⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

तुर्कों का आक्रमण PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर India GK के तुर्कों का आक्रमण से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 15 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

महमूद गजनवी ने सोमनाथ पर आक्रमण कब किया -

Aसन् 1173 ई.
Bसन् 1030 ई.
Cसन् 1025 ई.
Dसन् 1019 ई.

सही उत्तर: सन् 1025 ई.

व्याख्या (Explanation)

महमूद गजनवी ने 1025-1026 ई. में गुजरात के सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण किया था। यह उसकी भारत पर 17 आक्रमणों में से एक था।

12

महमूद गजनवी का शासन काल क्या था -

Aसन् 998 से 1050 ई.
Bसन् 1070 से 1130 ई.
Cसन् 1150 से 1180 ई.
Dसन् 944 से 984 ई.

सही उत्तर: सन् 998 से 1050 ई.

13

अजमेर के चौहान वंश का अंतिम शासक कौन था -

Aविग्रहराज तृतीय
Bपृथ्वीराज तृतीय
Cजयचन्द्र
Dलक्ष्मीकर्ण

सही उत्तर: पृथ्वीराज तृतीय

व्याख्या (Explanation)

अजमेर के चौहान वंश का अंतिम शासक पृथ्वीराज तृतीय था। तराईन के दूसरे युद्ध में पृथ्वीराज की पराजय के साथ की अजमेर से चौहान वंश की शाखा 1192 ई. समाप्त हो गई थी। 1192 से 1194 ई. तक गौरी ने अजमेर का शासन पृथ्वीराज के पुत्र गोविन्दराज को सौंपा था।

14

तुर्क सल्तनत की स्थापना किसने की थी -

Aमहमूद गजनवी
Bमुहम्मद गौरी
Cमुइजुद्दीन
Dकुतुबुद्दीन ऐबक

सही उत्तर: मुहम्मद गौरी

व्याख्या (Explanation)

मुइज़्ज़ुद्दीन मुहम्मद , जिन्हें ग़ोर के मुहम्मद के नाम से भी जाना जाता है , 1173 से 1202 तक ग़ौरी साम्राज्य के सुल्तान थे और 1202 से 1206 तक एकमात्र शासक थे। उन्हें भारतीय उपमहाद्वीप में मुस्लिम शासन स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है, जो सदियों तक चला। मुहम्मद गोरी फ़ारसी मूल का था।

15

मुहम्मद गौरी का सेनापति निम्न में से कौन था -

Aकुतुबुद्दीन ऐबक
Bमहमूद
Cइख्तियारूद्दीन
Dमुहम्मद-बिन-बख्तियार

सही उत्तर: कुतुबुद्दीन ऐबक

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams