⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

तत्सम और तद्भव शब्द PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर General Hindi के तत्सम और तद्भव शब्द से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 133 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

निम्नलिखित में से किस विकल्प के सभी शब्द तत्सम हैं ?

📋 पूछा गया: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)
Aकोटर, किंशुक, कंगन
Bकुमुद, कपास, कुंभ
Cकांचन, कारागार, कातर
Dकेवट, कैवल्य, केसर

सही उत्तर: कांचन, कारागार, कातर

📋

स्रोत: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)

12

तत्सम-तद्भव शब्दों का कौन सा जोड़ा असंगत है ?

📋 पूछा गया: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)
Aअष्टादश - अठारह
Bकास - खाँसी
Cगर्त - गधा
Dगोमय - गोबर

सही उत्तर: गर्त - गधा

📋

स्रोत: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)

13

निम्नलिखित में से देशज शब्द है-

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 2nd Shift)
Aशत
Bतिक्त
Cलोटा
Dक्षीर

सही उत्तर: लोटा

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 2nd Shift)

14

नीचे दो कथन दिए गए हैं- कथन I: जो शब्द संस्कृत और प्राकृत से विकृत होकर हिन्दी में आए हैं, वे तद्भव कहलाते हैं। कथन II: विदेशी भाषाओं से हिन्दी भाषा में आए शब्दों को तद्भव कहते हैं। उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिये गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 2nd Shift)
Aकथन I और कथन II दोनों सही हैं।
Bकथन I और कथन II दोनों ग़लत हैं।
Cकथन I सही है लेकिन कथन II ग़लत है।
Dकथन I ग़लत है लेकिन कथन II सही है।

सही उत्तर: कथन I सही है लेकिन कथन II ग़लत है।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 2nd Shift)

15

निम्नलिखित शब्दों में से तत्सम शब्द हैं : a. गोबर b. उष्ट्र c. पलंग d. मयूर c. फूल नीचे दिये गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 2nd Shift)
Aकेवल a और b
Bकेवल d और e
Cकेवल a और c
Dकेवल b और d

सही उत्तर: केवल b और d

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 2nd Shift)

16

निम्नलिखित में से तत्सम शब्द हैं : (a) कवि (b) किसान (c) फूल (d) वायु (e) घोड़ा नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 1st Shift)
Aकेवल (b) और (e)
Bकेवल (a) और (d)
Cकेवल (c) और (b)
Dकेवल (c) और (e)

सही उत्तर: केवल (a) और (d)

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 1st Shift)

17

निम्नलिखित में से तद्भव शब्द है :

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 1st Shift)
Aकाक
Bज्येष्ठ
Cआम्र
Dआग

सही उत्तर: आग

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 1st Shift)

18

निम्नलिखित में से देशज शब्द है:

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 1st Shift)
Aसौदागर
Bखिचड़ी
Cखिदमत
Dडॉक्टर

सही उत्तर: खिचड़ी

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 1st Shift)

19

निम्नलिखित में से कौन विदेशज शब्द नहीं है?

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 1st Shift)
Aतोप
Bअदालत
Cचाकू
Dपगड़ी

सही उत्तर: पगड़ी

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 1st Shift)

20

निम्नलिखित में से विदेशज शब्द है :

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 2nd Shift)
Aतेंदुआ
Bपगड़ी
Cचिड़िया
Dइंजन

सही उत्तर: इंजन

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 2nd Shift)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams