वर्तमान में मोहनजोदड़ो कहाँ स्थित है -
सही उत्तर: सिंध (पाकिस्तान)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर India GK के सिन्धु घाटी सभ्यता से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 77 प्रश्नों में से यह पेज 7 है।
वर्तमान में मोहनजोदड़ो कहाँ स्थित है -
सही उत्तर: सिंध (पाकिस्तान)
सिंधु घाटी सभ्यता के किस स्थान से मिले अवशेषों से यह ज्ञात होता है कि वहां खेतों को हल से जोतने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी थी -
सही उत्तर: कालीबंगा
हड़प्पा/ सिंधुघाटी सभ्यता में पवित्र पशु कौन थे -
सही उत्तर: कूबड़वाला बैल तथा श्रृंगयुक्त पशु
सिन्धु सभ्यता के घर किस से बनाये जाते थे -
सही उत्तर: ईटो से
व्याख्या (Explanation)
सिंधु घाटी सभ्यता के शहरों में घर पके हुए ईंटों से बने होते थे।
हड़प्पा सभ्यता के निवासी थे -
सही उत्तर: शहरी
व्याख्या (Explanation)
हड़प्पा सभ्यता के निवासी शहरी थे। हड़प्पा सभ्यता, जिसे सिंधु घाटी सभ्यता भी कहा जाता है, मुख्य रूप से शहरी सभ्यता थी। इसके निवासी बड़े और संगठित शहरों में रहते थे, जैसे हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, धोलावीरा, और लोथल।
हड़प्पा सभ्यता किस युग की थी -
सही उत्तर: कांस्य युग
हड़प्पा सभ्यता का कुल क्षेत्रफल कितना है -
सही उत्तर: 13 लाख वर्ग कि. मी.
मोहनजोदड़ो का उत्खनन कार्य कब हुआ -
सही उत्तर: 1922
सिन्धु सभ्यता के लोग किस धातु से अपरिचित (Unfamiliar) थे -
सही उत्तर: लोहा
व्याख्या (Explanation)
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग लोहे से परिचित नहीं थे। सिंधु घाटी सभ्यता कांस्य युग की सभ्यता थी। सोना, चांदी, तांबा, कांस्य और टिन कुछ ऐसी धातुएँ हैं जो सिंधु घाटी के लोगों को ज्ञात थीं।
पहली बार कपास उपजाने का श्रेय किस सभ्यता को जाता है -
सही उत्तर: सिन्धु