⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

विजयनगर साम्राज्य PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर India GK के विजयनगर साम्राज्य से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 27 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

1800 में हम्पी के भग्नावशेष को किसके द्वारा प्रकाश में लाया गया -

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 1st shift
Aनिकोलो डी कोन्टी
Bकर्नल कोलीन मेकेन्जी
Cथोमस हिकी
Dडोमिन्गो पेस

सही उत्तर: कर्नल कोलीन मेकेन्जी

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 1st shift

12

निम्न कथनों पर विचार कीजिये और दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिये – कथन 1 : विजयनगर के शासक कृष्णदेवराय ने अमुक्तामाल्यद ग्रंथ की रचना की। कथन 2 : कृष्णदेवराय को आन्ध्र भोज के नाम से भी जाना जाता है। कथन 3 : उनके दरबार को अल्लसानी पेडना नामक राजकवि सुशोभित करता था, जो संस्कृत एवं तमिल दोनों भाषाओं का ज्ञाता था। कूट –

📋 पूछा गया: RPSC Ras Pre. Exam 2021
Aकथन 1 सही है
Bकथन 2 सही है
Cकथन 1 और 2 दोनों सही हैं
Dसभी तीनों कथन सही हैं

सही उत्तर: कथन 1 और 2 दोनों सही हैं

व्याख्या (Explanation)

‘आंध्र भोज’ के नाम से प्रसिद्ध कृष्ण देव राय ने तेलुगु में राजनीति पर एक पुस्तक ‘अमुक्तमाल्यदा’ लिखी, जिसमें बताया गया है कि राजा को किस तरह शासन करना चाहिए। उन्होंने एक संस्कृत नाटक ‘जाम्बवती कल्याणम’ भी लिखा। अल्लसानी पेडना उनके दरबार में थे, लेकिन वे मुख्य रूप से तेलुगु कवि थे, न कि संस्कृत और तमिल के ज्ञाता।

📋

स्रोत: RPSC Ras Pre. Exam 2021

13

निम्नलिखित में से व्यक्तियों और घटनाओं का कौन-सा जोड़ा सही सुमेलित है -

Aबुक्का-1 - मदुरै की विजय
Bरामराय - रायचुर का युद्ध
Cकृष्णदेव राय - राक्षस तंगड़ी की लड़ाई
Dतिरूमल राय - वेलोर में राजधानी स्थानान्तरण

सही उत्तर: बुक्का-1 - मदुरै की विजय

14

निम्नलिखित में से कहां के शासक को तालीकोटा के युद्ध में विजयनगर के विरूद्ध लड़ने के लिए संघ में शामिल होने हेतु आमन्त्रित नहीं किया गया -

Aअहमदनगर
Bबरार
Cबीजापुर
Dगोलकुण्डा

सही उत्तर: बरार

15

विजयनगर साम्राज्य के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - 1. हरिहर को हस्तिनावती का सम्राट अभिषिक्त किया गया। 2. देवराय प्रथम ने विजयनगर शहर की योजना बनाई और निर्माण किया।

Aकेवल 1
Bकेवल 2
C1 और 2 दोनों
D1 और 2 दोनों सही नहीं

सही उत्तर: केवल 1

व्याख्या (Explanation)

1336 ई. में हरिहर ने हम्पी हस्तिनावती राज्य की नींव रखी। इसी वर्ष उसने अनेगोण्डी के निकट विधारण्य एवं सायण की प्रेरणा से विजयनगर शहर की स्थापना एवं संगम वंश की स्थापना की।

16

विजयनगर के शासक कृष्ण देवराय ने कौन-सा नगर बसाया था -

Aचन्द्रागिरि
Bउदयगिरि
Cनागलपुर
Dवारंगल

सही उत्तर: नागलपुर

17

तालीकोटा का युद्ध कब हुआ -

A1566 ई.
B1565 ई.
C1567 ई.
D1568 ई.

सही उत्तर: 1565 ई.

व्याख्या (Explanation)

तालीकोटा का युद्ध 26 जनवरी, 1565 को हुआ था। यह युद्ध विजयनगर साम्राज्य और दक्कन सल्तनत के गठबंधन के बीच लड़ा गया था। विजयनगर साम्राज्य के विपक्ष में अहमदनगर, गोलकुण्डा, बीजापुर और बीदर के साम्राज्य शामिल थे। तालीकोटा की लड़ाई को ‘बन्नीहट्टी के युद्ध‘ के नाम से भी जाना जाता है, यह युद्ध राक्षस-तांगड़ी नामक गावं के नजदीक लड़ा गया था| विजयनगर साम्राज्य को इस युद्ध में हार का सामना करना पड़ा।

18

तुलुव वंश का संस्थापक कौन था -

Aदेवराय द्वितीय
Bवीर नरसिंह
Cकृष्णदेव राय
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: वीर नरसिंह

19

हरिहर एवं बुक्का ने किसके प्रभाव में आकर पुनः हिन्दू धर्म ग्रहण किया -

Aविद्यातीर्थ
Bविद्यारण्य
Cशेख निजामुद्दीन
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: विद्यारण्य

20

विजयनगर साम्राज्य की स्थापना हरिहर एवं बुक्का नामक दो भाइयों ने कब की -

A1333 ई.
B1334 ई.
C1335 ई.
D1336 ई.

सही उत्तर: 1336 ई.

व्याख्या (Explanation)

इस वंश की स्थापना हरिहर एवं बुक्का ने 1336 ईस्वी में की थी। हरिहर और बुक्का के पिता का नाम संगम था। उन्हीं के नाम पर इस वंश का नाम संगम वंश पड़ा। इस वंश का प्रथम शासक हरिहर प्रथम (1336 – 1356 ईस्वी) हुआ, जिसने 1336 ईस्वी में विजयनगर साम्राज्य की स्थापना की और हम्पी को अपनी राजधानी बनाया।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams