजा से पहले स्नान करना चाहिए।
Dमैरे घर के पीछे पेड़ है।

सही उत्तर: मेरी बात ध्यान से सुनी।

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)

36

संज्ञा से निर्मित क्रिया-विशेषण है -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)
Aयहाँ
Bप्रेमपूर्वक
Cएकाएक
Dधीरे

सही उत्तर: प्रेमपूर्वक

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)

37

क्रिया - विशेषण शब्द का चयन कीजिए -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2
Aप्रतिदिन
Bरमेश
Cपेड़
Dगरम

सही उत्तर: प्रतिदिन

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2

38

व्याकरण की दृष्टि से कौनसा कथन गलत है?

📋 पूछा गया: Head Master (SANSKRIT EDU. DEPT.) EXAM - 2021 (PAPER-II)
Aसंज्ञा, सर्वनाम और क्रिया विकारी शब्द हैं।
Bविशेषण और क्रियाविशेषण ‘अविकारी शब्द’ हैं।
C‘अविकारी शब्दों’ को अव्यय भी कहते हैं।
Dक्रिया के प्रमुख रूप से दो भेद माने गये हैं, सकर्मक और अकर्मक।

सही उत्तर: विशेषण और क्रियाविशेषण ‘अविकारी शब्द’ हैं।

📋

स्रोत: Head Master (SANSKRIT EDU. DEPT.) EXAM - 2021 (PAPER-II)

39

किस वाक्य में निपात का प्रयोग नहीं हुआ है ?

📋 पूछा गया: Police SI 15 September 2021 (Hindi)
Aमैं घर जा रहा हूँ ताकि आराम कर सकूँ ।
Bमैं भी आपके साथ चलूंगा।
Cवह तो घर पर नहीं है।
Dशहर भर में यह बात फैल गई।

सही उत्तर: मैं घर जा रहा हूँ ताकि आराम कर सकूँ ।

📋

स्रोत: Police SI 15 September 2021 (Hindi)

40

विस्मयबोधक अव्ययों के संबंध में कौन सा तथ्य सही नहीं है ?

📋 पूछा गया: Police SI 15 September 2021 (Hindi)
Aये वाक्य से स्वतंत्र होते हैं।
Bएक ही विस्मयबोधक शब्द से सभी मनोभावों को सूचित किया जा सकता है ।
Cइनके आगे विस्मयबोधक चिह्न लगाया जाता है।
Dये वक्ता के हर्ष, शोक आदि मनोभावों को व्यक्त करते हैं।

सही उत्तर: एक ही विस्मयबोधक शब्द से सभी मनोभावों को सूचित किया जा सकता है ।

📋

स्रोत: Police SI 15 September 2021 (Hindi)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams