⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

पुनर्जागरण एवं सामाजिक सुधार PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर India GK के पुनर्जागरण एवं सामाजिक सुधार से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 96 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

नीचे दो कथन दिए गए हैं : कथन (I): डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने मार्च 1927 में हिंदू जाति की प्रतिगामी प्रथाओं को चुनौती देने हेतु महाड सत्याग्रह का नेतृत्व किया। कथन (II): डॉ. अम्बेडकर ने 1924 में सरकार के समक्ष दलितों की कठिनाइयों और शिकायतों को उजागर करने हेतु बहिष्कृत हितकारिणी सभा की स्थापना की। उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
Aकथन (I) गलत है, लेकिन कथन (II) सही है।
Bकथन (I) और कथन (II) दोनों सही हैं।
Cकथन (I) और कथन (II) दोनों गलत हैं।
Dकथन (I) सही है, लेकिन कथन (II) गलत है।

सही उत्तर: कथन (I) और कथन (II) दोनों सही हैं।

व्याख्या (Explanation)

महाड़ सत्याग्रह, जो 1927 में भारत के महाराष्ट्र के महाड़ शहर में हुआ था, इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण के रूप में जाना जाता है। डॉ. बीआर अंबेडकर के नेतृत्व में, इस अहिंसक विरोध ने भारत में दलित समुदाय के लिए सामाजिक न्याय, समानता और नागरिक अधिकार प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। 20 जुलाई 1924 को अम्बेडकर ने ‘अस्पृश्य’ के उद्धार के लिए बॉम्बे के परेल में एक संगठन स्थापित किया, जिसे बहिष्कृत हितकारिणी सभा (आउटकास्ट कल्याण परिषद) कहा जाता है।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2

12

नीचे दो कथन दिए गए हैं: कथन (I): सन् 1893 में शिकागो में एक धार्मिक संसद का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद ने अपने विद्वता पूर्ण व्याख्यानों से उपस्थित लोगों के ऊपर गहरा प्रभात डाला। उनके उद्धाटन भाषण के मुख्य बिंदु थे कि अध्यात्मवाद और भौतिकवाद के बीच एक स्वस्थ संतुलन की आवश्यकता है। कथन (II): 1897 में उन्होंन राम कृष्ण मिशन की स्थापना की। मिशन धार्मिक और सामाजिक सुधार की बात करता है। वह एक महान मानवतावादी थे और उन्होंने रामकृष्ण मिशन, का उपयोग मानवीय आधार पर राहत और सामाजिक कार्यों के लिए किया। उपरोक्त कथनों के आलोक मैं, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
Aकथन (I) सही है लेकिन कथन (II) गलत है।
Bकथन (I) गलत है लेकिन कथन (II) सही है।
Cकथन (I) और कथन (II) दोनों सही हैं।
Dकथन (I) और कथन (II) दोनों ही गलत हैं।

सही उत्तर: कथन (I) और कथन (II) दोनों सही हैं।

व्याख्या (Explanation)

1893 के शिकागो धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के संबोधन में सद्भाव और आध्यात्मिकता पर जोर दिया गया था, जबकि 1897 में स्थापित रामकृष्ण मिशन ने धार्मिक और मानवीय कार्यों को मिला दिया था।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1

13

निम्नलिखित समाज सुधारक में से कौन सती प्रथा उन्मूलन के साथ जुड़े हुए थे?

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
Aगोविंद रानाडे
Bविवेकानंद
Cदयानंद सरस्वती
Dराजा राम मोहन राय

सही उत्तर: राजा राम मोहन राय

व्याख्या (Explanation)

राजा राम मोहन राय ने महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और सती प्रथा के उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से 1829 में इस प्रथा को कानूनी रूप से प्रतिबंधित किया गया।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2

14

“इंसान पहले इंसान है, फिर हिंदू या मुसलमान”। यह संदेश किसने दिया -

📋 पूछा गया: Hostel Supt(Minority Affairs) 2024
Aआचार्य तुलसी
Bकोमल कोठारी
Cकन्हेयालाल सेठिया
Dगावरी बाई

सही उत्तर: आचार्य तुलसी

व्याख्या (Explanation)

आचार्य तुलसी ने इस संदेश के माध्यम से मानवता को धर्म और जाति से ऊपर रखने का आह्वान किया था।

📋

स्रोत: Hostel Supt(Minority Affairs) 2024

15

‘ब्रह्म समाज’ की स्थापना किस वर्ष में हुई?

