⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

पुनर्जागरण एवं सामाजिक सुधार PYQ in Hindi - पेज 6

इस पेज पर India GK के पुनर्जागरण एवं सामाजिक सुधार से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 96 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।

51

निम्न में से किसने “स्त्रियों के प्राचीन अधिकारों का आधुनिक अतिक्रमण संबंधी संक्षिप्त टिप्पणी” नामक रचना लिखी थी -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 History (Group - C)
Aराजा राम मोहन राय
Bईश्वर चन्द्र विद्यासागर
Cविवेकानन्द
Dदयानन्द सरस्वती

सही उत्तर: राजा राम मोहन राय

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 History (Group - C)

52

1887 ई. में स्थापित देव समाज की स्थापना किसने की -

📋 पूछा गया: Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I)
Aशिव नारायण अग्निहोत्री
Bकेशवचन्द्र सेन
Cआत्माराम पाण्डुरंग
Dनरेन्द्र नाथ

सही उत्तर: शिव नारायण अग्निहोत्री

📋

स्रोत: Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I)

53

निम्नलिखित आन्दोलनों का सही कालानुक्रम नीचे दिए कूट से निर्दिष्ट कीजिए - 1. प्रार्थना समाज 2. आर्य समाज 3. ब्रह्म समाज 4. रामकृष्ण मिशन कूट -

A2, 3, 4, 1
B3, 1, 2, 4
C2, 1, 3, 4
D3, 2, 1, 4

सही उत्तर: 3, 1, 2, 4

व्याख्या (Explanation)

ब्रह्म समाज (1828) - राजा राम मोहन राय प्रार्थना समाज (1867) - आत्माराम पांडुरंग आर्य समाज (1875) - दयानन्द सरस्वती रामकृष्ण मिशन (1897) - स्वामी विवेकानंद

54

विवेकानन्द के विषय में कौन-सा एक कथन सही नहीं है -

Aउन्होंने शिकागो के धर्म संसद में हिन्दु धर्म के प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया
Bबंगाल के युवा क्रान्तिकारी उनके उपदेशों को पसन्द नहीं करते थे।
Cउन्होंने घोषणा की थी कि वह धर्म की बात तब करेंगे जब देश से निर्धनता तथा कष्ट को दूर कर देंगे।
Dउन्होंने लाॅस एन्जिलस तथा सैन फ्रांसिस्को में वेदान्त केन्द्रों की स्थापना की थी।

सही उत्तर: बंगाल के युवा क्रान्तिकारी उनके उपदेशों को पसन्द नहीं करते थे।

व्याख्या (Explanation)

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 में हुआ था। इनके बचपन का नाम नरेंद्र नाथ दत्त था और इनके गुरु का नाम रामकृष्ण परमहंस था। अपने गुरु के नाम पर विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन तथा रामकृष्ण मठ की स्थापना की। विश्व में भारतीय दर्शन विशेषकर वेदांत और योग को प्रसारित करने में विवेकानंद की महत्त्वपूर्ण भूमिका है, साथ ही ब्रिटिश भारत के दौरान राष्ट्रवाद को अध्यात्म से जोड़ने में इनकी भूमिका महत्त्वपूर्ण मानी जाती है। इसके अतिरिक्त विवेकानंद ने जातिवाद, शिक्षा, राष्ट्रवाद, धर्म निरपेक्षतावाद, मानवतावाद पर अपने विचार प्रस्तुत किये हैं, विवेकानंद की शिक्षाओं पर उपनिषद्, गीता के दर्शन, बुद्ध एवं ईसा मसीह के उपदेशों का प्रभाव है। उन्होंने वर्ष 1893 में शिकागो विश्व धर्म सम्मलेन में वैश्विक ख्याति अर्जित की तथा इसके माध्यम से ही भारतीय अध्यात्म का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार हुआ।

55

‘लोकहित वादी’ नाम से प्रसिद्ध पश्चिमी भारत के धार्मिक सुधारक थे -

Aदयानंद सरस्वती
Bगोपाल हरि देशमुख
Cआर. जी. भंडारकर
Dमहादेव गोविन्द रानाडे

सही उत्तर: गोपाल हरि देशमुख

56

श्री नारायण धर्म परिपालन सभा विशेष रूप से देश के किस भाग से संबंधित थी -

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (02 July 2022) (Re Exam)
Aहिमाचल प्रदेश
Bराजस्थान
Cकेरल
Dमध्यप्रदेश

सही उत्तर: केरल

📋

स्रोत: Police Constable Exam (02 July 2022) (Re Exam)

57

दुर्बल वर्गों के लिए सामाजिक न्याय प्रदान करने के लिए ज्योतिराव गोविंदराव फुले द्वारा स्थापित समाज ______ है।

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-1)
Aद्रविड़ प्रगतिशील संघ
Bदक्षिण भारतीय उदार संघ (साउथ इंडियन लिबरल फेडरेशन)
Cसत्यशोधक समाज
Dश्री नारायण धर्म परिपालन योगम

सही उत्तर: सत्यशोधक समाज

📋

स्रोत: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-1)

58

भारत सेवक समाज (सर्वेन्ट्स ऑफ इंडिया सोसायटी) की स्थापना किसने की थी -

Aबी.जी. तिलक
Bजी.के. गोखले
Cअनन्त पटवर्धन
Dएम.जी. रानाडे

सही उत्तर: जी.के. गोखले

व्याख्या (Explanation)

गोपाल कृष्ण गोखले ने 1905 में भारतीय शिक्षा के विस्तार के लिए सर्वेंट्स ऑफ़ इंडिया सोसाइटी की स्थापना की थी। सोसाइटी ने अकाल राहत, संघ संगठन, सहकारी समितियों और आदिवासियों एवं दबे-कुचलों के उत्थान के क्षेत्र में सराहनीय काम किया।सोसाइटी ने शिक्षा के प्रचार, अस्पृश्यता को दूर करने, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने आदि के क्षेत्र में काम किया। 1911 से, इसने नागपुर से अंग्रेजी में “हितवाद” शीर्षक से अपना समाचार पत्र भी प्रकाशित किया। यह सोसाइटी अभी भी मौजूद है और इसका मुख्यालय पुणे में है।

59

आधुनिक भारत के पिता के नाम से कौन जाना जाता है -

📋 पूछा गया: Police SI 14 September 2021 (Gk)
Aमहर्षि देवेन्द्रनाथ टैगोर
Bईश्वरचन्द्र विद्यासागर
Cकेशवचन्द्र सेन
Dराजा राममोहन राय

सही उत्तर: राजा राममोहन राय

📋

स्रोत: Police SI 14 September 2021 (Gk)

60

“वेदों की ओर चलो” का नारा दिया था –

📋 पूछा गया: Police SI 14 September 2021 (Gk)
Aस्वामी विवेकानन्द
Bस्वामी दयानन्द सरस्वती
Cस्वामी श्रद्धानन्द
Dरामकृष्ण परमहंस

सही उत्तर: स्वामी दयानन्द सरस्वती

📋

स्रोत: Police SI 14 September 2021 (Gk)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams