भारत की सबसे बड़ी तटीय लैगून कौन सी है -
सही उत्तर: चिल्का झील
स्रोत: Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-2)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर India GK के भारत की प्रमुख झीलें से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 26 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।
भारत की सबसे बड़ी तटीय लैगून कौन सी है -
सही उत्तर: चिल्का झील
स्रोत: Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-2)
निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है - सूची-I (झील) सूची-II (राज्य/केंद्र शासित प्रदेश)
सही उत्तर: सांभर झील तमिलनाडु
व्याख्या (Explanation)
सांभर झील जयपुर से लगभग 80 किमी. दूर पूर्व-मध्य राजस्थान में स्थित है।
हुसैन सागर और उस्मान सागर झीलें किस राज्य में स्थित है -
सही उत्तर: तेलंगाना
व्याख्या (Explanation)
तेलंगाना भारत का एक दक्षिणी राज्य है जिसकी राजधानी हैदराबाद है। हुसैन सागर हैदराबाद, तेलंगाना में एक दिल के आकार की झील है, जिसे इब्राहिम कुली कुतब शाह द्वारा बनाया गया था।
फतेहसागर झील कहाँ स्थित है -
सही उत्तर: राजस्थान
व्याख्या (Explanation)
फतेहसागर झील, राजस्थान के उदयपुर में स्थित है।
पुलीकट झील कहाँ स्थित है -
सही उत्तर: तमिलनाडु
व्याख्या (Explanation)
पुलिकट झील, दक्षिणी भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के कोरोमंडल तट पर खारे पानी की झील है। यह आंध्र प्रदेश के सुदूर दक्षिणपूर्वी भाग से तमिलनाडु राज्य के समीपवर्ती भाग तक फैली हुई है।
हुसैन सागर झील
सही उत्तर: आंधप्रदेश में
लोकटक झील कहाँ स्थित है -
सही उत्तर: मणिपुर
व्याख्या (Explanation)
लोकटक झील, भारत के मणिपुर राज्य में स्थित है। यह इम्फाल से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। लोकटक झील पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी मीठे जल की झील है, जो जल की सतह के ऊपर तैरती फुमडी के लिये प्रसिद्ध है।
कोलेरू झील कहाँ स्थित है
सही उत्तर: आंधप्रदेश
व्याख्या (Explanation)
कोलेरू झील, आंध्र प्रदेश के एलुरु ज़िले में कृष्णा और गोदावरी नदियों के डेल्टा के बीच स्थित है।
सात ताल झील कहाँ स्थित है -
सही उत्तर: उत्तराखंड
व्याख्या (Explanation)
उत्तराखंड में नैनीताल से लगभग 23 किलोमीटर की दूरी तथा समुद्र तल से 1370 मीटर की ऊचॉई पर स्थित सातताल एक अनोखा एवं अविस्मरणीय स्थान है।
गोविन्द सागर झील कहाँ स्थित है
सही उत्तर: हिमाचल प्रदेश