📋 पूछा गया: Hostel Supt(Minority Affairs) 2024
A1875 में
B1828 में
C1862 में
D1893 में

सही उत्तर: 1828 में

व्याख्या (Explanation)

ब्रह्म समाज की स्थापना राजा राम मोहन राय ने 1828 में की थी। यह समाज सामाजिक सुधार और धार्मिक पुनर्जागरण के लिए समर्पित था।

📋

स्रोत: Hostel Supt(Minority Affairs) 2024

16

“हिन्दु धर्म संरक्षण सभा” किसने बनायी थी - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Hostel Supt(Minority Affairs) 2024
Aवीर सावरकर
Bबाल गंगाधर तिलक
Cचापेकर बन्धु
Dदयानन्द सरस्वती

सही उत्तर: चापेकर बन्धु

व्याख्या (Explanation)

चापेकर बन्धु ने भारतीय समाज और हिंदू संस्कृति को संरक्षित करने के उद्देश्य से यह सभा बनाई थी।

📋

स्रोत: Hostel Supt(Minority Affairs) 2024

17

‘अणुव्रत आन्दोलन’ के प्रणेता कौन थे -

📋 पूछा गया: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
Aकेशव चन्द्र सेन
Bदयानंद सरस्वती
Cविवेकानंद
Dआचार्य तुलसी

सही उत्तर: आचार्य तुलसी

व्याख्या (Explanation)

अणुव्रत आन्दोलन की शुरुआत आचार्य तुलसी ने की थी। यह नैतिकता और अहिंसा को बढ़ावा देने वाला आन्दोलन था।

📋

स्रोत: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist

18

सती प्रथा पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास किसने किया था -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)
Aराजा राम मोहन रॉय
Bस्वामी दयानंद
Cस्वामी विवेकानंद
Dमहात्मा गांधी

सही उत्तर: राजा राम मोहन रॉय

व्याख्या (Explanation)

राजा राम मोहन रॉय ने सती प्रथा के खिलाफ आंदोलन चलाया और इसके उन्मूलन के लिए प्रयास किए। उनके प्रयासों से 1829 में इस प्रथा पर प्रतिबंध लगाया गया।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)

19

भारतीय पुनर्जागरण का जनक किसे कहते हैं -

Aविकेकानन्द
Bराजा राममोहन रॉय
Cबाल गंगाधर तिलक
Dसुरेन्द्रनाथ बनर्जी

सही उत्तर: राजा राममोहन रॉय

व्याख्या (Explanation)

भारतीय पुनर्जागरण का जनक राजा राममोहन राय को कहा जाता है। राजा राममोहन राय ने सती प्रथा, बहुविवाह, बाल विवाह, पर्दा प्रथा, छुआछूत, जाति प्रथा का विरोध किया। स्त्रीशिक्षा को बढ़ावा दिया। 1828 में इन्होंने ब्रह्म समाज की स्थापना की जिसका उद्देश्य हिन्दू धर्म को रूढ़ियों अन्ध विश्वासों से मुक्त करके नवीन रूप प्रदान करना था। इन्हें आधुनिक भारत का पिता कहा जाता है।

20

शिकागो में 1893 में आयोजित विश्व धर्म संसद में निम्न में से किसने भाग लिया -

📋 पूछा गया: Supervisor (women empowerment) Exam 2018
Aराजा राम मोहन राय
Bस्वामी विवेकानंद
Cदयानंद सरस्वती
Dरामकृष्ण परमहंस

सही उत्तर: स्वामी विवेकानंद

📋

स्रोत: Supervisor (women empowerment) Exam 2018

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams