⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

विशेषण PYQ in Hindi - पेज 5

इस पेज पर General Hindi के विशेषण से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 80 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।

41

किस वाक्य में परिमाणवाचक विशेषण है -

📋 पूछा गया: Police SI Exam 2014 Hindi
Aखेल का मैदान लम्बा है।
Bपंकज अच्छा गायक है।
Cमैं सफेद कमीज नहीं पहनता।
Dइस बार बारिश में बहुत ओले गिरे।

सही उत्तर: इस बार बारिश में बहुत ओले गिरे।

📋

स्रोत: Police SI Exam 2014 Hindi

42

‘ध्यानपूर्वक’ शब्द है -

📋 पूछा गया: Police SI Exam 2014 Hindi
Aपरिणामवाचक क्रिया विशेषण
Bकालवाचक क्रिया विशेषण
Cस्थानवाचक क्रिया विशेषण
Dरीतिवाचक क्रिया विशेषण

सही उत्तर: रीतिवाचक क्रिया विशेषण

📋

स्रोत: Police SI Exam 2014 Hindi

43

अत्याधुनिक तकनीक सीखकर ही प्रगती सम्भव है - रेखांकित शब्द में विशेषण है -

Aगुणवाचक
Bसार्वनामिक
Cसंख्यावाचक
Dपरिमाणवाचक

सही उत्तर: गुणवाचक

44

इनमें से कौन सा शब्द विशेषण नहीं है ?

📋 पूछा गया: Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)
Aभाईचारा
Bथकाहारा
Cबेसहारा
Dबेचारा

सही उत्तर: भाईचारा

📋

स्रोत: Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)

45

संज्ञा शब्द ‘नमक’ से बना विशेषण है -

📋 पूछा गया: RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-2
Aनामक
Bनामिक
Cनमकीन
Dनमकिय

सही उत्तर: नमकीन

📋

स्रोत: RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-2

46

संज्ञा से निर्मित विशेषण नहीं है -

📋 पूछा गया: RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-2
Aभागना
Bनागरिक
Cनैतिक
Dशारीरिक

सही उत्तर: भागना

📋

स्रोत: RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-2

47

इनमें कौनसा शब्द विशेषण नहीं है -

📋 पूछा गया: RPSC SI Exam 2016 Paper 1
Aभीतर
Bगुरूतर
Cविश्वस्त
Dविगत

सही उत्तर: भीतर

📋

स्रोत: RPSC SI Exam 2016 Paper 1

48

किस वाक्य में ‘स्थानवाचक’ क्रिया विशेषण है -

📋 पूछा गया: RPSC SI Exam 2016 Paper 1
Aआप यहां बैठिए।
Bवह धीर-धीरे चलता है।
Cमोहन जयपुर से अभी आया है।
Dगुरूजी बहुत कम बोलते हैं।

सही उत्तर: आप यहां बैठिए।

📋

स्रोत: RPSC SI Exam 2016 Paper 1

49

‘बुद्धि और संसार’ संज्ञा शब्दों में इक प्रत्यय जोड़ने से विशेषण शब्द बनेंग -

📋 पूछा गया: RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-2
Aबुद्धिक, संसारिक
Bबोद्धिक, सांसारिक
Cबौद्धिक, सांसारिक
Dबुद्धि, संसार

सही उत्तर: बौद्धिक, सांसारिक

📋

स्रोत: RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-2

50

कौनसा शब्द संज्ञा से बना हुआ विशेषण है -

📋 पूछा गया: RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-2
Aसुखी
Bप्रसन्न
Cकटु
Dसुन्दर

सही उत्तर: सुखी

📋

स्रोत: RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-2

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams