⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

भारत के भू-आकृतिक प्रदेश PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर India GK के भारत के भू-आकृतिक प्रदेश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 176 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

हिमालय में पीर पंजाल पर्वतमाला _____ का एक भाग है।

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)
Aशिवालिक
Bट्रांस (पार) हिमालय
Cसेंट्रल (मध्य) हिमालय
Dलेसर (लघु) हिमालय

सही उत्तर: लेसर (लघु) हिमालय

व्याख्या (Explanation)

लघु हिमालय : यह श्रेणी महान हिमालय के दक्षिण तथा शिवालिक हिमालय के उत्तर में स्थित है। इसकी चौड़ाई 80 से 100 किमी. तथा औसत ऊंचाई 1800 से 300 मी. है। अधिकतम ऊंचाई 4500 मी. तक पायी गयी है। पीर पंजाल श्रेणी इसका पश्चिमी विस्तार है। लघु हिमालय की सबसे प्रमुख एवं लम्बी श्रेणी पीरपंजाल श्रेणी है। पीरपंजाल श्रेणी झेलम और व्यास नदियों के बीच फैली है। इस श्रेणी में पीर पंजाल(3494 मी.) और बनिहाल(2832 मी.) दो प्रमुख दर्रे हैं।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)

12

शिवालिक पर्वत श्ृंखला की पर्वतपदीय क्षेत्र में स्थित भाग कहलाता है

📋 पूछा गया: REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-3
Aखादर प्रदेश
Bबांगर प्रदेश
Cतराई प्रदेश
Dभाबर प्रदेश

सही उत्तर: भाबर प्रदेश

व्याख्या (Explanation)

शिवालिक पर्वत शृंखला के पर्वतपदीय क्षेत्र में स्थित भाग को भाबर प्रदेश कहा जाता है। यह क्षेत्र कंकड़-पत्थरों से बना होता है, जहां नदियाँ पर्वतों से उतरकर मलबा जमा करती हैं। यह क्षेत्र जल अवशोषण के लिए जाना जाता है, क्योंकि नदियाँ यहाँ भूमिगत हो जाती हैं। तराई प्रदेश (दलदली क्षेत्र) भाबर के नीचे होता है, जबकि खादर और बांगर मैदानी क्षेत्रों से संबंधित हैं।

📋

स्रोत: REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-3

13

दी गई भू-आकृतियों का उत्तर से दक्षिण दिशा में सही क्रम है -

📋 पूछा गया: REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-2
Aविंध्या श्रेणी - सतपुड़ा श्रेणी - महादेव पहाडियाँ
Bसतपुड़ा श्रेणी - विंध्या श्रेणी - महादेव पहाडियाँ
Cमहादेव पहाडियाँ - सतपुड़ा श्रेणी - विंध्या श्रेणी
Dमहादेव पहाडियाँ - विंध्या श्रेणी - सतपुड़ा श्रेणी

सही उत्तर: विंध्या श्रेणी - सतपुड़ा श्रेणी - महादेव पहाडियाँ

व्याख्या (Explanation)

विंध्या श्रेणी: मध्य भारत में, उत्तर की ओर। सतपुड़ा श्रेणी: विंध्या के दक्षिण में। महादेव पहाड़ियाँ: सतपुड़ा के दक्षिण में।

📋

स्रोत: REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-2

14

निम्नलिखित में से कौन सी पहाड़ियाँ मेघालय पठार का हिस्सा नहीं हैं -

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift
Aगारो पहाड़ियाँ
Bखासी पहाड़ियाँ
Cनीलगिरि पहाड़ियाँ
Dजयन्तिया पहाड़ियाँ

सही उत्तर: नीलगिरि पहाड़ियाँ

व्याख्या (Explanation)

नीलगिरि पहाड़ियाँ मेघालय पठार का हिस्सा नहीं हैं। नीलगिरि पहाड़ियाँ तमिलनाडु के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित हैं।

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift

15

मालाबार तट भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift
Aगुजरात
Bमहाराष्ट्रा
Cओडिशा
Dकेरल

सही उत्तर: केरल

व्याख्या (Explanation)

मालाबार तट केरल राज्य और भारत के कर्नाटक के कुछ हिस्सों में स्थित है। यह भारतीय उपमहाद्वीप के दक्षिण-पश्चिमी तट के साथ चलने वाला एक लंबा, संकरा तट है। मालाबार तट अरब सागर पर स्थित है।

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift

16

निम्नलिखित में से कौन सी चोटी भारत के अंडमान और निकोबार क्षेत्र में स्थित नहीं है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift
Aसैडल
Bडियावोलो
Cमहेंद्रगिरि
Dकोयोब

सही उत्तर: महेंद्रगिरि

व्याख्या (Explanation)

महेंद्रगिरि अंडमान और निकोबार क्षेत्र में स्थित नहीं है। यह चोटी ओडिशा में पूर्वी घाट का हिस्सा है।

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift

17

माउंट थुलियर भारत में कहाँ स्थित है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift
Aपश्चिमी घाट
Bहिमालय की शिवालिक पर्वतमाला
Cग्रेट निकोबार
Dलक्षद्वीप

सही उत्तर: ग्रेट निकोबार

व्याख्या (Explanation)

माउंट थुलियर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार द्वीप पर स्थित है।

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift

18

हिमालय के निम्नलिखित में से किस संभाग में करेवा संरचना पाई जाती है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift
Aअरुणाचल हिमालय
Bदार्जिलिंग और सिक्किम हिमालय
Cअसम हिमालय
Dकश्मीर हिमालय

सही उत्तर: कश्मीर हिमालय

व्याख्या (Explanation)

करेवा संरचना कश्मीर घाटी में पाई जाने वाली एक विशेष भू-आकृति है, जो हिमनदीय और नदीय तलछट से बनी होती है।

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift

19

पश्चिमी घाट की ऊँचाई उत्तरोत्तर बढ़ती जाती है:

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift
Aपूर्व से पश्चिम
Bदक्षिण से पूर्व
Cउत्तर से दक्षिण
Dपश्चिम से पूर्व

सही उत्तर: उत्तर से दक्षिण

व्याख्या (Explanation)

पश्चिमी घाट भारत के पश्चिमी तट पर स्थित पर्वत श्रृंखला है। पश्चिमी घाट की ऊँचाई उत्तर (500-900 मीटर) से दक्षिण की ओर बढ़ती है, दक्षिणी क्षेत्र में 2,000 मीटर से अधिक हो जाती है। अनामुडी (2,695 मीटर) और डोडाबेट्टा (2,637 मीटर) पश्चिमी घाट की सबसे ऊँची चोटियाँ हैं, जो दक्षिण में स्थित हैं। पश्चिमी घाट (औसतन 900-1,600 मीटर) पूर्वी घाट (औसतन 600 मीटर) की तुलना में काफी ऊँचे हैं।

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift

20

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में सैडल पीक स्थित है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift
Aदक्षिण अंडमान
Bमध्य अंडमान
Cग्रेट निकोबार
Dउत्तरी अंडमान

सही उत्तर: उत्तरी अंडमान

व्याख्या (Explanation)

सैडल पीक (732 मीटर) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का सबसे ऊँचा पर्वत है, जो उत्तरी अंडमान में स्थित है।

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams