मीर मुहम्मद मासूम द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘तारीख-ए-मासूमी’ किस ईसवी में पूरी हुई -
सही उत्तर: 1600 ई.
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर India GK के मध्यकालीन भारतीय इतिहास के स्रोत से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 17 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।
मीर मुहम्मद मासूम द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘तारीख-ए-मासूमी’ किस ईसवी में पूरी हुई -
सही उत्तर: 1600 ई.
‘तारीख-ए-फिरोजशाही’ निम्न में से किसके द्वारा लिखी गई पुस्तक है -
सही उत्तर: जियाउद्दीन बरनी
व्याख्या (Explanation)
तारीख-ए-फिरोजशाही का लेखक जियाउद्दीन बरनी था। जियाउद्दीन बरनी एक मुस्लिम राजनीतिक विचारक थे जो मुहम्मद बिन तुगलक और फिरोज शाह तुगलक के शासनकाल के दौरान रहते थे।
अमीर खुसरो निम्न में से किसके शासनकाल से संबंधित थे -
सही उत्तर: अलाउद्दीन खिलजी
हुमायूँनामा की रचना किसने की -
सही उत्तर: गुलबदन बेगम
व्याख्या (Explanation)
गुलबदन बेगम बाबर की पुत्री थी। जिसने अपनी प्रसिद्ध रचना हुमायूँनामा में ऐतिहासिक विवरण लिखे। हुमायूनामा नाम से ही एक अन्य ग्रंथ की रचना ख्वांदमीर ने की है।
‘बारहमासा’ की रचना किसने की -
सही उत्तर: मलिक मुहम्मद जायसी
निम्न में से किसने स्वयं को ‘हिन्दोस्तान का तोता’ कहा -
सही उत्तर: अमीर खुसरो
व्याख्या (Explanation)
14वी सदी के सूफी संत अमीर खुसरो को हिंदुस्तान का तोता कहा जाता था। कविता, संगीत और भाषा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनकी असाधारण प्रतिभा और महारत के कारण उन्हें अक्सर “तूती-ए-हिंद” या “भारत का तोता” कहा जाता है।
‘तुजुक-ए-बाबरी’ किस भाषा में लिखा गया था -
सही उत्तर: तुर्की