⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

1857 की क्रांति PYQ in Hindi - पेज 3

इस पेज पर India GK के 1857 की क्रांति से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 62 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।

21

मेवात में 1857 की क्रान्ति के दौरान किसने नेतृत्व प्रदान किया -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 History (Group - C)
Aअहमदुल्ला
Bगुलाम गौस
Cसदरूद्दीन
Dमुल्ला सली

सही उत्तर: सदरूद्दीन

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 History (Group - C)

22

सन् 1857 ई. के विद्रोह में निम्नलिखित घटनाओं का सही कालक्रम क्या है - 1. एक बार फिर दिल्ली को मुगल साम्राज्य की स्वतंत्र राजधानी घोषित करना। 2. कानपुर में विद्रोह तथा मुगल बादशाह के अधीन नाना साहब को राजा घोषित करना 3. तात्या टोपे को फांसी 4. सिपाहियों का दिल्ली कूच और लाल किले में उनका प्रवेश नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए -

A4, 1, 2, 3
B4, 1, 3, 2
C3, 4, 1, 2
D2, 3, 4, 1

सही उत्तर: 4, 1, 2, 3

23

1857 के विप्लव के संबंध में सूची प्रथम को द्वितीय सूची से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए - सूची प्रथम(नेतृत्व कर्ता) सूची द्वितीय(स्थान) अ. नाना साहिब 1. दिल्ली ब. नबाव हमीद अली खान 2. कानपुर स. मौलवी अहमदुल्लाह 3. अवध द. मनीराम दीवान 4. असम कूट -अ, ब, स, द

A1, 2, 4, 3
B1, 2, 3, 4
C2, 1, 3, 4
D2, 1, 4, 3

सही उत्तर: 2, 1, 3, 4

व्याख्या (Explanation)

नेतृत्व कर्ता स्थान नाना साहिब कानपुर नबाव हमीद अली खान दिल्ली मौलवी अहमदुल्लाह अवध मनीराम दीवान असम

24

“द रिलीफ ऑफ लखनऊ” नामक चित्र 1857 के विषय में किसने बनाया -

📋 पूछा गया: REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-III
Aमार्शल
Bमिस व्हीलर
Cथॉमस जोन्स बार्कर
Dजोसफ

सही उत्तर: थॉमस जोन्स बार्कर

📋

स्रोत: REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-III

25

सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का प्रमुख राजनीतिक कारण क्या था -

Aचर्बी वाले कारतूसों का प्रयोग
Bसती प्रथा पर प्रतिबंध
Cविधवा विवाह एक्ट
Dडलहौजी की विलय की नीति

सही उत्तर: डलहौजी की विलय की नीति

26

अधोलिखित में से कौनसा (स्थान – विद्रोही नेता) युग्म राही सुमेलित नहीं है?

📋 पूछा गया: VDO Exam 2nd Shift 27 Dec 2021
Aरोहिलखंड – खान बहादुर खान
Bकानपुर – बेगम हज़रत महल
Cइलाहाबाद – लियाकत अली
Dझाँसी – लक्ष्मीबाई

सही उत्तर: कानपुर – बेगम हज़रत महल

📋

स्रोत: VDO Exam 2nd Shift 27 Dec 2021

27

निम्न वक्तव्यों पर विचार करें: 1857 के सिपाहियों के विद्रोह का तात्कालिक कारण था 1. ईस्ट इंडिया कंपनी के नियंत्रण का हस्तांतरण 2. अंग्रेजों द्वारा भारतीयों का शोषण 3. भारतीय एवं अंग्रेज सैनिकों के मध्य असमानता 4. नई एनफील्ड रायफलों के लिए सैनिकों को चरबीयुक्त कारतूसों की आपूर्ति

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 2nd shift
A1 व 2 सही हैं।
B2, 3 और 4 सही हैं।
Cकेवल 4 सही है।
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: केवल 4 सही है।

व्याख्या (Explanation)

1857 का सिपाही विद्रोह भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ पहला बड़ा विद्रोह था। इसका तात्कालिक कारण था: नई एनफील्ड रायफलों के लिए चरबीयुक्त कारतूसों की आपूर्ति। इन कारतूसों को मुंह से खोलना पड़ता था, और यह अफवाह थी कि इनमें गाय और सुअर की चर्बी का उपयोग हुआ था, जो हिंदू और मुस्लिम सैनिकों की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ था।

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 2nd shift

28

दिल्ली में 1857 की क्रांति का नेतृत्व किसने किया -

Aअहमद उल्ला
Bबख्त खां
Cखान बहादुर
Dछत्रपति अपा साहिब

सही उत्तर: बख्त खां

29

राजस्थान में विप्लव कहां प्रारम्भ हुआ था -

Aकोटा
Bनीमच
Cनसीराबाद
Dआऊवा

सही उत्तर: नसीराबाद

30

1857 के स्वतंत्रता संग्राम के संदर्भ में निम्नांकित में से कौन सा तथ्य सही नहीं है ?

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (GS) 2020
Aनाना साहेब ने कानपुर में विद्रोहियों का नेतृत्व किया था।
Bबरेली में खान बहादुर ने मोर्चा संभाला था।
Cमंगल पाण्डे 19वीं नेटिव इन्फेन्ट्री के जवान थे।
Dमद्रास के सैनिक अंग्रेजों के प्रति वफादार रहे।

सही उत्तर: मंगल पाण्डे 19वीं नेटिव इन्फेन्ट्री के जवान थे।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (GS) 2020

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams