⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

भारत की नदियाँ PYQ in Hindi - पेज 4

इस पेज पर India GK के भारत की नदियाँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 131 प्रश्नों में से यह पेज 4 है।

31

निम्नलिखित नदियों को भारत के नक्शे पर बताये अनुसार उत्तर से दक्षिण की तरफ व्यवस्थित करें: a. गोदावरी b. कावेरी c. चम्बल d. नर्मदा नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

📋 पूछा गया: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
Ac, a, b, d
Bc, d, a, b
Cc, a, d, b
Dc, b, a, d

सही उत्तर: c, d, a, b

व्याख्या (Explanation)

भारत के नक्शे पर चम्बल नदी सबसे उत्तर में है, उसके बाद नर्मदा, गोदावरी, और सबसे दक्षिण में कावेरी नदी है। भारत की नदियाँ(प्रायद्वीपीय अपवाह तंत्र)

📋

स्रोत: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist

32

... झेलम नदी की एक सहायक नदी है।

Aसुरु
Bपोहरु
Cसिगर
Dस्वां

सही उत्तर: पोहरु

व्याख्या (Explanation)

पोहरु नदी, झेलम की एक प्रमुख सहायक नदी है। झेलम नदी का उद्गम स्थल बेरीनाग (कश्मीर) के समीप स्थित शेषनाग झील है। झेलम नदी आगे चलकर चिनाब नदी में मिल जाती है। इसका प्राचीन नाम वितस्ता हैं। श्रीनगर इसी नदी के किनारे बसा है। यहाँ इस पर ‘शिकारा’ या ‘वजरे’ चलाये जाते हैं। यह भारत तथा पाकिस्तान सीमा के लगभग समानान्तर बहती है।

33

सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये कोड से सही उत्तर का चयन कीजिये- सूची-I (नदी) सूची-II (सहायक) (a) गोदावरी (i) घाटप्रभा (b) नर्मदा (ii) अमरावती (c) कृष्णा (iii) मंजीरा (d) कावेरी (iv) कोलार कूट a b c d

Aiii ii i iv
Bii iv iii i
Ciii iv i ii
Di iii ii iv

सही उत्तर: iii iv i ii

व्याख्या (Explanation)

गोदावरी नदी महाराष्ट्र में नासिक के पास त्र्यंबकेश्वर से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में गिरने से पहले लगभग 1465 किमी. की दूरी तय करती है। गोदावरी सबसे बड़ी प्रायद्वीपीय नदी प्रणाली है। इसे दक्षिण गंगा भी कहते हैं। गोदावरी की प्रमुख सहायक नदियाँ पूर्णा, कदम, प्राणहिता, इंद्रावती, प्रवर, सिंधपना, मंजीरा, मनेयर, किन्नियासानी आदि हैं। नर्मदा नदी मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक पठार से निकलती है। नर्मदा की प्रमुख सहायक नदियाँ बर्ना, तवा, कनार, कोलार, मान, हटनी, उरी, शकर आदि हैं। कृष्णा नदी का उद्गम महाराष्ट्र में महाबलेश्वर (सतारा) के निकट होता है। यह गोदावरी नदी के बाद प्रायद्वीपीय भारत की दूसरी सबसे बड़ी नदी है। कृष्णा की प्रमुख सहायक नदियाँ घाटप्रभा नदी, मालप्रभा नदी, भीमा नदी, तुंगभद्रा नदी और मुसी नदी आदि हैं। कावेरी नदी कर्नाटक में पश्चिमी घाट की ब्रह्मगिरी पहाड़ से निकलती है। कावेरी नदी की सहायक नदियाँ अर्कवती, हेमवती, लक्ष्मणतीर्थ, शिमसा, काबिनी, भवानी, हरंगी,अमरावती आदि हैं।

34

सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए व सूचियों के नीचे दिए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए- सूची-I (नदी) सूची-II (उद्गम ) (A) दामोदर (i) त्र्यंबक के समीप (B) सोन (ii) छोटानागपुर पठार (C) कावेरी (iii) अमरकंटक पठार (D) गोदावरी (iv) ब्रह्मगिरि कूट- A B C D

Aii iii i iv
Bii iii iv i
Ciii ii iv i
Div iii i ii

सही उत्तर: ii iii iv i

व्याख्या (Explanation)

दामोदर नदी झारखंड के छोटा नागपुर पठार की पहाड़ियों से निकलती है। सोन नदी अमरकंटक की पहाडि़यों से निकलकर पटना से पहले गंगा नदी में मिलती है। कावेरी नदी दक्षिण भारत की एक पवित्र नदी है। इसका उद्गम दक्षिण-पश्चिमी कर्नाटक राज्य के पश्चिमी घाट में स्थित ब्रह्मगिरी पहाड़ी से होता है, यह कर्नाटक एवं तमिलनाडु राज्यों से होती हुई दक्षिण-पूर्व दिशा में बहती है और एक शृंखला बनाती हुई पूर्वी घाटों में उतरती है इसके बाद पांडिचेरी से होती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है। गोदावरी नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लंबी नदी है। गोदावरी नदी का उद्गम नासिक जिले की त्र्यम्बक पहाड़ी से होता है। गोदावरी को ‘दक्षिण गंगा’ व ‘वृद्ध गंगा’ भी कहा जाता है।

35

पूरना, गिरना और पंजारा किस नदी की शाखाएँ हैं -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)
Aब्राह्मणी
Bकावेरी
Cनर्मदा
Dताप्ती (तापी)

सही उत्तर: ताप्ती (तापी)

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)

36

निम्न में से कौन सी नदी का उद्गम भारत में नहीं है -

📋 पूछा गया: Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others)
Aझेलम
Bसतलुज
Cचिनाब
Dरावी

सही उत्तर: सतलुज

📋

स्रोत: Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others)

37

निम्नलिखित में से किसने सिंधु जल समझौता, 1960 पर हस्ताक्षर किए -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B
Aएस. राधाकृष्णन - मोहम्मद अयूब खान
Bवी.के. कृष्णा मेनन - मोहम्मद अली
Cजवाहरलाल नेहरू - हुसैन शाहिद सुहारवर्दी
Dजवाहरलाल नेहरू - मोहम्मद अयूब खान

सही उत्तर: जवाहरलाल नेहरू - मोहम्मद अयूब खान

व्याख्या (Explanation)

इस संधि पर करांची में पाकिस्‍तान के तत्‍कालीन फिल्‍ड मार्शल मोहम्‍मद अयूब खान और भारत के तत्‍कालीन प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू एवं विश्‍व बैंक के श्री डब्‍लू, ए. बी. इलिफ द्वारा 19 सितम्‍बर, 1960 को हस्‍ताक्षर किया गया ।तथापि, यह संधि 1 अप्रैल 1960 (प्रभावी तिथि) से प्रभावी हुई।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B

38

निम्नलिखित में से कौन सी नदी ब्रह्मगिरी की 12 पहाड़ी से निकलती है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B
Aमहानदी
Bकृष्णा
Cसाबरी
Dकावेरी

सही उत्तर: कावेरी

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B

39

भारत की कौन सी नदी प्रायद्वीपीय पठार को तेलंगाना पठार तथा रायलसीमा पठार में विभक्त करती है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group A
Aकावेरी नदी
Bमहानदी
Cगोदावरी नदी
Dकृष्णा नदी

सही उत्तर: कृष्णा नदी

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group A

40

पेनगंगा और वेनगंगा सहायक नदियाँ हैं :

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
Aयमुना की
Bगोमती की
Cमहानदी की
Dगोदावरी की

सही उत्तर: गोदावरी की

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams