‘संभावना’ शब्द का अर्थ है –
सही उत्तर: हो सकने की स्थिति
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर General Hindi के समानार्थक शब्द से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 49 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।
‘संभावना’ शब्द का अर्थ है –
सही उत्तर: हो सकने की स्थिति
‘आशंका’ का सही अर्थ है –
सही उत्तर: संभावना या डर
‘अनुमान’ शब्द का सही अर्थ है –
सही उत्तर: भविष्य के विषय में किया गया विचार
परिश्रम और उपाय अर्थ वाले शब्द हैं -
सही उत्तर: उद्यम व उद्योग
दोष-दर्शन व गुण-दोष दर्शन के अर्थ वाले शब्द हैं -
सही उत्तर: आलोचना व समालोचना
अत्यधिक प्रसन्नता एवं उमंग व प्रसन्नता की मिश्रित अनुभूति के अर्थ का विकल्प है -
सही उत्तर: आह्लाद व उल्लास
अज्ञात व अज्ञेय के अर्थ -
सही उत्तर: जिसके बारे में जानकारी न हो व जिसके विषय में प्रयास करने पर भी न जाना जा सके
आलस्य व तन्द्रा का अर्थ होगा -
सही उत्तर: सुस्ती व ऊँघना
भ्रमण-पर्यटन का अर्थ है -
सही उत्तर: सैर-सपाटा व किसी विशेष उद्देश्य के लिए घूमना
आपस में न बनना व आपस में लड़ना के समानार्थक शब्द हैं -
सही उत्तर: अनबन-खटपट