⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

तुगलक वंश PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर India GK के तुगलक वंश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 20 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

मुहम्मद बिन तुगलक ने अफ्रकी यात्री इब्नबतूता को अपना राजदूत बनाकर किस देश में भेजा -

Aमिस्र
Bचीन
Cमंगोलिया
Dईरान

सही उत्तर: चीन

12

दिल्ली पर किसके द्वारा आक्रमण करने से तुगलक वंश का अंत हो गया था -

Aतैमूरलंग
Bमोहम्मद शाह अब्दाली
Cचंगेज खान
Dबाबर

सही उत्तर: तैमूरलंग

13

तुगलक वंश का अंतिम शासक निम्न में से कौन था -

Aमुहम्मद बिन तुगलक
Bनसीरूद्दीन महमूद तुगलक
Cफिरोज तुगलक
Dउपरोक्त में से कोई नही

सही उत्तर: नसीरूद्दीन महमूद तुगलक

14

हरिहर तथा बुक्का ने किसके शासनकाल में विजय नगर की नींव डाली -

Aकुतुबुद्दीन मुबारक
Bनासिरूद्दीन खुसवरवशाह
Cगियासुद्दीन तुगलक
Dमुहम्मद बिन तुगलक

सही उत्तर: मुहम्मद बिन तुगलक

व्याख्या (Explanation)

दक्षिण भारत के विद्रोहों को दबाने के लिए मुहम्मद बिन तुगलक ने हरिहर एवं बुक्का को मुक्त कर सेनापति बनाकर दक्षिण के अभियान पर भेजा। हरिहर एवं बुक्का ने कंपिलि के विद्रोह को दबाया। इसी बीच में हरिहर एवं बुक्का विधारण्य नामक नामक संत के संपर्क में आए। विधारण्य ने अपने गुरू विधातीर्थ की अनुमति से हरिहर एवं बुक्का पुनः हिन्दु धर्म में दीक्षित किया। 1336 ई. में हरिहर ने हम्पी हस्तिनावती राज्य की नींव रखी। इसी वर्ष उसने अनेगोण्डी के निकट विधारण्य एवं सायण की प्रेरणा से विजयनगर शहर की स्थापना एवं संगम वंश की स्थापना की।

15

‘दीवान-ए-कोही’ नामक कृषि विभाग का निर्माण किया -

Aबलबन
Bअलाउद्दीन खिलजी
Cगियासुद्दीन तुगलक
Dमुहम्मद बिन तुगलक

सही उत्तर: मुहम्मद बिन तुगलक

व्याख्या (Explanation)

कृषि में सुधार के लिए, मोहम्मद बिन तुगलक ने दीवान-ए-अमीर-कोही नामक एक अलग कृषि विभाग की स्थापना की थी यह विभाग दोआब को विकास खंडों में विभाजित करता है। जिसकी अध्यक्षता एक अधिकारी करता है जो किसानों को ऋण देता है और उन्हें बेहतर फसलों की खेती में संलग्न करता है।

16

गियासुद्दीन तुगलक की धमकी पर ‘हुनुज दिल्ली दूर अस्त’ (दिल्ली दूर है) नामक उत्तर किस प्रसिद्ध सूफी सन्त ने दिया -

Aफख्रेमुदीर
Bसिद्दीमौला
Cफरीदुद्दीन गज-ए-शंकर
Dशेख निजामुद्दीन औलिया

सही उत्तर: शेख निजामुद्दीन औलिया

17

सिंचाई हेतु नहर निर्माण करवाने वाला प्रथम सुल्तान था -

Aमुहम्मद बिन तुगलक
Bगयासुद्दीन तुगलक
Cफिरोज तुगलक
Dइनमें से कोई नही

सही उत्तर: गयासुद्दीन तुगलक

व्याख्या (Explanation)

गियासुद्दीन तुगलक ने दिल्ली में तुगलकाबाद नामक शहर की नींव ढाली और तुगलकाबाद शहर को ही अपनी राजधानी बनाया। वह पहला सुल्तान था, जो मानता था कि राजकीय आय में वृद्धि भू-राजस्व में वृद्धि द्वारा नहीं अपितु उत्पादन में वृद्धि द्वारा की जानी चाहिए। इसके लिए उसने नहर निर्माण को प्रोत्साहन दिया। नहर निर्माण करने वाला वह प्रथम सुल्तान था।

18

तुगलक वंश के संस्थापक गयासुद्दीन तुगलक को अन्य किस नाम से जाना जाता है -

Aगाजी मलिक
Bशाह गाजी
Cमुबारक शाह
Dमुबारक गाजी

सही उत्तर: गाजी मलिक

19

किस वंश को दिल्ली की सत्ता से हटाकर तुगलक वंश की स्थापना की गई थी -

Aगुलाम वंश
Bलोदी वंश
Cसैय्यद वंश
Dखिलजी वंश

सही उत्तर: खिलजी वंश

20

तुगलक वंश का संस्थापक निम्न में से कौन था -

Aमुहम्मद बिन तुगलक
Bगयासुद्दीन तुगलक
Cफिरोज तुगलक
Dनसीरूद्दीन महमूद तुगलक

सही उत्तर: गयासुद्दीन तुगलक

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams