पक्षियों, पशुओं और पुष्पों के अपने चित्रांकन के लिए खासतौर पर विख्यात मुगल शैली का चित्रकार था-
सही उत्तर: मंसूर
व्याख्या (Explanation)
‘उस्ताद मंसूर’ एवं अबुल हसन जहाँगीर के श्रेष्ठ कलाकारों में से थे। उन्हें बादशाह ने क्रमशः ‘नादिर-उल-अस्र’ एवं ‘नादिरुज्जमा’ की उपाधि प्रदान की थी। उस्ताद मंसूर दुर्लभ पशुओं, विरले पक्षियों एवं अनोखे पुष्पों आदि के चित्रों को बनाने के चित्रकार थे। उसकी महत्त्वपूर्ण कृति में ‘साइबेरियन सारस’ एवं बंगाल का एक पुष्प है।