⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

सिन्धु घाटी सभ्यता PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर India GK के सिन्धु घाटी सभ्यता से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 77 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

1947 में भारत के विभाजन के बाद निम्नलिखित में से कौन सा पुरातात्विक स्थल भारत के तरफ के क्षेत्र में रह गया -

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
Aकालीबंगा
Bहड़प्पा
Cमोहनजोदड़ो
Dगंवेरीवाला

सही उत्तर: कालीबंगा

व्याख्या (Explanation)

भारत-पाक विभाजन के बाद कालीबंगा, जो हड़प्पा सभ्यता का एक प्रमुख स्थल है, राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में भारत की सीमा के भीतर रह गया।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2

12

नीचे दो कथन दिए गए हैं : कथन (I): सिंधु सरस्वती सभ्यता के प्रमुख स्थल हड़प्पा, मोहन-जो-दड़ो और बहावलपुर अब पाकिस्तान में हैं। कथन (II): कालीबंगा, राखीगड़ी, धौलावीरा, रानोपुर और लोथाल भारत में हैं। उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

📋 पूछा गया: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)
Aकथन (I) असत्य है किंतु कथन (II) सत्य है।
Bकथन (I) और कथन (II) दोनों सत्य हैं।
Cकथन (I) और कथन (II) दोनों असत्य हैं।
Dकथन (I) सत्य है किंतु कथन (II) असत्य है।

सही उत्तर: कथन (I) और कथन (II) दोनों सत्य हैं।

व्याख्या (Explanation)

सिंधु सरस्वती सभ्यता के प्रमुख स्थल हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, और बहावलपुर पाकिस्तान में स्थित हैं, जबकि कालीबंगा, राखीगड़ी, धौलावीरा, रानोपुर और लोथाल भारत में हैं।

📋

स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)

13

नीचे दो कथन दिए गए हैं : कथन- I : सिन्धु सरस्वती सभ्यता नगर योजना हेतु प्रसिद्ध थी। कथन- II : उन्नत सिन्धु सरस्वती सभ्यता का विकास सिन्धुघाटी की सहायक नदियों और सरस्वती नदी क्षेत्र के किनारे हुआ था। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

📋 पूछा गया: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
Aकथन I और II दोनों सत्य हैं।
Bकथन I और II दोनों असत्य हैं।
Cकथन I सत्य है, किन्तु कथन II असत्य है।
Dकथन I असत्य है, किन्तु कथन II सत्य है।

सही उत्तर: कथन I और II दोनों सत्य हैं।

व्याख्या (Explanation)

सिन्धु सरस्वती सभ्यता अपनी उन्नत नगर योजना, सड़क व्यवस्था, जल निकासी प्रणाली और समरूप मकानों के लिए प्रसिद्ध थी। सिन्धु सरस्वती सभ्यता का विकास मुख्यतः सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों एवं सरस्वती नदी के तटों पर हुआ था।

📋

स्रोत: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist

14

हड़प्पा की कृषि तकनीकों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। I. टेराकोटा मॉडल के हल चोलिस्तान और बनावली (हरियाणा) में पाए गए हैं। II. कालीबंगन (राजस्थान) में एक जुता हुआ खेत, प्रारंभिक हड़प्पा स्तरों से संबंधित है। नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर चुनें।

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)
Aकेवल I
Bकेवल II
CI और II दोनों
Dन तो I और न ही II

सही उत्तर: I और II दोनों

व्याख्या (Explanation)

हड़प्पा सभ्यता के दौरान चोलिस्तान और बनावली (हरियाणा) में टेराकोटा मॉडल के हल पाए गए हैं और कालीबंगन (राजस्थान) में प्रारंभिक हड़प्पा स्तरों से एक जुता हुआ खेत पाया गया है।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)

15

सिन्धु सरस्वती सभ्यता का कौन सा पुरातात्विक स्थल पाकिस्तान में है? निम्न में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Supervisor(Women) - 2024
Aकालीबंगा
Bरायपुर
Cधोला वीरा
Dहड़प्पा

सही उत्तर: हड़प्पा

📋

स्रोत: Supervisor(Women) - 2024

16

निम्नलिखित में से किसके द्वारा ‘सुरकोटड़ा’ नामक हड़प्पा संस्कृति के स्थल की खोज की गई थी -

📋 पूछा गया: RAS (Pre) Exam - 2023
Aबी.बी. लाल
Bएस. आर. राव
Cवाई. डी. शर्मा
Dजगतपति जोशी

सही उत्तर: जगतपति जोशी

व्याख्या (Explanation)

सुरकोटड़ा, गुजरात के कच्छ ज़िले में स्थित एक पुरातात्विक स्थल है। यह सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ा है। इसकी खोज 1964 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के जगपति जोशी ने की थी।

📋

स्रोत: RAS (Pre) Exam - 2023

17

हड़प्पा काल में दो सीमा चौकियाँ अफगानिस्तान तथा मध्य एशिया में क्रमश: कहाँ थीं -

Aरोजदी और बालू
Bअल्लाहिदिनो और बालकोट
Cशोर्तुघई और अल्तयान देपे
Dमिठाथल और राकीशकपुर

सही उत्तर: शोर्तुघई और अल्तयान देपे

व्याख्या (Explanation)

शोर्तुघई और मुंडिगक अफगानिस्तान में सिंधु घाटी सभ्यता के एकमात्र स्थल हैं। अल्तयान देपे तुर्कमेनिस्तान में एक कांस्य युग का पुरातात्विक स्थल है।

18

मोहनजोदड़ो से एक सील प्राप्त हुई है जिसमें एक पुरुष ध्यान की मुद्रा में बैठा है, उसके सिर पर तीन सींग हैं व उसके चारों तरफ गैंडा, भैंसा, हाथी, व्याघ्र व हिरण विराजमान हैं इस सील को किस भारतीय देवता का रूप माना गया है-

Aमातृदेवी
Bयोगेश्वरकृष्ण
Cपशुपति शिव
Dपुरोहित

सही उत्तर: पशुपति शिव

19

निम्न में से किस हडप्पाकालीन स्थल से सूचना पट्ट अभिलेख का साक्ष्य मिलता है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2
Aराखीगढ़ी
Bलोथल
Cमोहनजोदड़ो
Dधोलावीरा

सही उत्तर: धोलावीरा

व्याख्या (Explanation)

धोलावीरा एक हड़प्पाकालीन स्थल है जहाँ से सूचना पट्ट अभिलेख का साक्ष्य मिलता है। धोलावीरा भारत में सिंधु सभ्यता का सबसे बड़ा शहर है। यह गुजरात के कच्छ जिले में भचाऊ तालुका में स्थित है।

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2

20

नर्तकी की कांस्य मूर्ति निम्नलिखित में से किस पुरातात्विक स्थल से प्राप्त हुई थी -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Social Studies L2
Aलोथल
Bमोहनजोदड़ो
Cधोलावीरा
Dहड़प्पा

सही उत्तर: मोहनजोदड़ो

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Social Studies L2

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams